संदेश

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्र की 102 वीं जयंती

चित्र
  आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पटना।आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्र की 102 वीं जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ललित बाबू विकास पुरुष थे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के सदस्य के रूप में उन्होंने स्वतंत्रता से पहले उपेक्षित कोशी एवं मिथिला क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये अनेक कार्यक्रम चलाये। ललित बाबू के प्रयास से मिथिला पेंटिंग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति और स्थान मिला। रेल एवं सड़क मार्ग के विकास के लिये ललित बाबू ने कोशी एवं मिथिलांचल क्षेत्र में कई योजनाएँ कार्यान्वित कीं। उन्होंने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र, ललित बाबू के योगदान को स्मरण कर, उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है।        इस अवसर पर डॉ हरखू झा, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, निर्मल वर्मा,डॉ संजय यादव,  डा0 विनोद शर्मा, डॉ विनोद यादव, राजेश मिश्रा, उमेश कुमार राम, अरविन्द लाल रजक, मंजीत आनंद साहू,उदय शंकर पटेल, मृणाल अनामय, राज छविराज, राजेन्द्र चैधरी, नीतू सिंह निषाद,निधि पाण्डेय, सुदय शर्मा, मो...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने इंटरमीडिएट परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

चित्र
  सीटिंग प्लान, फिक्सिंग स्थल, सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी, साफ-सफाई आदि का लिया जायजा जिले के कुल-53 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालित हो रही है परीक्षा बेतिया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 का आयोजन जिला, अनुमंडल मुख्यालय में कुल-53 परीक्षा केन्द्रों पर आज 01 फरवरी से प्रारंभ हो गया है। यह परीक्षा 12 फरवरी तक दो पालियों में संचालित की जायेगी। परीक्षार्थियों की कुल संख्या-41056 है।      पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय तथा पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री अमरकेश डी द्वारा आज परीक्षा केन्द्रों औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आर0 एल0 एस0 वाई0 कॉलेज, विपिन हाईस्कूल, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, धांगड़ टोली सहित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।      इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सीटिंग प्लान, फिक्सिंग स्थल, सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी, साफ-सफाई, अन्य मूलभूत ...

आज कुल-15747.045 लीटर अवैध शराब का किया गया विनिष्टीकरण

चित्र
 जिलाधिकारी की उपस्थिति में जब्त शराब को किया गया विनष्ट शराब पीने तथा शराब का कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार की जा रही है कार्रवाई बेतिया। जिला दंडाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की उपस्थिति में बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना के परिसर में आज कुल-7249.92 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं 174 लीटर अवैध देसी शराब का विनिष्टीकरण किया गया। अधीक्षक, मद्य निषेध, पश्चिम चम्पारण द्वारा बताया गया कि चौतरवा थाना परिसर के अतिरिक्त आज ही धनहा थाना परिसर में धनहा व नदी थाना द्वारा जब्त कुल-8323.125 लीटर अवैध विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस प्रकार आज कुल-15747.045 लीटर अवैध शराब का विनिष्टीकरण किया गया।          ज्ञातव्य हो कि मद्य निषेध विभाग, पटना एवं जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के दिशा-निर्देश के आलोक में जिले में मद्य निषेध कानून का सख्ती के साथ अनुपालन किया जा रहा है। शराब पीने तथा कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई चल रही है। मद्य निषेध विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा लगातार पीने वालों तथा शराब का कारोबार करने वालों की गिरफ्तारी की ज...

जिला, अनुमंडल मुख्यालय अंतर्गत बनाए गए हैं कुल-53 परीक्षा केन्द्र

चित्र
 स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न कराएं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 : जिलाधिकारी 01 फरवरी से 12 फरवरी तक दो पालियों में संचालित होगी इंटरमीडिएट परीक्षा बेतिया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 01.02.2024 से प्रारंभ होकर 12.02.2024 तक संचालित होगी। परीक्षा दो पाली (प्रथम पाली 09.30 बजे पूर्वाह्न से 12.45 बजे अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली 02.00 बजे अपराह्न से 05.15 बजे अपराह्न तक) में सम्पन्न होगी।            प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के समय पूर्वाह्न 09.30 बजे से 30 मिनट पूर्व अर्थात पूर्वाह्न 09.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली के परीक्षार्थी को द्वितीय पाली की परीक्षा प्रारंभ होने के समय अपराह्न 02.00 बजे से 30 मिनट पूर्व अर्थात 01.30 बजे अपराह्न तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति है। विलम्ब से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं है।         पश्चिम चम्पारण जिला, अनुमंडल मुख्यालय में कुल-53 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जिनमें...

