संदेश

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डूमर लाल बैठा की 99 वीं जयंती

चित्र
समाज के दलित, अल्पसंख्यक, महिला एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के विकास के लिये कई कार्यक्रम चलाये पटना.पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डूमर लाल बैठा की 99 वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में मनायी गयी. इस अवसर पर स्व0 डुमर लाल बैठा के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए वाक्तऔ ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज के दलित, अल्पसंख्यक, महिला एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के विकास के लिये कई कार्यक्रम चलाये. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पूर्व विधायक लाल बाबु लाल, हरखू झा, ब्रजेश प्रसाद मुनन,डॉ विनोद शर्मा, राम विनय सिंह,रेणु बिहारी लाल,नलिन कुमार, राज कुमार झा, रमेश कुमार, नीलू कुमारी, बबिता देवी, शोभा देवी, दशरथ सिंह, कमल साव, आलोक ठाकुर  आदि कांग्रेसजनों ने स्व0 बैठा के चित्र पर माल्यार्पण ,कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. आलोक कुमार

पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरी देने का वादा 17 महीनों में पूरा नहीं

चित्र
 जिसके शिक्षा मंत्री सचिव से लड़ते रहे, वे ले रहे शिक्षक नियुक्ति का श्रेय पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा,‘ भले ही उन्होंने माफी मांग ली है लेकिन पूरा बिहार शर्मसार हुआ है. उन्हें इस तरह का बयान देने की हिम्मत कैसे हुई?...केवल माफी मांगने से काम नहीं चलेगा उन्हें सभी महिलाओं के सामने हाथ जोड़कर ये कहना चाहिए कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है और आगे ऐसी कभी भी गलती नहीं करेंगे.‘ अब राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी भी पलट गए.कहने लगे कि पिछली सरकार में जिस पार्टी के शिक्षा मंत्री विभागीय सचिव से लड़ते रहे, चार महीने कार्यालय नहीं गए और रामचरित मानस पर टिप्पणी कर द्वेष फैलाते रहे, उसके नेता तेजस्वी यादव  सत्ता से बाहर होने पर 1.22 लाख शिक्षकों को नौकरी देने का श्रेय लेने की कोशिश कैसे कर रहे हैं.  इसमें मंत्री का क्या रोल था. श्री मोदी ने कहा कि राज्य सरकार की नियुक्ति मुख्यमंत्री के नीतिगत निर्णय और उनकी सम्मति से हुईं जबकि राजद केवल शेखी बघारने में लगा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बताएं कि महागठबंधन सरकार कैबिनेट की पहली बैठक...

जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव

चित्र
  जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जिलाधिकारी ने आज सदस्यों से प्राप्त आपत्ति पर की सुनवाई नालंदा। जिला परिषद नालंदा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित मामले में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया को लेकर आपत्ति दर्ज करने हेतु 27 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई थी। उक्त आलोक में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज हरदेव भवन सभागार में उपस्थित सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई लिखित आपत्ति की सुनवाई की।      दर्ज कराई गई आपत्ति  की सुनवाई के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा आदेश पारित कर सभी संबंधित सदस्यों को सूचित किया जायेगा।       इस अवसर पर उप विकास आयुक्त एवं जिला परिषद के कई सदस्य मौजूद थे। आलोक कुमार

हर कीमोथेरेपी के बाद दवा चलाने के बाद पांचवा कीमोथेरेपी 30 जनवरी को

चित्र
 हर कीमोथेरेपी के बाद दवा चलाने के बाद पांचवा कीमोथेरेपी 30 जनवरी को  अब तो वह दूसरे पर आश्रित हो गई पटना.एक महिला स्तन कैंसर से पीड़ित है.उसने अपने सारे सुंदरता को बढ़ाने वाले आभूषणों को बेच दिया.अर्जित धन से स्तन कैंसर के ऑपरेशन करवाने में झोक दी.अब वह पूर्णत: शक्तिहीन हो गई.अब तो वह दूसरे पर आश्रित हो गई है.       बक्सर धर्मप्रांत के पीरो पल्ली की रहने वाली बीर कुमारी है.54 साल की है.उसका ऑपरेशन 07 दिसंबर 2023 को बुद्धा कैंसर सेंटर में हुआ.कई बार रक्त चढ़ाना पड़ा.पांचवा कीमोथेरेपी 30 जनवरी 2024 को बुद्धा कैंसर सेंटर में चढ़ेगा.      वह महिला स्तन कैंसर से जूझ रही है.हौसल्ला बुलंद है.वीरांगना की तरह बीर कुमारी पांचवां कीमोथेरेपी दिलवाने के लिए जुगाड़ में जुट गयी है.फिलवक्त वीरांगना और कीमोथेरेपी के बीच में पचास हजार रू.दीवार बन गई है.      पटना महाधर्मप्रांत की कुर्जी महापल्ली में स्थित बालूपर में बीर कुमारी रहती है.फ्रेडी बापतिस्ट की पत्नी  बीर कुमारी हैं.जो बख्तियारपुर में सरकारी टीचर है.फिलहाल 'नो वर्क नो मनी' नियम लागू है...

