डॉक्टर अनुपमा के कर्तव्यनिष्ठा से अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रेरणा लेनी चाहिए
बगहा व हरनाटांड़ पीएचसी में मरीजों को देख बगहा एसडीएम बनीं डॉक्टर आला लगा मरीजों का किया इलाज चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को दिए कई निर्देश बगहा । डॉ0 अनुपमा सिंह, आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। कड़ी मेहनत और डेटरमिनेशन की बदौलत डॉ0 अनुपमा सिंह ने एक के बाद एक कीर्तिमान स्थापित करते हुए एमबीबीएस, एमएस के साथ ही अपने पहले ही प्रयास में 2020 में आइएएस ऑफिसर बनी। पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यभार संभालने के उपरांत डॉ0 सिंह अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का बखूबी निवर्हन कर रही हैं। जनता की हितों के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उनके कल्याण एवं उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। सरकार द्वारा देय विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुगमतापूर्वक कैसे पहुंचे, इस हेतु बेहतर तरीके से कार्य कर रही हैं। चाहे विधि-व्यवस्था संधारण, बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य, विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो, वे हमेशा तत्पर रहती हैं। इसके साथ ही प्रशासनिक पदाधिकारी क...