संदेश

अखिलेश ने पूर्व विधान पार्षद के निधन पर जताया शोक

चित्र
 चार बार के एम.एल.सी रहे रमेश प्रसाद सिंह का रविवार को देहान्त अखिलेश ने पूर्व विधान पार्षद के निधन पर जताया शोक पटना। बिहार के पूर्व विधान पार्षद एवं पटना उच्च न्यायालय और व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश प्रसाद सिंह के निधन पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। गौर तलब है कि चार बार के एम.एल.सी रहे रमेश प्रसाद सिंह का रविवार को देहान्त हो गया था।  प्रदेश अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रमेश प्रसाद सिंह कांग्रेस के कर्मठ सिपाही थे और एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी होने के साथ-साथ एक बेहतरीन अधिवक्ता भी थे। उनके देहान्त से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के अलावा विधि क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं उनके परिवाजनों की दुःख की इस घड़ी में शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।  शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, डा0 समीर कुमार सिंह, राजेश कुमार, प्रतिमा कुमारी दास, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, डा0 विनोद शर्...

सदाकत आश्रम में धूमधाम से मना मकर संक्रांति

चित्र
  सदाकत आश्रम में धूमधाम से मना मकर संक्रांति चूड़ा-दही एवं तिलकुट के भोज का सुंदर आयोजन  पटना। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में धूमधाम से मकर संक्रांति मनाया गया। इस अवसर पर चूड़ा-दही एवं तिलकुट के भोज का सुंदर आयोजन किया गया। सैकड़ों कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता एक साथ बैठकर इसका आनन्द लिया। भोज का आयोजन प्रदेश कांग्रेस के विधि विभाग के अध्यक्ष संजय पाण्डेय द्वारा किया गया।                 बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई एवं शुभकामना दी। इसके अलावा इस अवसर पर जुटे कांग्रेसजनों को भी बधाई दी। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए।                 इसमें शामिल होने वाले नेताओं में प्रमुख हैं पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, अवधेश कुमार सिंह, विधायक राजेश कुमार, विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह, प्रतिमा कुमारी दास, डा0 हरखू झा, पूनम पासवान, भावना झा, लाल बाबू लाल, राजेश राठौड़,ब्रजेश प्रसाद मुनन, आलोक हर्ष, डा0 संजय यादव, संजय कुमार पाण्डेय, ड...

वह वातावरण को विषैला बना रहा है

चित्र
 भगवान राम को राजनीति का मोहरा बना रही भाजपा-डा0 अखिलेश वह वातावरण को विषैला बना रहा है पटना । देश में सत्ताधारी वर्ग जिस तरह धर्म की अफीम लोगों को चटा रही है वह वातावरण को विषैला बना रहा है। भगवान को भी राजनीति का खेल बताया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में स्वतंत्रता सेनानियों की याद आना लाजमी है। स्व0 बिन्देश्वरी दूबे जी एक महान मजदूर नेता होने के साथ-साथ एक उत्कृष्ट कोटि के स्वतंत्रता सेनानी थे। वे पहले बिहार विधान सभा के सदस्य थे एवं बिहार के मुख्यमंत्री भी बने। प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ वे स्व0 राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में विधि एवं न्याय मंत्री भी रहे। इसके अलावा अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हुए। कांग्रेस में इतने कद्दावर नेताओं की कमी खलती है, ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने स्व0 बिन्देश्वरी दूबे की 103 वीं जयंती के अवसर पर भेजे अपने संदेश में कही।     इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृपानाथ पाठक के नेतृत्व में स्व0 बिन्...

सौरभ कुमार व कुमार सौरभ राज ने रक्तदान कर युवा दिवस को खास बनाया

चित्र
 स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर दो युवकों ने किया जरूरतमंद के लिए रक्तदान राष्ट्रीय युवा दिवस पर रक्तदान कर किया स्वामी विवेकानंद को याद जमुई  ।  रक्तदान व अन्य क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रही प्रबोध जन सेवा संस्थान की जमुई इकाई द्वारा युवा दिवस के अवसर पर जमुई के एक निजी अस्पताल में इलाजरत रक्त आभाव को जूझ रही पीड़िता के लिए संस्थान सहयोगी जमुई शहर के वीआईपी कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार व कुमार सौरभ राज ने रक्तदान कर युवा दिवस को खास बनाया है। यह रक्तदान संस्थान सहयोगी सचिन कुमार तथा विनोद कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वहीं संस्थान सचिव व सामाजिक कार्यकर्त्ता सुमन सौरभ ने बताया की स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हम सभी को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। आलोक कुमार

