संदेश

जेवियर्स यूथ पार्लियामेंटः युवाओं के बीच नागरिक जुड़ाव और नेतृत्व को बढ़ावा देना

चित्र
पटना के जेवियर डिबेट क्लब ने 24 फरवरी को बहुप्रतीक्षित ‘जेवियर्स यूथ पार्लियामेंट‘ की मेजबानी की पटना।  सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, पटना के जेवियर डिबेट क्लब ने 24 फरवरी, 2024 को बहुप्रतीक्षित ‘जेवियर्स यूथ पार्लियामेंट‘ की मेजबानी की। दिन भर चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत सम्मानित उद्घाटन भाषण के साथ हुई। डिबेट क्लब के मार्गदर्शक देने वाले फादर डॉ. शेरी जॉर्ज, एसजे द्वारा के सभी भाग लेने वाले सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दीं। वहीं फादर ने एक दिन की उत्साही बहस और रचनात्मक बातचीत के लिए माहौल तैयार करते हुए कहा, ‘हमारा राष्ट्र विविधता, धर्मनिरपेक्षता और एकता के प्रतीक के रूप में खड़ा है।‘ ‘भाईचारा, मूल्य जो सिर्फ आदर्श नहीं हैं बल्कि हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने की नींव हैं।‘ जेवियर्स यूथ पार्लियामेंट ने पटना वीमेंस कॉलेज, वाणिज्य महाविद्यालय, पटना कॉलेज और सेंट कैरेंस कॉलेजिएट स्कूल सहित विभिन्न संस्थानों के छात्रों के लिए विभिन्न राजनीतिक संस्थाओं की भूमिका निभाते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्...

जलवायु न्याय, नदी और समाज विषय पर तीन दिनों तक व्यापक चर्चा

चित्र
विश्व सामाजिक मंच में पहली बार भागीदारी सुपौल। कोसी नवनिर्माण मंच के भेजे गए मेल पर जन संगठनों के लिए 16, 17 और 18 फरवरी को तीन दिनों का सत्र निःशुल्क आयोजित करने का अवसर आयोजन समिति के द्वारा दिया गया। इसके लिए कोसी नवनिर्माण मंच आभार व्यक्त किया।     जलवायु न्याय, नदी और समाज विषय पर तीन दिनों तक व्यापक चर्चा हुआ और चैथे दिन एक संयुक्त स्टेटमेंट जारी हुई। इसके लिए भी समापन में अलग से टेबल मिला। सभी लोगों के मिलकर तय किया कि हमलोग पीपल्स डायलॉग लगातार भारत नेपाल के बीच आयोजित करेंगे और आगे इसे अन्य संबंधित नदियों के लोगों के साथ जोड़ते जायेंगे। इन चर्चाओं में अजय दीक्षित, सौम्या दत्ता, प्रफुल्ल सामंत्रा, डॉ. सुनीलम जी जैसे वरिष्ठ लोगों की भागीदारी इसे शानदार  बना दी। नेपाल के कोसी नदी पर कार्यरत देवनारायण यादव, काली गंडक नेपाल के आर.के. आदित्य  और विजय जी, कर्नाली नदी नेपाल की तरफ से मेघ आले, गंडक नदी नेपाल की स्थिति पर उत्तम जी, नारायणी पर ही किशन शर्मा जी, 7 देशों की नदियों के किनारे साइकिल यात्रा कर चुके दीपक ने बाते रखी तो। भारत में पश्चिम बंगाल के नदी बचाओ जीवन ...

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर एवं बैलून उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

चित्र
मुख्यमंत्री ने 'डेस्टिनेशन बिहार - एक्सपो 2024' का किया उद्घाटन, विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण पटना।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन तथा द कनफेडरेशन ऑफ रियल स्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी०आर०ई०डी०ए०आई०) द्वारा गांधी मैदान में आयोजित 'डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो 2024' कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया.इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर एवं बैलून उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने औद्योगिक प्रदर्शनी में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों तथा राज्य के विभिन्न विभागों एवं उनके उपक्रमों द्वारा स्थापित किये गये स्टॉलों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्टॉलों पर प्रदर्शित किये गये उत्पाद एवं उसके कार्यों के संबंध में जानकारी ली.प्रदर्शनी में लगभग 250 इकाईयों द्वारा अपने उत्पाद का प्रदर्शन किया गया है.          इसमें राज्य सरकार के भी विभिन्न विभागों तथा उपकरणों का स्टॉल है, जिसमें बिहार के विकास एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है.राज्य के संसाधनों, विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति तथा भविष्य की स...

