संदेश

जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने गया जिला अंतर्गत कुल 24 कोषांगों का गठन किया

चित्र
24 कोषांगों का गठन करते हुए पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए कार्य आवंटित किया गया। आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपूर्ण कार्यों सुव्यवस्थित ढंग से समय सीमा के अंदर संपन्न कराने एवं निर्वाचन के कार्यों का सफल संचालन के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने गया जिला अंतर्गत कुल 24 कोषांगों का गठन करते हुए पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए कार्य आवंटित किया है।     कार्मिक कोषांग सह कार्मिक कल्याण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिका री अपर समाहर्ता राजस्व श्री अंजनी कुमार को बनाया गया है। इसके अंतर्गत नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला स्थापना उप समाहर्ता,  जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कल्याण पदाधिकारी को नामित किया गया है।   प्रशिक्षण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। इसके अंतर्गत नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता राजीव रंजन, वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एव जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को नामित किया गया है।     निर्वा...

निचली अदालत ने 7 फरवरी को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी

चित्र
  मामला  5 फरवरी सोमवार का है बाराबंकी.बैंगलोर में सीसीबीआई की 36वीं आम सभा की बैठक में धर्माध्यक्ष सभा में भाग ले रहे थे, उसी समय उत्तर प्रदेश से खबर मिली कि एक कैथोलिक पुरोहित, पांच प्रोटेस्ट पादरी और एक लोकधर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है.उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.उन पर धर्मांतरण गतिविधियों का आरोप लगाया गया है. एक निचली अदालत ने 7 फरवरी को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है.मामला  5 फरवरी सोमवार का है. 6 फरवरी  को मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. निचली अदालत ने 7 फरवरी को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है.    आरोप में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से चौका देने वाला मामला सामने आया है. यहां यूपी के कई जिलों से तकरीबन 300 लोगों को बहला फुसला कर सेंट मैथ्यू चर्च में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था. मामले की जानकारी हिंदू संगठन ने दी. जिसके बाद पुलिस के एक्शन से चर्च में खलबली मच गई. लोगों को आर्थिक फायदे के साथ रोगों से छुटकारा दिलाने के नाम पर चर्च में पूजा कराई जा रही थी. पुलिस ने बताया कि, राज्य के धर्मांतरण विरोधी कानून क...

भयरहित वातावरण में मतदान संपन्न हो

चित्र
वरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक नालंदा। आज श्री शशांक शुभंकर , जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिलाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में आगामी आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 के निमित्त पूर्व तैयारी के लिए 29- नालंदा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र यथा 171- अस्थावां , 172- बिहारशरीफ ,173- राजगीर (अनुसूचित जाति ) ,174 -इसलामपुर ,175- हिलसा, 176 -नालंदा एवं 177 -हरनौत आते हैं , शांतिपूर्ण ,निष्पक्ष एवं भयरहित वातावरण में मतदान संपन्न कराने के लिए संबंधित कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।        जिला निर्वाचन विभाग द्वारा गठित कोषांग यथा- कार्मिक कोषांग, स्वीप कोषांग, वाहन एवं सुगम कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सामग्री कोषांग, विधि व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता सी विजील  संचार योजना रूट चार्ट कोषांग, मतपत्र -सह- बज्र गृह कोषांग, अभ्यर्थी व्यय निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग, मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग, इवीएम कोषांग, जिला निर्वाचन कोषांग, नाम निर्देशन कोषांग, अर्द्ध सैनि...

