संदेश

आजादी की लड़ाई नहीं देखी वे देख रहे भाजपा सरकार में गुलामी की प्रक्रिया : डा0 अखिलेश

चित्र
जिन्होंने आजादी की लड़ाई नहीं देखी वे देख रहे भाजपा सरकार में गुलामी की प्रक्रिया :  डा0 अखिलेश पटना। जिन्होंने आजादी की लड़ाई नहीं देखी वे भाजपा सरकार में गुलामी की प्रक्रिया देख रहे हैं। राष्ट्रभक्ति का स्वांग भरने वालों को मैं कहना चाहता हूँ कि स्वतंत्रता सेनानियों की जिन्दगी से सीख लेकर इसकी परिभाषा को समझें और अनुकरण करें। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार विभूति डा0 अनुग्रह नारायण सिंह की 136वीं जयंती के अवसर पर ये बातें कही।       वे पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में मंगलवार को आयोजित महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के प्रथम वित्त मंत्री अनुग्रह बाबू के जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अनुग्रह बाबू उन बिरले विभूतियों में थे जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई भी लड़ी और आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में अपना अनूठा योगदान दिया। बिहार के प्रथम वित्तमंत्री के तौर पर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डा0 श्रीकृष्ण सिंह के साथ आधुनिक बिहार की पटकथा लिखी।       डा0 सिंह ने कहा कि अनुग्रह बाबू स्पष्ट वक्ता थे तथा सादा जीवन ...

बीजेपी ने 2014,2019 और 2024 तक नहीं किया इजाफा

 ईपीएस-95 पेंशनभोगियों के लिए कोश्यारी कमेटी की सभी सिफारिशों को 90 दिनों के भीतर लागू किया जाएगा बीजेपी ने 2014,2019 और 2024 तक नहीं किया इजाफा पटना.लोकसभा चुनाव 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए)  की सरकार बनी और डॉक्टर. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने.पांच साल बाद लोकसभा चुनाव 2009 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार बनी और सत्ता में लगातार दूसरी बार डॉक्टर.मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने. संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार ने ईपीएस-95 पेंशनभोगियों को न्यूनतम पेंशन में ₹1000 बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी.इस घोषणा के आलोक में भगत सिंह कोश्यारी कमेटी ने एक रिपोर्ट सदन को सौपा.भगत सिंह कोश्यारी कमेटी की रिपोर्ट को बीजेपी ने लपक लिया.2013 से ही बीजेपी के नेता प्रकाश जावड़ेकर जोरदार ढंग से यूपीए सरकार की आलोचना करते रहे.उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की सत्ता आने के बाद ईपीएस-95 पेंशनभोगियों के लिए कोश्यारी कमेटी की सभी सिफारिशों को 90 दिनों के भीतर लागू किया जाएगा.       निवृत्त कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल बाजपेई का कहना है कि कोशियारी क...

निर्जला एकादशी 17-18 जून को मनाया जा रहा है

चित्र
  गया। निर्जला एकादशी 17-18 जून को मनाया जा रहा है। उक्त अवसर पर आज दोपहर से अत्यधिक भीड़ देखी जा रही है। दूर दराज से आये श्रद्धालुओं रात्रि विश्राम भी मंदिर परिसर या घाट पर ही करेंगे।  अगले दिन यानी 18 जून के प्रातः काल से ही श्रद्धालु विष्णुपद मंदिर एवं देवघाट में पूजा-अर्चना करते हुए अपने घर वापस लौटने लगते हैं।       विष्णुपद मंदिर के पुरोहितों ने बताया कि आज रात्रि में विष्णुपद मंदिर बंद नहीं होगा। अर्थात रात्रि 11 बजे मंदिर बंद होता है और सुबह 03 बजे मंदिर का पट खुल जाता है।  आम श्रद्धालु सुबह से लेकर रात्रि तक विष्णुपद मंदिर के आसपास तथा देवघाट में ही विश्राम करते हैं। तत्पश्चात अगले दिन मंगल आरती सुबह 5रू00 बजे करके वह अपने घर वापसी होते हैं।         उक्त पर्व के अवसर पर जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा श्रद्धालुओं को कहीं कोई किसी प्रकार का छोटी से छोटी समस्या भी नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखते हुए कई आवश्यक व्यवस्था एवं सुविधाएं करवाए हैं।         देवघाट पर लगाए गए सभी महिला एवं पुरुष अलग-अलग सभ...

अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा

चित्र
पटना। आज गुरूवार 13 जून 2024 को मुख्य सचिव, बिहार एवं अध्यक्ष ,बिहार लोक सेवा आयोग , पटना की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित विज्ञापन संख्या 22 /2024 , अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा  TRE-3 के सफल आयोजन के लिए संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।     विदित हो कि अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा  TRE-3 का आयोजन दिनांक 19.7..2024 से 22.7.2024 तक चार तिथियों में एकल पाली में की जानी है । समीक्षा के क्रम में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छ ,निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में उक्त परीक्षा का संचालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए । परीक्षा के सफल संचालन के लिए सीसीटीवी कैमरे /जैमर/बज्रगृह की सुरक्षा/  एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए । उक्त परीक्षा में नालंदा जिलान्तर्गत 13 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 8016 परीक्षार्थी भाग लेंगे । इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता आपदा,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ,जिला शिक्षा पदाधिक...

बिहार लोक शिकायत अधिकार अधिनियम 2015 के तहत 26 परिवाद में आदेश पारित

चित्र
 बिहार लोक शिकायत अधिकार अधिनियम 2015 के तहत 26 परिवाद में आदेश पारित नालंदा। आज सोमवार 10 जून को बिहार लोक शिकायत अधिकार अधिनियम 2015 के तहत श्री वैभव श्रीवास्तव , प्रभारी जिलाधिकारी -सह- उप  विकास आयुक्त, नालंदा द्वारा द्वितीय अपीलीय प्राधिकार का  सुनवाई करते हुए 26 परिवाद में आदेश पारित किए गए। परिवादी पंकज कुमार द्वारा दर्ज शिकायत भू-लगान रसीद निर्गत किए जाने से संबंधित मामले को निष्पादित किया गया।    परिवादी भूषण कुमार द्वारा दर्ज शिकायत नल जल का पाइप 3 फीट नीचे करने एवं स्वास्थ्य केंद्र भवन के अधूरा कार्यों को पूरा करा कर स्वास्थ्य केंद्र डुमरावाँ को देने से संबंधित मामले को निष्पादित किया गया । परिवादी विशुनदेव प्रसाद द्वारा दर्ज शिकायत जमाबंदी रद्द किए जाने से संबंधित मामले को निष्पादित किया गया ।      परिवादी रविंद्र प्रसाद द्वारा दर्ज शिकायत जमाबंदी में रैयत के नाम में त्रुटि से संबंधित मामले को निष्पादित किया गया । परिवादी सुमति देवी द्वारा दर्ज शिकायत दाखिल खारिज से संबंधित मामले को निष्पादित किया गया ।      परिवादी राजक...

शनिवार को 14 लोगों की समस्याओं को सुना

चित्र
 जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 14 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया  नालंदा। दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने शनिवार को 14 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरा राशन कार्ड में नाम होने के बावजूद अनाज नहीं मिल रहा है से संबंधित समस्या निदान के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालंदा  को  निर्देशित किया गया ।     जीयर ग्राम के आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे पिता जी मध्य विद्यालय जीयर में प्रहरी के पद पर कार्यरत हैं लेकिन इन्हें किसी तरह का सहायता राशि नही मिला है जिससे बहुत समस्या उत्पन्न हो रही है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा  समस्या  निष्पादन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया। आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे पुत्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के उपरान्त अनुग्रह अनुदान की राशि नहीं मिली है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा शाखा, नालंदा को निर्देश दिया ...

बिहार से जीतने वाले उम्मीदवार

चित्र
बिहार से जीतने वाले उम्मीदवार पटना. बिहार के 40 लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को रिजल्ट जारी कर दिया गया. 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हुई. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई. इसके बाद ईवीएम की गिनती हुई. बिहार में एनडीए या महागठबंधन की कौन होगा विजेता इसकी झलक दोपहर 12 बजे के बाद दिखने लगी थी. अब चुनाव परिणाम सामने आ गया. एनडीए को 30 सीट पर जीत मिली. जिसमें भाजपा और जदयू को 12-12 सीटों पर जीत मिली है. लोजपा रामविलास को 5 और जीतन राम मांझी की HAMS को एक सीट पर जीत मिली. इंडिया गठबंधन में राजद को 4, कांग्रेस को 3, CPI (ML) को 2 सीट पर जीत मिली है. वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने जीत हासिल की है. भारतीय जनता पार्टी पटना साहिब से बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद जीते. मुजफ्फरपुर से बीजेपी के राज भूषण चौधरी जीते. पूर्वी चंपारण से बीजेपी के राधा मोहन सिंह जीते. पश्चिम चंपारण से बीजेपी के डॉ. संजय जायसवाल जीते. सारण से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी जीते. दरभंगा से बीजेपी के गोपाल जी ठाकुर जीते. मधुबनी से बीजेपी के अशोक कुमार जीते. अररिया से बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह जीते. नवा...