अधिक से अधिक निर्धन कारीगरों और शिल्पकारों को करें लाभान्वित

चित्र
  प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन में लाएं तेजी : जिलाधिकारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न हुयी.जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत किये जा रहे कार्यों में तेजी लायी जाय ताकि लक्ष्य के अनुरूप जिले के निर्धन कारीगरों और शिल्पकारों को लाभान्वित किया जा सके.उन्होंने कहा कि योजना अंतर्गत सभी स्टेजों को तीव्र गति से संपादित कराने के लिए सार्थक प्रयास करना है.           उन्होंने उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों से कहा कि प्रखंड स्तर पर मुखिया/प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक आवेदन स्टेज-02 में स्वीकृति के लिए भेजने का प्रयास करें ताकि जिले के योग्य व्यक्तियों को लाभ प्रदान किया जा सके.बैठक में उप विकास आयुक्त, श्रीमती...

रैली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी विशेष रूप से शामिल होंगे

चित्र
  बिहार की राजनीति में नीतीश 12वें प्लेयर की तरह : डा0 अखिलेश पटना.बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने घोषणा की है कि आगामी 3 मार्च को पटना के गाँधी मैदान में महागठबंधन की महारैली होगी.इस रैली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी विशेष रूप से शामिल होंगे. डा0 सिंह ने यह घोषणा पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में भारत जोड़ो कार्यक्रम के तहत आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान की.    डा0 सिंह ने नीतीश कुमार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश किसी भी दल या गठबंधन के लिए भार हैं. कांग्रेस ऐसे तत्वों से दूर रहती है जो स्थिर नहीं होते और बार-बार भरोसा तोड़ने का काम करते हैं. नीतीश के भाजपा में जाने से महागठबंधन और मजबूत हुआ है. पिछले चुनाव में जब नीतीश भाजपा के साथ थे तब भी नीतीश-भाजपा गठबंधन को केवल 12 हजार वोट ज्यादा मिले थे इसलिए बिहार की राजनीति में नीतीश फैक्टर का कोई औचित्य नहीं रह गया है.    डा0 सिंह ने आगे कहा कि नीतीश किसी भी गठबंधन के लिए अतिथि की भूमिका में रहते हैं उनके आने-जाने का कोई असर नहीं होता. वे बिहार की राजनीति में 12व...

भागलपुर के ट्रिपल आई०टी० के स्थायी भवन का किया वर्चुअल उद्घाटन

चित्र
 प्रधानमंत्री ने आई०आई०टी० पटना के नवनिर्मित भवनों, बोधगया आई०आई०एम० के स्थायी भवन, भागलपुर के ट्रिपल आई०टी० के स्थायी भवन का किया वर्चुअल उद्घाटन, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्री तथा विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री भी हुए शामिल पटना.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज आई०आई०टी० पटना के नवनिर्मित 24 भवनों, आई०आई०एम० बोधगया के स्थायी भवन तथा भागलपुर ट्रिपल आई०टी० के नये स्थायी भवन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया.इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार भी बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन स्थित अपने कक्ष से जुड़े. ध्यातव्य है कि 466 करोड़ रुपये की लागत से बने आई०आई०टी० पटना में 24 भवनों के निर्माण होने से अकादमिक ब्लॉक, केंद्रीय पुस्तकालय, छात्रावास, सेंट्रल लेक्चर हॉल और स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर सहित अन्य सुविधाएं छात्रों को मिलने लगी.कल मुख्यमंत्री ने बिहटा स्थित आई०आई०टी० परिसर पहुंचकर नवनिर्मित भवनों का जायजा लिया था और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली थी. मुख्यमंत्री ने वर...

भाजपा-नीतीश की अवसरवादी राजनीति का अंत करीब: डा0 अखिलेश

चित्र
  अपनी जीत का प्रमाण पत्र महाबली हनुमान को अर्पित किया पटना.बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह मंगलवार को राज्यसभा के लिए दूसरी बार निर्विरोध चुने गये. मंगलवार को करीब 3 बजे सैकड़ों गाड़ियों के लाव-लस्कर के साथ डा0 सिंह अपने निर्वाचन का प्रमाण पत्र लेने विधान सभा पहुँचे. वहां इंडिया गठबंधन के सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने वाले मनोज झा उनका इंतजार कर रहे थे. बाद में विधान सभा गेट पर करीब 500 कार्यकर्ता व नेता ने उन्हें फूल-मालाओं से भर दिया और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की. डा0 अखिलेश वहां से निकलकर महावीर मंदिर दर्शन करने गए और अपनी जीत का प्रमाण पत्र महाबली हनुमान को अर्पित किया.         इसके बाद वे पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम गये जहां पार्टी जनों के बीच मिठाइयां बांटी गयी. वहां इक्कठी भीड़ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा और नीतीश कुमार की अवसरवादी राजनीति का अंत करीब है और 2024 के चुनाव में इंडिया गठबंधन सभी सीटों पर सफलता दर्ज करेगी. मालूम हो कि डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार कांग्रेस के पहले ऐसे अ...