आगामी गणतंत्र दिवस-2024 के सफल आयोजन

आगामी गणतंत्र दिवस-2024 के सफल आयोजन 


साफ-सफाई ,प्रभात फेरी, झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान , खेलकूद कार्यक्रम को लेकर बिंदुवार चर्चा  


सीतामढ़ी। आगामी गणतंत्र दिवस-2024 के सफल आयोजन के मद्देनजर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थानीय परिचर्चा भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।बैठक में मुख्य समारोह स्थल तथा अन्य स्थलों पर साफ-सफाई ,प्रभात फेरी, झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान , खेलकूद कार्यक्रम को लेकर बिंदुवार चर्चा  की गई।


 जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को समय पर अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। बैठक में जानकारी दी गई कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर डुमरा परेड मैदान(मुख्य कार्यक्रम स्थल) 9ः00 बजे पूर्वाह्न में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा। परेड के साथ साथ मार्च पास्ट कार्यक्रम संपन्न होगा जिसमें जिला सशस्त्र पुलिस ,जिला गृह रक्षा वाहिनी सहित बीएमपी ,सशस्त्र सीमा बल, महिला बल के प्लाटून के द्वारा परेड तथा मार्च पास्ट किया जाएगा। 9ः40 बजे पूर्वाह्न में समाहरणालय सीतामढ़ी में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यलयों में निर्धारित समय पर झंडोतोलन का कार्य संपन्न होगा। परेड का पूर्वाभ्यास 18 जनवरी से शुरू किया जाएगा। 24 जनवरी को 9ः00 बजे पूर्वाहन में अंतिम पूर्वाभास किया जाएगा। गणतंत्र दिवस को लेकर कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, नजारत उप समाहर्ता,नगर आयुक्त को विशेष निर्देश दिए गए। बैठक में समारोह स्थल की साज-सज्जा एवं ध्वजारोहण, सुरक्षा व्यवस्था सफाई , जलापूर्ति व्यवस्था, समारोह स्थल पर चिकित्सा दल की व्यवस्था से संबंधित निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

    विधि व्यवस्था संधारण को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। वही यातायात प्रबंधन के दृष्टिकोण से यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया कि गणतंत्र दिवस के दिन पुलिस अधीक्षक से विमर्श कर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था करेंगे। चिन्हित महादलित टोला में पदाधिकारियों के समक्ष झंडा तोलन कार्य किया जाएगा। ’वही गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशासन और आम नागरिक के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया’।  शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा।गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों यथा ग्रामीण विकास विभाग, आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग ,कृषि तथा मद्य निषेध विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा झांकियां भी निकाली जाएंगी।

   बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व  मनीष शर्मा, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार धनन्जय,जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार साहू,सिविल सर्जन,डीटीओ स्वप्निल,, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह, नगर आयुक्त प्रमोद कुमार पांडे ,जिला आपूर्ति अधिकारी अजय कुमार, गोपनीय प्रभारी विकास कुमार ,विभिन्न विभागों के प्रधानाध्यापक सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।




आलोक कुमार


 

डी एम,पटना, डॉ० चंद्रशेखर सिंह, भा०प्र०से० से कई बार वार्ता


मुख्यमंत्री जी को आर्चबिशप तथा एस.के.लॉरेन्स के द्वारा धन्यवाद दिया

सब्जी बाग कब्रिस्तान को  सेमेट्री कमेटी  के हवाले कर दिए

पटना.बिहार में पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा के नेतृत्व में और इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल,माइनॉरिटी डिपार्टमेंट, बिहार,पटना के महासचिव एस.के.लॉरेन्स के नेतृत्व में सीएम नीतीश कुमार को क्रिसमस की बधाई दी गयी.मौके पर वर्षों से बन्द पड़े सब्जी बाग कब्रिस्तान में ईसाई मृत शवों के दफनाने की इजाजत देने के लिये  मुख्यमंत्री जी को आर्चबिशप तथा एस.के.लॉरेन्स के द्वारा धन्यवाद दिया गया।

     इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल,माइनॉरिटी डिपार्टमेंट, बिहार,पटना के महासचिव एस.के.लॉरेन्स के द्वारा उक्त कब्रिस्तान में शवों को दफन करने की इजाजत देने के लिये मुख्यमंत्री को पत्र दिया गया था तथा इसके संदर्भ में डी एम,पटना, डॉ० चंद्रशेखर सिंह, भा०प्र०से० से कई बार वार्ता की गयी थी। तत्पश्चात डी एम के द्वारा जांच पड़ताल कराने के बाद सब्जी बाग स्थित कब्रिस्तान में मृत ईसाईयों के शवों को दफनाने की इजाजत देने से संबंधित एस के लॉरेन्स को पत्र दिया गया था। एस के लॉरेन्स ने बताया कि आज सब्जी बाग स्थित कब्रिस्तान में शवों को दफनाने के लिये दो स्थानों पर कब्र की खुदाई करायी गयी. शुरुआत में कुछ लोगों के द्वारा खुदाई न हो इसके लिये आपत्ति की गयी. लेकिन ईश्वर की कृपा से सफलतापूर्वक खुदाई की गयी.

