संदेश

भाजपा कर रही देश में ‘कर आतंक’ का साम्राज्य स्थापित: डा0 अखिलेश

चित्र
 भाजपा कर रही देश में ‘कर आतंक’ का साम्राज्य स्थापित: डा0 अखिलेश पटना।अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी शनिवार एवं रविवार को प्रदेश एवं जिला मुख्यालयों में विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन करेगी। इसके लिए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को अपने-अपने मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन करने का निर्देश एक पत्र के द्वारा दिया है। अपने पत्र में प्रदेश अध्यक्ष लिखा है कि भाजपा के द्वारा देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था की हत्या की नापाक कोशिश अब खतरनाक रूप ले रही है। देश का प्रमुख विपक्षी दल होने के बावजूद चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी का खाता पिछले महीने सील कर दिया गया और कल ही आयकर विभाग की ओर से नया नोटिश कांग्रेस पार्टी को दिया गया है जिसमें 1823.08 करोड़ रूपया जमा करने के लिए कहा गया है।         डा0 सिंह ने आगे लिखा है कि भाजपा द्वारा चुनाव के मध्य में प्रजातंत्र के ऊपर हमला कर देश में ‘कर आतंक’  का साम्राज्य स्थापित करने का कुत्सित प्रयास हो रहा है। कांग्रेस ने इसके खिलाफ जंग छे...

संत पापा फ्राँसिस ने 13 मार्च 2013 में परमाध्यक्ष बनने के बाद से जेल

चित्र
 संत पापा फ्राँसिस ने विभिन्न देशों की बारह महिला कैदियों के पैर धोए वाटिकन.जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो का जन्म 17 दिसंबर 1936 को हुआ है.वे 13 मार्च 2013 को संत पापा चुने गये थे.असीसी के संत फ्रांसिस के सम्मान में अपने पोप के नाम के रूप में फ्रांसिस को चुना.रोमन कैथोलिक चर्च के 266वें और वर्तमान पोप हैं, उनके पास रोम के बिशप और वेटिकन सिटी के संप्रभु के रूप में पदेन उपाधि है, साथ ही वर्तमान वास्तविक राजकुमार और ग्रैंड मास्टर भी हैं.         संत पापा फ्राँसिस ने 13 मार्च 2013 में परमाध्यक्ष बनने के बाद से जेल, देखभाल सुविधा या शरणार्थी केंद्र में पवित्र गुरुवार का मिस्सा समारोह को अनुष्ठान किया है, जबकि उनके हाल के पूर्ववर्तियों ने रोम में संत पेत्रुस महागिरजाघर या संत जॉन लातेरन महागिरजाघर में पुरोहितों के पैर धोए थे.संत पापा फ्राँसिस की पहली यात्रा रेबिबिया जेल में 2015 में हुई थी.वह पहली बार 2015 में पुरुष और महिला कैदियों से मुलाकात की थी और 12 कैदियों और एक बच्चे का पैर धोए थे.जेल में प्रभु भोज का समारोह मनाने की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए, संत पापा फ्राँसिस ...

प्रभु येसु ख्रीस्त के दुखभोग पर आधारित झांकी

चित्र
प्रभु येसु ख्रीस्त के दुखभोग पर आधारित झांकी इसका संचालन बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डॉ जेम्स शेखर ने किया बक्सर. आज गुड फ्राइडे है.प्रभु येसु ख्रीस्त के दुखभोग पर आधारित झांकी पटना महाधर्मप्रांत के कुर्जी पल्ली में, बक्सर धर्मप्रांत के बक्सर पल्ली में और बेतिया धर्मप्रांत के चुहड़ी पल्ली में निकाली गयी.सभी जगहों पर भक्ति भाव से गुड फ्राइडे के रस्म अदायगी की गयी.आज के ही प्रभु येसु ख्रीस्त को क्रूस पर लटका कर मार दिया गया था.उसी पर आधारित झांकी बक्सर धर्मप्रांत में शानदार ढंग से संपन्न हुआ.इसका संचालन बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डॉ जेम्स शेखर ने किया.मौके पर साथ फादर जितेन्द्र, फादर मनोज एवं फादर प्रताप भी प्रार्थना में शामिल थे.   इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भावुक होकर सह्दय भाग ले रहे थे.बता दें कि झाँकी में येसु के रूप में पिन्टू, माँ मरियम के रूप में अंजली, पिलातुस के रूप में दीपेश, योहन के रूप में अमृत, वेरोनिका के रूप में रुचि, सीमोन के रूप में राहुल, शास्त्री के रूप में अभिषेक एवं सिपाहियों के रूप में राजू, विशाल, र...

