संदेश

जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में सक्रिय भूमिका निभाएं

चित्र
  गया।  भू-सम्पदा  विनियामक प्राधिकरण (रेरा), बिहार के अध्यक्ष श्री विवेक कुमार सिंह ने मगध प्रमंडल के जिलों के जिला एवं म्युनिसिपल  प्रशासन से आग्रह किया है कि वे रेरा अधिनियम को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।         “घर /भूखंड खरीदारों के हितों की रक्षा करने के मुख्य उद्देश्य से इस अधिनियम को लागू किया गया था। इसलिए, जमीनी स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन और अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए जिला एवं म्युनिसिपल प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है,” रेरा बिहार के अध्यक्ष ने शुक्रवार को यहां रेरा बिहार द्वारा आयोजित एक संवेदीकरण-सह-उन्मुखीकरण  कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा।           कार्यक्रम में रेरा बिहार के  सदस्य श्रीमती नुपुर बनर्जी एवं  श्री एस.डी. झा, मगध प्रमंडलीय आयुक्त श्री मयंक वरवड़े, गया के जिला पदाधिकारी  श्री त्यागराजन एस.एम., जहानाबाद डीएम सुश्री अलंकृता पांडे, औरंगाबाद डीएम श्री श्रीकांत शास्त्री,...

स्वतंत्रता सेनानी स्व0 मुंगेरी लाल जी की 23 पुण्यतिथि

चित्र
 पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, स्वतंत्रता सेनानी स्व0 मुंगेरी लाल जी की 23 पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में मनाई गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल ने कहा कि स्व0 मुंगेरी लाल उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक थे। राज्य सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने दलितों के विकास की कई योजनाएँ चलायीं। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जो रिपोर्ट पेश की उसी के आधार पर आज तक बिहार में पिछड़ों एवं अति पिछड़ों के लिये आरक्षण की व्यवस्था है।      मुंगेरी लाल की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस पार्टी की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया , जिसमें डा0 मृत्यंजय कुमार झा एवं डा0 जूही प्रशांत ने स्वास्थ्य शिविर में आये सैकड़ों मरीजो का इलाज किया एवं मुफ्त में दवाईयों का वितरण किया गया।              इस अवसर पर निर्मल वर्मा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, ब्रजेश पाण्डेय,संजय यादव, राजकिशोर सिंह, शशिकांत तिवारी, प्र...

निरीक्षण रिपोर्ट अपलोड करना सुनिश्चित करें

चित्र
  नालंदा। आज 28 जून को श्री शशांक शुभंकर ,जिलाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में जिला शिक्षा विभाग से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।समीक्षा के क्रम में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों,शिक्षकों एवं कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए ।नामित निरीक्षी पदाधिकारी धर्मी द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण रिपोर्ट अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे ।       उन्होंने कहा कि विद्यालयों के नियमित अनुश्रवण का मूल उद्देश्य यह है कि प्रत्येक सरकारी विद्यालय का संचालन निर्धारित मानक के अनुरूप हो रहा है अथवा नहीं । यदि विद्यालय संचालन में किसी प्रकार की कमी अथवा कठिनाई है तो अनुश्रवण के माध्यम से उसे ठीक कराया जा सके, ताकि अध्ययनरत बच्चों के लिए विद्यालय में उचित शैक्षणिक वातावरण का निर्माण कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराया जा सके ।       इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु विद्यालय अनुश्रवण व्यवस्था को और प्रभावी एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता है, जिसके तहत शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थित आधारभूत संरचना के साथ ही एकेडमिक एक्टिविट...

नेता प्रतिपक्ष पद संभालने वाले प्रधानमंत्री या उप प्रधानमंत्री भी बनते है

चित्र
 नेहरू-गांधी परिवार से नेता प्रतिपक्ष बनने वाले राहुल गांधी तीसरे सदस्य हो गए नेता प्रतिपक्ष पद संभालने वाले प्रधानमंत्री या उप प्रधानमंत्री भी बनते है पटना.एक दशक बाद लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुन लिए गए हैं.माता सोनिया गांधी (1999), पिता राजीव गांधी (1989) और पुत्र राहुल गांधी (2024) नेता प्रतिपक्ष बने. जो एक कीर्तिमान है.तीनों ही यूपी से सांसद रहते हुए नेता प्रतिपक्ष चुने गए हैं.     मंगलवार को देर शाम हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने का फैसला लिया गया. इस तरह राहुल गांधी ने इस बार एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. नेहरू-गांधी परिवार से नेता प्रतिपक्ष बनने वाले राहुल गांधी तीसरे सदस्य हो गए हैं. राहुल गांधी भी अपनी मां की तरह रायबरेली के सांसद रहते हुए यह जिम्मेदारी उठाएंगे. राहुल के पिता राजीव गांधी नेहरू-गांधी परिवार से पहले नेता प्रतिपक्ष बने थे. खास बात यह है कि माता-पिता और पुत्र तीनों ही यूपी से सांसद रहते हुए नेता प्रतिपक्ष चुने गए हैं.लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए किसी दल के पास कम से कम 10% (55 सांसद)...