      बता दें कि एक सेमेट्री कमेटी है.पटना महाधर्मप्रांत के विकर जनरल फादर जेम्स जौर्ज सेमेट्री कमेटी के सेक्रेटरी है.सेमेट्री कमेटी के द्वारा शव को दफनाने के लिए दाे कब्र की खुदाई की गयी है.

       इस अंग्रेजों के समय की कब्रिस्तान को हिंदुस्तानियों के हाथ में लाने का मैराथन प्रयास इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल,माइनॉरिटी डिपार्टमेंट, बिहार,पटना के महासचिव एस.के.लॉरेन्स ने किया है.जब कभी भी सी एम नीतीश कुमार से मिलने गये या ज्ञापन पेश किए.उसमें सब्जी बाग स्थित कब्रिस्तान का जिक्र करते थे.

सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर पटना के डीएम डॉ० चंद्रशेखर सिंह, भा०प्र०से० ने साहसिक व कागजी कदम उठाकर कब्रिस्तान को  सेमेट्री कमेटी  के हवाले कर दिए है.

      बता दें कि शहर के मध्य में सब्जी बाग के पास अशोक राजपथ पर स्थित कब्रिस्तानों में से एक को 1830 में कोलकाता के एक बिशप द्वारा खोला गया था. पटना के पूर्व कमिश्नर सेसिल फॉल्डर समेत कई प्रतिष्ठित ब्रिटिश सरकारी अधिकारियों को यहां दफनाया गया था. तत्कालीन बंगाल सरकार ने 1875 में कब्रिस्तान को बंद घोषित कर दिया था, लेकिन 1930 तक यहाँ दफ़न किया जाता था क्योंकि इस मैदान में कई कब्रों पर बहुत बाद की तारीखें दर्ज हैं.अब यहां पर दफन हो सकेगा


आलोक कुमार

अखिलेश ने पूर्व विधान पार्षद के निधन पर जताया शोक

 चार बार के एम.एल.सी रहे रमेश प्रसाद सिंह का रविवार को देहान्त


अखिलेश ने पूर्व विधान पार्षद के निधन पर जताया शोक


पटना। बिहार के पूर्व विधान पार्षद एवं पटना उच्च न्यायालय और व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश प्रसाद सिंह के निधन पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। गौर तलब है कि चार बार के एम.एल.सी रहे रमेश प्रसाद सिंह का रविवार को देहान्त हो गया था। 

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रमेश प्रसाद सिंह कांग्रेस के कर्मठ सिपाही थे और एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी होने के साथ-साथ एक बेहतरीन अधिवक्ता भी थे। उनके देहान्त से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के अलावा विधि क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं उनके परिवाजनों की दुःख की इस घड़ी में शक्ति देने की ईश्वर से कामना की। 

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, डा0 समीर कुमार सिंह, राजेश कुमार, प्रतिमा कुमारी दास, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, डा0 विनोद शर्मा, हसीब खान इत्यादि शामिल थे।

  

आलोक कुमार

सदाकत आश्रम में धूमधाम से मना मकर संक्रांति

 सदाकत आश्रम में धूमधाम से मना मकर संक्रांति


चूड़ा-दही एवं तिलकुट के भोज का सुंदर आयोजन 


पटना। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में धूमधाम से मकर संक्रांति मनाया गया। इस अवसर पर चूड़ा-दही एवं तिलकुट के भोज का सुंदर आयोजन किया गया। सैकड़ों कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता एक साथ बैठकर इसका आनन्द लिया। भोज का आयोजन प्रदेश कांग्रेस के विधि विभाग के अध्यक्ष संजय पाण्डेय द्वारा किया गया।

                बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई एवं शुभकामना दी। इसके अलावा इस अवसर पर जुटे कांग्रेसजनों को भी बधाई दी। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए।

                इसमें शामिल होने वाले नेताओं में प्रमुख हैं पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, अवधेश कुमार सिंह, विधायक राजेश कुमार, विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह, प्रतिमा कुमारी दास, डा0 हरखू झा, पूनम पासवान, भावना झा, लाल बाबू लाल, राजेश राठौड़,ब्रजेश प्रसाद मुनन, आलोक हर्ष, डा0 संजय यादव, संजय कुमार पाण्डेय, डा0 विनोद शर्मा, ज्ञान रंजन,कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी, शशि रंजन, धनंजय शर्मा,चुन्नू सिंह, पुरूषोत्तम मिश्रा, असफर अहमद, आशुतोष शर्मा, मिन्नत रहमानी, सौरभ सिन्हा, अरविन्द लाल रजक, अरविन्द ठाकुर,वैद्यनाथ शर्मा, अखिलेश्वर सिंह, मृणाल अनामय, राज छविराज, राजन यादव,सुनील कुमार सिंह,निधि पाण्डेय,सुदय शर्मा, सत्येन्द्र कुमार सिंह, आदित्य कुमार पासवान, प्रियंका सिंह,गुरूदयाल सिंह,शम्मी कपूर, मो0 शहनवाज, फिरोज हसन,विशाल कुमार यादव, अभय कुमार, नागेन्द्र सिंह, सतेन्द्र प्रसाद, मो0 अबदुल्ला, कृष्णकांत तिवारी, मिथलेश राय इत्यादि।  



