जनता दरबार में जिलाधिकारी द्वारा 21 आवेदकों के समस्याओं की सुनवाई
जनता दरबार में जिलाधिकारी द्वारा 21 आवेदकों के समस्याओं की सुनवाई नालंदा। जनता दरबार में जिलाधिकारी द्वारा 21 आवेदकों के समस्याओं की सुनवाई की गई , समस्या निवारण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी, श्री शशांक शुभंकर ने आज 21 आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । आवेदक धुरी पासवान ग्राम विशुनपुर कोरियारी द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा आगमन रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद एवम लड़ाई-झगड़ा, गाली गलौज होने से सम्बन्धित विवाद का निपटारा के लिए उन्होंने अंचलाधिकारी, बिहारशरीफ तथा थाना प्रभारी मानपुर को आवश्यक कारवाई के लिए निर्देश दिए । आवेदिका पुष्पा कुमारी ग्राम अस्थावां द्वारा बताया गया कि मेरे घर से निकलने वाले मुख्य मार्ग को अवैध तरीके से घेराबंदी कर लिया गया है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अंचल अधिकारी अस्थावां एवम थाना प्रभारी अस्थावां को आवश्यक करवाई के ...