मोदी राज में संविधान हुआ तार-तार- डा0 अखिलेश

चित्र
  गणतंत्र दिवस के 75 वें साल में जरूरी है कि हम विचार करें पटना। आज गणतंत्र दिवस के 75 वें साल में जरूरी है कि हम विचार करें, कि हम कहां पहुंचे। 1950 में जब हमें नया संविधान मिला तो भारत को समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और प्रजातांत्रिक देश बनाने की बात प्रस्तावना में कही गयी, लेकिन हकीकत इसके ठीक उलट है। 75 वें साल में हम देख रहे हैं कि समाजवाद की जगह पूंजीवाद ने ले लिया। धर्मनिरपेक्षता की जगह साम्प्रदायिकता ने ले लिया और प्रजातंत्र की जगह एकतंत्र ने ले लिया है। मसलन भाजपा सरकार की करतूत के कारण भारतीय संविधान आज तार-तार हो चुका है। ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्टी मुख्यालय, सदाकत आश्रम, में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।               उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके साथ अन्याय हो रहा है चाहे गरीब हो, नौजवान हो, राजनीतिक प्रतिद्वंदी हो या बहु-बेटियाँ। सब के सब अन्याय से त्रस्त हैं इसलिए राहुल जी न्याय यात्रा लेकर निकले हैं। देश की 80 करोड़ आबादी राशन की दुकान पर लाईन लगाकर ख...

मानवता और सेवा की मिसाल है इंसानियत की दीवार : प्रबोध जन सेवा संस्थान

चित्र
मानवता और सेवा की मिसाल है इंसानियत की दीवार : प्रबोध जन सेवा संस्थान इंसानियत की दीवारः जो आपके पास अधिक है यहाँ छोड़ जाए, जो आपकी जरुरत का हो यहाँ से ले जाए ‘इंसानियत की दीवार' ने ठंड में कराया गर्मी का अहसास ठंड में युवाओं ने ‘इंसानियत की दीवार‘, खड़ी कर नजीर पेश की, सुदूर इलाके के ग्रामीण हो सकेगे लाभान्वित जमुई। कहते हैं कुछ करने का जज्बा हो तो हर राहआसान है। राज्य स्तर पर रक्तदान व अन्य सामजिक क्षेत्रों में महती भूमिका का निर्वाह कर रही प्रबोध जन सेवा संस्थान ने अब ठिठुरते तन को मानवता की गर्माहट देने के लिए ‘इंसानियत की दीवारः खड़ी कर संस्थान से जुड़े सहयोगियों ने समाज में  नजीर पेश की है।  विदित हो, विगत बुधवार को जिले के बटिया में अवस्थित बाबा झुमराज स्थान प्रांगण के सामुदायिक भवन में ‘इंसानियत की दीवार‘ मुहिम शुरू की गई, जहां समृद्ध वर्ग कपड़े दे सकेंगे और हर जरूरत मंद अपने जरूरत के मुताबिक कपड़े ले सकेंगे। संस्थान से जुड़े वरिष्ठ सहयोगी व सामाजिक कार्यकर्त्ता सुदर्शन सिंह, संस्थान सचिव सुमन सौरभ, बाबा झुमराज कमिटी के सचिव मोहन यादव, दहियारी पंचयात के पेक्स अध्यक्ष शुखदेव य...

18 वीं लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए निर्धारित

चित्र
  गया.भारत के संविधान के अनुच्छेद 83 में हर पांच साल में एक बार लोकसभा के चुनाव कराने की आवश्यकता है.इसके आलोक में राजनैतिक दलों में सरगर्मी बढ़ गयी है.वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है.पिछले आम चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुए थे. अगले भारतीय आम चुनाव मई 2024 या इससे से पहले 18 वीं लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए निर्धारित है.लोक सभा की सभी सीटे 543 है.बहुमत के लिए 272 चाहिए.     इस बीच भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा जारी चुनाव योजना की ओर आकर्षित करने का निर्देश दिया गया है. जिसमें चुनाव के लिए विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ प्रत्येक गतिविधि को शुरू करने और शुरू करने की समयसीमा/अवधि दी गई है.लोकसभा 2024 के आगामी आम चुनाव के लिए, आयोग ने संदर्भ के उद्देश्य से और चुनाव योजना में प्रारंभ और समाप्ति तिथियों की गणना के लिए अस्थायी रूप से मतदान दिवस 16.04.2024 दिया है.       प्रत्येक गतिविधि की शुरुआत और समाप्ति तिथि पर, चुनाव योजनाकार पोर्टल से सीईओ दिल्ली को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से एक अधिसूचना भेजी जाती है.प्रत्येक गतिविधि...