संदेश

25 मई को जिले के सभी मतदाता अवश्य करें मतदान : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

चित्र
 25 मई को जिले के सभी मतदाता अवश्य करें मतदान : जिला निर्वाचन पदाधिकारी मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए प्रत्येक मतदाता का मत देना है जरूरी संत आग्नेस स्कूल, चुहड़ी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न मानव श्रृंखला के माध्यम से बिहार का भव्य मानचित्र और लौरिया का अशोक स्तम्भ बनाकर दिया गया मतदान का संदेश मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला, झांकी, मतदाता जागरूकता रैली, शपथ पत्र, नाटक, रंगोली, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता सेल्फी प्वाइंट आदि का हुआ आयोजन बेतिया। छठे चरण में पश्चिमी चंपारण में भी मतदान होना है। इसके आलोक में चुहड़ी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजित की गयी। इसमें संत आग्नेस मध्य विद्यालय, संत आग्नेस उच्च विद्यालय, संत लौरेंस स्कूल चुहड़ी, लोयोला बालक मध्य विद्यालय चुहड़ी और माउंट कार्मेल एकेडमी स्कूल के हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों ने उत्साह एवं उमंग के साथ लिया भाग। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में समूचे पश्चिम चम्पारण जिले में स्वीप अंतर्गत लगातार...

पूर्व जदयू विधायक पूनम देवी ने अपने समर्थकों संग ली कांग्रेस की सदस्यता

चित्र
 कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ही देश को विकास के पथ पर अग्रसर कर सकती है : डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जदयू की पूर्व विधायक पूनम देवी कांग्रेस में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता  पूर्व जदयू विधायक पूनम देवी ने अपने समर्थकों संग ली कांग्रेस की सदस्यता पटना. जदयू की पूर्व विधायक पूनम देवी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के हाथों ग्रहण की.     प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह के तत्पश्चात संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि दीघा से विधायक रही पूनम देवी के कांग्रेस पार्टी में ऐन चुनाव से पहले शामिल होना इंडिया गठबंधन के ताकत में इजाफा करेगा.      उन्होंने कहा कि चार चरण के चुनाव बीत चुके हैं और अब अंतिम तीन चरण में भी एनडीए के घटक दलों और भाजपा की स्थिति नाजुक ही रहेगी. उन्होंने पूनम देवी को कद्दावर नेता बताते हुए कहा कि इनके कांग्रेस में शामिल होने से पटना साहिब और पाटलिपुत...

मल्लाह समुदाय को उचित सम्मान

चित्र
देश में नागपूरिया संविधान स्थापित करने के फिराक में मोदी : डा0 अखिलेश सिंह विकासशील स्वराज पार्टी ने किया कांग्रेस के राज्यव्यापी समर्थन का  ऐलान  पटना। रविवार का दिन कांग्रेस पार्टी के लिए शुभ संकेत लेकर आया जब विकासशील स्वराज पार्टी की राष्ट्रीय एवं राज्य इकाई ने मुक्त स्वर से कांग्रेस के समर्थन का ऐलान किया। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक विशेष प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। खचाखच भरे प्रेसवार्ता में विकासशील स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश निषाद ने एलान किया कि उनकी पार्टी के कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसने मल्लाह समुदाय को उचित सम्मान प्रदान किया एवं टिकट बंटवारे में उसे प्रतिनिधित्व दिया।      उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन अति पिछड़ों के साथ अत्याचार करता रहा है जिससे निजात पाने का एक ही तरीका सूझा कि कांग्रेस का हाथ मजबूत किया जाय। इसी उद्देश्य से विकाशील स्वराज पार्टी अपना समर्थन कांग्रेस को बिना शर्त प्रदान करती है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह...