युवा कांग्रेस द्वारा प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता

चित्र
 युवा कांग्रेस द्वारा प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता का आयोजन पटना । बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा पार्टी मुख्यालयए सदाकत आश्रम में शनिवार को प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता नामक एक अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत प्रवक्ताओं का चयन प्रतियोगिता के द्वारा किया गया।     कार्यक्रम का आयोजन यंग इंडिया के तत्वावधान में किया गया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया श्यंग इंडिया के बोलष् का यह चौथा सीजन है। इसके तहत हर वर्ष जिलाए प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में प्रवक्ताओं का चयन किया जाता है। यह कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किया गया एक नायाब पहल है जिसके तहत युवा वर्ग के मेघा को नेतृत्व कौशल की कला में विकसित करने का मौका दिया जाता है। यह पूरी तरह प्रतिभा पर आधारित चयन है जिसमें उन युवाओं को प्लेटफार्म मुहैया कराया जाता है जिनका कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है या राजनीतिक अभिभावक नहीं है।  इस अवसर पर आयोजित प्रेसवात्र्ता में छत्तीसगढ़ से आये यंग इंडिया बोल के प्रभारी अर्जुन श्रीवास्तव ने कहा कि अभी तक विभिन्न स्तर पर सैकड़ों युवाओं ...

रांची महाधर्मप्रांत में 11 और 12 जनवरी को हर्ष का माहौल

चित्र
रांची महाधर्मप्रांत में 11 और 12 जनवरी को हर्ष का माहौल डाल्टनगंज धर्मप्रांत में बिशप के रूप में बिशप थियोडोर मस्करेनस  का पदग्रहण  गुमला धर्मप्रांत के नवनियुक्त बिशप डॉक्टर फादर लीनुस पिंगल एक्का का   धर्माध्यक्षीय अभिषेक  रांची . रांची महाधर्मप्रांत में 11 और 12 जनवरी को हर्ष का माहौल रहा.डाल्टनगंज धर्मप्रांत में बहुत दिनों के बाद स्थायी बिशप के रूप में बिशप थियोडोर मस्करेनस मिले.वहीं गुमला धर्मप्रांत के नवनियुक्त बिशप डॉक्टर फादर लीनुस पिंगल एक्का का   धर्माध्यक्षीय अभिषेक एवं पदग्रहण समारोह संपन्न हुआ.       गुरुवार 11 जनवरी को डाल्टनगंज धर्मप्रांत में चौथे धर्माध्यक्ष का पद ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. उक्त कार्यक्रम में, बिशप थियोडोर मस्करेनस को धर्माध्यक्ष के रूप में घोषित कर कार्यभार सौंपा गया. इस कार्यक्रम में संत पिता फ्रांसिस के भारत और नेपाल के राजदूत राजदूत आर्चबिशप लियोपोल्डो जिरेल्ली की उपस्थिति में रांची के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो की अध्यक्षता में गठित हुआ. मिस्सा बलिदान के भव्य समारोह में भारत के 22 बिशप गण, सैकड़ों की संख्या...

जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 10 लोगों की समस्याओं को सुना

चित्र
 दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 10 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों  को दिया गया निर्देश नालंदा।दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 10 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान  के लिए  संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।    हिलसा के दौलतपुर की एक आवेदक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया गया।जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया।      सरमेरा प्रखंड के इसुआ के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि सार्वजनिक जमीन पर रह रहे लोगों को अतिक्रमण वाद के तहत खाली कराने का नोटिस दिया गया है। इसमें से कुछ लोग भूमिहीन हैं। जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिहारशरीफ को मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया।     बिहारशरीफ प्रखंड के तेतरावाँ के एक आवेदक द्वारा शिकायत की गई कि कुछ लोगों द्वारा उनकी जमीन का अवैध रसीद बनाकर कब्जा का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिहारशरीफ के मामले ...