राहुल के नेतृत्व में देश देखेगा विपक्ष का नया तेवर : डा0 अखिलेश

चित्र
 राहुल के नेतृत्व में देश देखेगा विपक्ष का नया तेवर : डा0 अखिलेश पटना। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर बिहार कांग्रेस में खुशी व्याप्त है। मालूम हो कि बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह राहुल को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने की पहल करने वाले अग्रणी नेताओं में थे और नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर खुशी जाहिर की।       अपने संदेश में डा0 सिंह ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है। इंडिया गठबंधन इस चुनाव के बाद कितना शक्तिशाली बनके उभरी है उसका सारा श्रेय राहुल गांधी को जाता है। राहुल एक बेहद निर्भिक, स्पष्टवादी एवं दूरदर्शी  नेता के रूप में लोकप्रिय रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव के बाद यह स्थापित हो गया है कि राहुल की बातों का जनमानस पर कितना गहरा असर होता है। वे राष्ट्रीय नायक के रूप में उभरे हैं।       हमें नहीं भूलना चाहिए कि नेता प्रतिपक्ष एक संवैधानिक पद है इसलिए इसकी एक गरिमा है। अहम सरकारी संस्थानों के सर्वोच्च पदों पर नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री के साथ नेता प्रतिपक्ष की सहमति भी जरूरी ह...

गुरुओं की योग्यता बढ़ाने के लिए दो दिवसीय सेमिनार

चित्र
  गुरुओं की  योग्यता बढ़ाने के लिए दो दिवसीय सेमिनार   उत्तर बिहार के प्रसिद्ध है ख्रीस्त राजा हाई स्कूल. यह के.आर.हाई स्कूल से विख्यात है.भला क्यों न हो!सेंट इग्नेशियस के द्वारा स्थापित जेसुइट के  निछावर   पुरोहितों के द्वारा संचालित है.यहां पर पेशेवर अध्यापक सेवारत हैं.इन सेवारत गुरुओं की  योग्यता बढ़ाने के लिए दो दिवसीय सेमिनार रखा गया.इसका संचालक रतनपुरा में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के फादर फ्रांसिस के द्वारा किया गया.   पोस्ट ग्रेजुएट टीचर जेम्स माइकल ने बताया कि दो दिवसीय सेमिनार में इग्नेशियन आध्यात्मिकता, इग्नेशियन शिक्षाशास्त्र प्रतिमान (आईपीपी),क्यूरा पर्सोनलिस - मानव व्यक्ति की देखभाल और मैगिस-उत्कृष्टता के लिए प्रयास पर व्यापक चर्चा की गई.     उन्होंने कहा कि सेवा और सामाजिक न्याय के तहत वैश्विक परिप्रेक्ष्य,आलोचनात्मक सोच और आध्यात्मिक गठन पर बल दिया गया. अंतर विषयक दृष्टिकोण,समुदाय और सहयोग, आजीवन शिक्षा और व्यक्तिगत विकास और नेतृत्व के लिए शिक्षा पर जोर दिया गया.    मालूम हो कि के.आर.हाई स्कूल के गुरूओं के ...

चार दिनों के अंदर लंबित विपत्रों की भुगतान

चित्र
नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक  चार दिनों के अंदर लंबित विपत्रों की भुगतान  नालंदा। श्री शशांक शुभंकर , जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त  लंबित विपत्रों की भुगतान के लिए संबंधित कोषांग के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । समीक्षा के क्रम में संबंधित कोषांग के वरीय /नोडल पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि चार दिनों के अंदर लंबित विपत्रों की भुगतान के लिए जांच कमेटी के समक्ष विपत्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे । इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,नगर आयुक्त, सहायक समाहर्ता , विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित संबंधित कोषांग के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे । आलोक कुमार