भाजपा 150 के आँकड़े में सिमट जाएगी
4 जून मोदी के लिए साबित होगा ’वाटरलू‘ : डा0 अखिलेश पटना. 4 जून मंगलवार मोदी के लिए अमंगलकारी सिद्ध होगा। यह मोदी के लिए वाटरलू साबित होगा। जिस तरह वाटरलू के युद्ध में हार के बाद नेपालियन आत्मसमर्पण कर गुमनामी के अंधेरे में खो गया था, ठीक वही हाल मोदी का होगा। उस दिन मोदी सरकार का होगा देश की सत्ता से सफाया। भाजपा 150 के आँकड़े में सिमट जाएगी। ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कही। वे सोमवार को प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। डा0 सिंह ने कहा कि ये उनका दावा नहीं बल्कि हकीकत है जो पूरे देश भर और खासकर बिहार के कोने-कोने से मिल रहे फीडबैक के आधार पर कह रहे हैं। आज के प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आत्मविश्वास से लबरेज दिखे। बिहार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि महागठबंधन कम से कम 25 सीटों पर जीत हासिल करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने संबंधित सवाल पर चुटकी लेते हुए डा0 अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी को शायद लीची खाने गए हों। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन 295 का आँकड़...