दो विधायकों द्वारा पाला बदलने से सख्त नाराजी व्यक्त
जनप्रतिनिधियों को भाजपा समझती है मंडी का सामान : डा0 अखिलेश पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दो विधायकों द्वारा पाला बदलने से सख्त नाराजी व्यक्त किया जा रहा है.इस संदर्भ में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है. वे अपने शीर्ष नेतृत्व के साथ बुधवार को विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से मिलकर अपने दोनों विधायकों (पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम एवं विक्रम विधायक सिद्धार्थ सौरभ) क्षोभ व्यक्त की एवं उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की. इसके अलावा कांग्रेस नेतृत्व द्वारा एक ज्ञापन भी विधान सभा अध्यक्ष को सौंपा गया है. इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए डा0 सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक विशाल और देश की सबसे पुरानी पार्टी है. इस तरह की घटना का कोई असर नहीं पड़ने वाला लेकिन इतना जरूर हुआ है कि भाजपा का करतूत भी उजागर हुआ. लोग जानते हैं कि भाजपा जनप्रतिनिधियों को मंडी का सामान समझती है और बार-बार इसको साबित भी करती है. यह सब जानते हैं कि भाजपा है तो खरीद-फरोख्त करेगी ही. सत्ता भोगने के लिए दूसरे दलों को तोड़ना और प्रजातंत...