141 साल पूर्व 1883 में स्थापित

चित्र
 न जाने किस जहां में खो गए बगहा. पश्चिम चंपारण में चखनी, रजवटिया है.जो बगहा 1 में पड़ता है.यहां पर ईसाई समुदाय का उपासना स्थल होली फैमिली चर्च है.यह 141 साल पूर्व 1883 में स्थापित किया गया.     इस क्षेत्र के गुरू हेनरी ठाकुर और माग्रेट हेनरी ठाकुर के पुत्र विक्टर हेनरी ठाकुर है. विक्टर हेनरी ठाकुर का जन्म 1 जुलाई 1954 को चखनी में हुआ था. रायपुर धर्मप्रांत में पुरोहित बनने गए.उनका पुरोहिताभिषेक 3 मई, 1984 को हुआ.रायपुर धर्मप्रांत के चांसलर और रायपुर बिशप के सचिव के रूप में कार्य किया था.मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के विभाजन के बाद फादर विक्टर हेनरी ठाकुर 27 जून, 1998 को बेतिया धर्मप्रांत के प्रथम बिशप नियुक्त होने का गर्व प्राप्त किया.उनका एपिस्कोपल समन्वय 11 नवंबर, 1998 को हुआ था.बिशप ठाकुर बिहार क्षेत्रीय बिशप परिषद के शिक्षा आयोग के अध्यक्ष थे. उन्हें 3 जून 2013 को रायपुर का आर्चबिशप नियुक्त किया गया और 19 सितंबर 2013 को पदस्थापित किया गया.     रायपुर महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप विक्टर हेनरी ठाकुर चखनी पहुंचे.उनके दस साल बड़े भाई डॉक्टर आल्बर्ट हेनरी ठाकुर का निधन 24 ...

जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण

चित्र
  बच्चों के स्वास्थ्य एवं सेहत के प्रति जागरूक रहें अधिकारी : जिलाधिकारी समय पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराएं बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने आज पर्यवेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गृह के बच्चों से उपलब्ध सुविधाओं आदि की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बच्चों से पूछा कि यहाँ कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है। खाना आदि समय मिलता है कि नहीं। किताब, स्लीपर आदि मिला है अथवा नहीं। बच्चों ने जिलाधिकारी को बताया कि यहाँ सभी सुविधाएं समय पर मिल रही है।      जिलाधिकारी द्वारा पर्यवेक्षण गृह के रसोई घर का जायजा लिया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा/निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों को समय पौष्टिक एवं संतुलित खाना खिलाना चाहिए। साथ ही उन्हें अन्य सुविधाएं भी समय पर मिले, इसे सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था है। इसे निरन्तर बनाए रखना है। बच्चों की सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। इसके साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य एवं सेहत के प्रति अधिकारियों को जागरूक रहना है। नियमित तौर पर बच्चों का ...

वह जनता के द्वारा दिया हुआ पैसा है

चित्र
निष्पक्ष चुनाव को मोदी से खतरा : डॉ. अखिलेश पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेस पार्टी का खाता सीज करने के मामले में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संविधान में चुनाव आयोग की व्यवस्था इसलिए की गई थी ताकि चुनाव में सभी राजनीतिक दलों के लिए समान अवसर प्रदान किया जाए। लेकिन आज सब कुछ उल्टा हो रहा है। कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से पंगु बनाने की नापाक कोशिश चल रही है। दरअसल निष्पक्ष चुनाव को मोदी से खतरा है। लेकिन मोदी कांग्रेस को दबा नहीं सकते। हम अंग्रेजों के जबड़े से आजादी छिनने वाली पार्टी हैं।       डा0 सिंह शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पूरे खेल में टाइमिंग पर ध्यान देना सबसे जरूरी है। चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले हमारा 11 बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया, ताकि हम चुनाव की कोई तैयारी नहीं कर सकें। डा0 सिंह ने आगे कहा कि मामला 14 लाख रुपए का था और जुर्माना 210 करोड़ रुपए लगा दिया, जबकि  इसपर अधिक से अधिक 10-20 हजार का जुर्माना लगना चाहि...

गुड फ्राइडे को आयोजित परीक्षा को किसी अन्य उपयुक्त दिन आयोजित किया जाए

चित्र
 राज्यपाल महोदय द्वारा यह निर्देश देने की कृपा की गयी है कि दिनांक 29.03.2024 (गुड फ्राइडे) को आयोजित परीक्षा को किसी अन्य उपयुक्त दिन आयोजित किया जाए पटना.आज बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह का जन्म दिन है.बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा 29 मार्च 2024 (गुड फ्राइडे) को राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत वर्ग एक से चार और पांच से सात के छात्र-छात्राओं की परीक्षा लेने का ऐलान कर दिया था.इससे पटना से लेकर बेतिया तक के लोग परेशान हो गये थे.ईसाई नेता होने के कारण राजन क्लेमेंट साह के पास ईसाई समुदाय के लोग गुहार लगाने लगे. बेतिया क्रिश्चियन क्वाटर्स की रीता बेनेडिक्ट ने कहा कि बेशक आपने मेरी मन की बात पूरी कर दी,अगर इस दिन हमारी छुट्टी नहीं रहेगी तो यह परंपरा हमेशा के लिए हो जाएगी,और हमारा शोषण इसी तरह होता रहेगा.   बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह ने एक पत्र लिखकर महामहिम राज्यपाल महोदय और माननीय मुख्यमंत्री को दिया.जिसका तत्क्षण कार्रवाई महामहिम राज्यपाल के द्वारा किया गया. राज्यपाल क...