25 मई को जिले के सभी मतदाता अवश्य करें मतदान : जिला निर्वाचन पदाधिकारी
25 मई को जिले के सभी मतदाता अवश्य करें मतदान : जिला निर्वाचन पदाधिकारी मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए प्रत्येक मतदाता का मत देना है जरूरी संत आग्नेस स्कूल, चुहड़ी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न मानव श्रृंखला के माध्यम से बिहार का भव्य मानचित्र और लौरिया का अशोक स्तम्भ बनाकर दिया गया मतदान का संदेश मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला, झांकी, मतदाता जागरूकता रैली, शपथ पत्र, नाटक, रंगोली, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता सेल्फी प्वाइंट आदि का हुआ आयोजन बेतिया। छठे चरण में पश्चिमी चंपारण में भी मतदान होना है। इसके आलोक में चुहड़ी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजित की गयी। इसमें संत आग्नेस मध्य विद्यालय, संत आग्नेस उच्च विद्यालय, संत लौरेंस स्कूल चुहड़ी, लोयोला बालक मध्य विद्यालय चुहड़ी और माउंट कार्मेल एकेडमी स्कूल के हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों ने उत्साह एवं उमंग के साथ लिया भाग। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में समूचे पश्चिम चम्पारण जिले में स्वीप अंतर्गत लगातार...