आधुनिक बिहार के प्रणेता थे श्री बाबू -डा0 अखिलेश

चित्र
 बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व0 विद्याकर कवि की 38 वीं जयंती भी  पटना. विकास का जो मॉडल बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डा0 श्रीकृष्ण सिंह ने बिहार में लागू की थी उसका अनुसरण भी कल्पना से बाहर है. जिस तरह उन्होंने बिहार जैसे पिछड़े राज्य में उद्योगों का जाल बिछाया उसका कोई मिशाल नहीं है. बोकारो स्टील प्लांट, पतरातू रांची में हैवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन, बरौनी तेल एवं बिजली कारखाना के अलावा मोकामा के राजेंद्र सेतु एवं पूसा कृषि विश्वविद्यालय के अलावा अनगिनत विकास के कार्य किये. ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने श्री बाबू की 63 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भेजे अपने संदेश में कहीं.      उन्होंने कहा कि बिहार केसरी के रूप में विख्यात श्री बाबू  सामाजिक स्तर पर भी कई ऐतिहासिक कार्य  किये, जिसमें जमींदारी प्रथा उन्मूलन के अलावा देवघर में दलित समुदाय के लोगों का मंदिर में प्रवेश कराये. सच तो यह है कि आधुनिक बिहार के निर्माण में श्रीबाबू के योगदान का सही आकलन भी मुश्किल है.दरअसल में वे आधुनिक बिहार के प्रणेता थे.   ...

बक्सर धर्मप्रांत के बिशप डॉ.जेम्स शेखर भी पूर्ण सभा में शामिल

चित्र
 गुरु के वफादार शिष्य बनकर मसीह के जीवन की गवाही देना है:कार्डिनल लुइस एंटोनियो टैगले बेंगलुरु.ईसाईधर्म प्रचार विभाग के प्रो-प्रीफेक्ट, महामहिम लुइस एंटोनियो कार्डिनल टैगले ने एक संदेश जारी किया है, जिसमें भारत में बिशपों से विशेष रूप से भारत के विविध चर्चों के बीच साम्य को बढ़ावा देने, बनाए रखने और मजबूत करने का आग्रह किया गया.कार्डिनल टैगले ने बेंगलुरु में भारतीय कैथोलिक बिशप सम्मेलन (सीसीबीआई) की 35वीं पूर्ण सभा में भाग लेने वाले बिशपों को यह विशेष संदेश दिया. सच्ची भाईचारा एकता के महत्व पर जोर देते हुए, कार्डिनल टैगले ने कहा, ‘वास्तविक भाईचारा एकता की भावना से कार्य करना आवश्यक है ताकि अच्छी खबर को प्रभावी ढंग से और फलदायी रूप से प्रचारित किया जा सके.असामंजस्य या प्रतिद्वंद्विता के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए, मात्र प्रत्येक चर्च का उद्देश्य गुरु के वफादार शिष्य बनकर मसीह के जीवन की गवाही देना है.‘ यह संदेश सीसीबीआई के उपाध्यक्ष और मद्रास मायलापुर के आर्चबिशप जॉर्ज एंटोनीसामी द्वारा स्पष्ट रूप से व्यक्त किया गया था. 35वीं पूर्ण सभा मंगलवार, 30 जनवरी 2024 को सेंट जॉन्स नेशनल एकेड...

पटना महाधर्मप्रांत के प्रथम आर्चबिशप बेनेडिक्ट जौन ओस्टा की दसवीं पुण्यतिथि

चित्र
पटना के आर्चबिशप  एमेरिटस बेनेडिक्ट जॉन ओस्टा का 30 जनवरी 2014 को पटना. पटना धर्मप्रांत के प्रथम बिशप और पटना महाधर्मप्रांत के प्रथम आर्चबिशप बेनेडिक्ट जौन ओस्टा,येसु समाज का निधन 30 जनवरी को गया था.आज उनकी दसवीं पुण्यतिथि है. प्रथम आर्चबिशप बेनेडिक्ट जॉन ओस्टा का जन्म 15 अगस्त 1931 को हुआ था.उन्हें 9 जून 1963 को पुरोहित नियुक्त किया गया था, और 21 जून 1980 को बिशप नियुक्त किया गया था.पोप जॉन पॉल द्वितीय ने 1999 में पटना धर्मप्रांत को एक महाधर्मप्रांत के रूप में पदोन्नत किया, जो रांची के महाधर्मप्रांत का एक सहायक धर्मप्रांत था, और बिशप बेनेडिक्ट जॉन ओस्टा को इसके पहले आर्चबिशप के रूप में नियुक्त किया गया था. आर्चबिशप ओस्टा तब तक पद पर बने रहे जब तक कि उनका इस्तीफा संत पिता द्वारा स्वीकार नहीं कर लिया गया और नए आर्चबिशप विलियम डिसूजा को 9 दिसंबर, 2006 को पटना महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप के रूप में नियुक्त किया गया. आर्चबिशप बेनेडिक्ट ओस्टा ने 25 वर्षों से अधिक समय तक अपने एपिस्कोपल मंत्रालय को समर्पण और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक चलाया. पटना के आर्चबिशप  एमेरिटस बेनेडिक्ट जॉन ...