रांची महाधर्मप्रांत में 11 और 12 जनवरी को हर्ष का माहौल
रांची महाधर्मप्रांत में 11 और 12 जनवरी को हर्ष का माहौल डाल्टनगंज धर्मप्रांत में बिशप के रूप में बिशप थियोडोर मस्करेनस का पदग्रहण गुमला धर्मप्रांत के नवनियुक्त बिशप डॉक्टर फादर लीनुस पिंगल एक्का का धर्माध्यक्षीय अभिषेक रांची . रांची महाधर्मप्रांत में 11 और 12 जनवरी को हर्ष का माहौल रहा.डाल्टनगंज धर्मप्रांत में बहुत दिनों के बाद स्थायी बिशप के रूप में बिशप थियोडोर मस्करेनस मिले.वहीं गुमला धर्मप्रांत के नवनियुक्त बिशप डॉक्टर फादर लीनुस पिंगल एक्का का धर्माध्यक्षीय अभिषेक एवं पदग्रहण समारोह संपन्न हुआ. गुरुवार 11 जनवरी को डाल्टनगंज धर्मप्रांत में चौथे धर्माध्यक्ष का पद ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. उक्त कार्यक्रम में, बिशप थियोडोर मस्करेनस को धर्माध्यक्ष के रूप में घोषित कर कार्यभार सौंपा गया. इस कार्यक्रम में संत पिता फ्रांसिस के भारत और नेपाल के राजदूत राजदूत आर्चबिशप लियोपोल्डो जिरेल्ली की उपस्थिति में रांची के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो की अध्यक्षता में गठित हुआ. मिस्सा बलिदान के भव्य समारोह में भारत के 22 बिशप गण, सैकड़ों की संख्या...