प्रधानमंत्री बिहार में आकर बिहार की जनता के जख्म को कुरेदने और उनको भड़काने का काम कर रहे हैं

चित्र
  बिहारियों से रही है मोदी को चिढ़ : डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह पटना।  बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण में बिहारियों के बारे में की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। प्रधानमंत्री के बयान को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी के दिल में बिहारियों के प्रति हमेशा से चिढ़ रही है और किसी न किसी बहाने वे इसको दर्शाने से भी नहीं चुकते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार में आकर बिहार की जनता के जख्म को कुरेदने और उनको भड़काने का काम कर रहे हैं।      प्रधानमंत्री ने अपने बयान में महाराष्ट्र में बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों के साथ हुए दुव्र्यवहार के लिए इंडिया गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। जबकि हकीकत यह है कि बिहारियों के प्रति तब नफरत फैलाने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे आज भारतीय जनता पार्टी की गोद में खेल रहे हैं। इससे पहले भी मोदी बिहारियों के डीएनए पर सबाल खड़ा कर चुके हैं।      प्रधानमंत्री बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करते रहे हैं। बातें बहुत की मगर किया कु...

राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने इस मुद्दे पर भाजपा पर तीखा हमला बोला

चित्र
भाजपा महिलाओं को भोग की वस्तु समझती है: आलोक शर्मा पटना. कर्नाटक में हुए महिलाओं के यौन शोषण के मामले को कांग्रेस राष्ट्रीय मुद्दा बनाना चाहती है. इसी कड़ी में बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में विशेष प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने इस मुद्दे पर भाजपा पर तीखा हमला बोला.      उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हुई महिलाओं के यौन शोषण की घटना का जो वीडियो सामने आया है वह मानवता को शर्मसार करने वाली है. गौरतलब है कि इस अतिसंवेदनशील मामले में भाजपा एवं जनता दल (एस) के हसन लोकसभा क्षेत्र से संयुक्त प्रत्याशी प्राज्जवल रेवन्ना द्वारा सैकड़ो महिलाओं का यौन शोषण की घटना सामने आयी है.प्राज्जवल वर्तमान में सांसद हैं और पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा के परिवार से आते हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके लिए वोट भी मांग चुके हैं.       मालूम हो कि कर्नाटक में जेडीएस और भाजपा एक साथ चुनाव लड़ रही है.शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा को छह महीना पहले से इस घटना की जानकारी थी फिर भी...

संविधान को बदलने की नापाक मंशा

चित्र
इस बार का लोकसभा चुनाव जनता बनाम भाजपा : डा0 अखिलेश सिंह संविधान को बदलने की नापाक मंशा  पटना. इस लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की भारी जीत सुनिश्चित है. दूसरे चरण के मतदान के बाद यह बात साफ हो गई है.जनता इस बात को समझ चुकी है कि मोदी संविधान को बदलने की नापाक मंशा पाल रखी है इसलिए इस बार का चुनाव जनता बनाम भाजपा बन चुकी है. ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने रविवार को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही.     पटना जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्देश्य था पटना साहिब के उम्मीदवार एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत के पक्ष में वातावरण तैयार करने का. डा0 सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में महागठबंधन के पक्ष में हवा बन चुकी है और यही हालत पूरे देश भर में है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जान झोंकने का आह्वान किया. विधानमंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान ने कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों के फायदे के बारे में लोगों को समझाने की सलाह दी.अंशुल अभिजीत ने...

संभावित हार से डरे पीएम, वापस ध्रुवीकरण की करने लगे बातेंः राजेश राठौड़

 दूसरे चरण के रुझान से ही प्रधानमंत्री ने मान ली हार, कर रहे हैं नए आशियाना की तलाशः राजेश राठौड़ हार देखकर पीएम के भाषणों में विकास से मुद्दा ध्रुवीकरण पर पहुंचाः राजेश राठौड़ पटना. लोकसभा चुनावों में अपनी संभावित हार को भांपते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों से निराशा और हताशा झलकने लगी है.वें अपने दस वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यों के आधार पर वोट मांगने लायक नहीं रहे हैं तो वापस अपने ध्रुवीकरण के पिच पर राजनीतिक बयानबाजियों के तरफ मुड़ गए हैं. ये बातें बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने आज प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर दिए भाषणों के बाद कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार में हार को देखते हुए निराश होकर वें अपने चुनावी दौरे भी ऐसे क्षेत्रों में करने को मजबूर हो गए हैं जिनके अगल बगल के जिलों में मतदान हो रहे हैं जो यह स्पष्ट कर देता है कि वें मतदान के रुझानों से डर चुके हैं.        बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि देश में एक ओर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं भाजप...