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 21 आवेदकों की समस्याओं को सुना

चित्र
  संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश नांलदा। दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी, श्री शशांक शुभंकर ने आज 21 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आम जनता द्वारा रास्ता खुलवाने संबंधी शिकायत के निष्पादन के लिए कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद  , हिलसा को जांच कर समस्या निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए ।  आवेदक ग्राम राजन विगहा, चंडी द्वारा अतिक्रमण विवाद से संबंधित समस्या के लिए  भूमि सुधार उप समाहर्ता हिलसा को जिलाधिकारी महोदय द्वारा अग्रेतर करवाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए । ग्राम परोहा मानपुर के आवेदक द्वारा जबरन जमीन कब्जा से संबंधित शिकायत को अंचल अधिकारी बिहार एवं थाना मानपुर द्वारा भूमि विवाद के तहत सुनवाई कर विवाद निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।  आवेदक मोव कासिम अहमद द्वारा कोषागार लिपिक के विरुद्ध शिकायत के निष्पादन के लिए वरीय कोषागार पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । जनता दरबार में प्राप्त अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों द्वारा त्वरित निष्पादन के लिए...

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 22 आवेदकों की समस्याओं को सुना

चित्र
  कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों  को निर्देश दिया गया नालंदा। दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 22 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।      बिहारशरीफ की एक महिला द्वारा उन्हें उनके परिजनों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को मामले में अग्रेतर कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया।      इसलामपुर प्रखंड के कोरावां के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्माणाधीन सड़क के एलाइनमेंट में रैयती जमीन आ रही है जिसके कारण निर्माण कार्य बाधित होने की संभावना है। दूसरी तरफ गैरमजरूआ जमीन भी उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल हिलसा के मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।     इसलामपुर के एक आवेदक द्वारा भू-अर्जन के मुआवजे की राशि का भुगतान नहीं होने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।   ...

’आगामी लोकसभा चुनाव 2024’ की तैयारी

चित्र
गया जिलें कुल-मतदाताओं की संख्या-3037947 गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में ’आगामी लोकसभा चुनाव 2024’ की तैयारी को लेकर सभी निर्वाची पदाधिकारी एव निर्वाचन कार्य से जुड़े जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ समाहरणालय सभा कक्ष में बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिए हैं।     गया जिलें कुल-मतदाताओं की संख्या-3037947 है, जिसमें पुरूष-1578310 एवं महिला- 1459582 अन्य-55 है। जिसमें गया जिलें में कुल-87073 नये मतदाता का नाम जोड़ा गया है। जिले में 3254 बूथ हैं। कार्मिक कोषांग गया द्वारा जिले के कुल 393 कार्यालयों के शाखाओं से कुल 23178 सरकारी कर्मियों का डाटा एकत्रित किया गया है। शेष और विभागों से कर्मियों का नाम प्राप्त किया जा रहा है, ताकि चुनाव के विभिन्न कार्यों में उनसे सहयोग लिया जा सके।जिला पदाधिकारी ने सभी निर्वाचि पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि इलेक्शन मोड में आकर पूरी अच्छी तरीके से कार्य करना सुनिश्चित करें, ताकि सभी तैयारियां समय पर पूर्ण होते हुए निर्वाचन का कार्य सफलता पूर्वक कराया जा सके। उन्होंने कहा कि अपने अधीनस्थ जितने भी तंत...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

चित्र
योग्य किसानों को ही मिले योजनाओं का लाभ, इसे हर हाल में कराए सुनिश्चितः जिलाधिकारी कृषि यांत्रिकरण मेला का बेहतर तरीके से आयोजन कराने का निर्देश बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गई।           बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कृषि यांत्रिकरण 2023-24 अंतर्गत डीएलईसी की समीक्षा की गई एवं जिलास्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला के आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि यांत्रिकरण मेला का आयोजन बेहतर तरीके से किया जाय। ज्यादा से ज्यादा किसान इस मेले में भाग लें, इसे सुनिश्चित किया जाय। लक्ष्य के अनुरूप किसानों को लाभान्वित किया जाय। जिलाधिकारी द्वारा गरमा बीज अंतर्गत आवंटित होने के पश्चात नियमानुसार बीज वितरण कराने का निर्देश दिया गया। कृषि क्लिनिक के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया। आत्मा अंतर्गत एटीएम, बीटीएम के चयन सूची पर विचार किया गया। पीएम किसान योजना अंत...