आलोक कुमार

वह वातावरण को विषैला बना रहा है

 भगवान राम को राजनीति का मोहरा बना रही भाजपा-डा0 अखिलेश

वह वातावरण को विषैला बना रहा है

पटना । देश में सत्ताधारी वर्ग जिस तरह धर्म की अफीम लोगों को चटा रही है वह वातावरण को विषैला बना रहा है। भगवान को भी राजनीति का खेल बताया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में स्वतंत्रता सेनानियों की याद आना लाजमी है। स्व0 बिन्देश्वरी दूबे जी एक महान मजदूर नेता होने के साथ-साथ एक उत्कृष्ट कोटि के स्वतंत्रता सेनानी थे। वे पहले बिहार विधान सभा के सदस्य थे एवं बिहार के मुख्यमंत्री भी बने। प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ वे स्व0 राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में विधि एवं न्याय मंत्री भी रहे। इसके अलावा अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हुए। कांग्रेस में इतने कद्दावर नेताओं की कमी खलती है, ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने स्व0 बिन्देश्वरी दूबे की 103 वीं जयंती के अवसर पर भेजे अपने संदेश में कही।

    इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृपानाथ पाठक के नेतृत्व में स्व0 बिन्देश्वरी दूबे की जयंती मनायी एवं उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    जिन नेताओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया वे हैं पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, आलोक हर्ष, संजय कुमार पाण्डेय, सुदय शर्मा,विमलेश तिवारी, मो0 शाहनवाज, प्रियंका सिंह, अरुण सिंह,  डा0 दीपक कुमार सिंह, इन्द्रदेव प्रसाद, चित्तरंजन सिंह, रंजीत कुमार राम इत्यादि।  


आलोक कुमार

सौरभ कुमार व कुमार सौरभ राज ने रक्तदान कर युवा दिवस को खास बनाया

 स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर दो युवकों ने किया जरूरतमंद के लिए रक्तदान

राष्ट्रीय युवा दिवस पर रक्तदान कर किया स्वामी विवेकानंद को याद

जमुई  ।  रक्तदान व अन्य क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रही प्रबोध जन सेवा संस्थान की जमुई इकाई द्वारा युवा दिवस के अवसर पर जमुई के एक निजी अस्पताल में इलाजरत रक्त आभाव को जूझ रही पीड़िता के लिए संस्थान सहयोगी जमुई शहर के वीआईपी कॉलोनी निवासी


सौरभ कुमार व कुमार सौरभ राज ने रक्तदान कर युवा दिवस को खास बनाया है। यह रक्तदान संस्थान सहयोगी सचिन कुमार तथा विनोद कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वहीं संस्थान सचिव व सामाजिक कार्यकर्त्ता सुमन सौरभ ने बताया की स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हम सभी को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।


आलोक कुमार



युवा कांग्रेस द्वारा प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता

 युवा कांग्रेस द्वारा प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता का आयोजन

पटना । बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा पार्टी मुख्यालयए सदाकत आश्रम में शनिवार को प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता नामक एक अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत प्रवक्ताओं का चयन प्रतियोगिता के द्वारा किया गया।     कार्यक्रम का आयोजन यंग इंडिया के तत्वावधान में किया गया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया श्यंग इंडिया के बोलष् का यह चौथा सीजन है। इसके तहत हर वर्ष जिलाए प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में प्रवक्ताओं का चयन किया जाता है। यह कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किया गया एक नायाब पहल है जिसके तहत युवा वर्ग के मेघा को नेतृत्व कौशल की कला में विकसित करने का मौका दिया जाता है। यह पूरी तरह प्रतिभा पर आधारित चयन है जिसमें उन युवाओं को प्लेटफार्म मुहैया कराया जाता है जिनका कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है या राजनीतिक अभिभावक नहीं है। 

इस अवसर पर आयोजित प्रेसवात्र्ता में छत्तीसगढ़ से आये यंग इंडिया बोल के प्रभारी अर्जुन श्रीवास्तव ने कहा कि अभी तक विभिन्न स्तर पर सैकड़ों युवाओं की प्रतिभा को सवारने का काम किया जा चुका है। 

बिहार युवा कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता विशाल कुमार यादव ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं विश्वद्यिलयों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा ताकि बेहतर प्रतिभा को उनके स्थान पर अवसर प्राप्त हो इसके लिए प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत फाईनल स्टैज पर है। 

संवाददाता सम्मेलन में युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष खुर्रमए सचिव विकास सिंहए प्रवक्ता शशांक रंजनए संस्कार यादवएअमितेश कुमार पाण्डेयए अजमेर करीमएस्वाति सिंह आदि उपस्थित थे। 

आलोक कुमार

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...