संदेश

किसानों को मुआवजा देकर भूमि अधिग्रहण किया

चित्र
पटना. पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि बिहार सरकार के गलत नीति निर्धारण को अदालत के आदेश के माध्यम से उजागर कर रहा हूँ.  राकेश गुप्ता बनाम बिहार सरकार सीडब्ल्यूजेसी 2524 2018 पटना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में एडवोकेट जनरल 12268 दिनांक 27 जुलाई 2022 के आलोक में बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने दिनांक 16 अगस्त 2022 के आदेश में राज्य के असर्वेक्षित / टोपो लैंड भूमि को अपने आदेश को रद्द कर दिए परन्तु पटना जिला प्रशासन पटना जिले के किसान/ रैयत की भूमि जबरदस्ती  कब्जा कर रहें हैं.       सन् 1947 में एडिशनल सब जज पटना टाइटल सूट 27/ 1 व 29 / 3 व 41/47 बाबू विलास सिंह व अन्य बनाम प्रोभिनेन्स बिहार एवं अन्य में प्रतिवादीगण का टाइटल बरकरार हुआ. सन् 1958 में पटना उच्च न्यायालय ने किसानों / रैयत के पक्ष में फैसला दिए जिसमें पटना कलेक्टर रेस्पोंडेंट  नंबर 1 के साथ 227 किसान / रैयत रेस्पोंडेंट हैं. इस फैसला में पटना जिला के हजारों-हजार एकड़ असर्वेक्षित भूमि है. इसी प्रकार सन् 1940 से 1970 ई. के दरम्यान सदाकत आश्रम के स...

दिल्ली में फादर अरुल जोसेफ का निधन

चित्र
 झांसी.आगरा महाधर्मप्रांत में झांसी धर्मप्रांत पड़ता है. झांसी के बिशप विल्फ्रेड ग्रेगरी मोरास है.बिशप ने कहा है कि गहरी दुख की भावना के साथ, मैं आपको सूचित कर रहा हूं कि आज शाम, 08 मार्च, 2025 को 4.20 बजे होली फैमिली अस्पताल, दिल्ली में फादर अरुल जोसेफ (आयु 51) का निधन हो गया. बिशप ने कहा कि फादर अरुल जोसेफ को शनिवार, 1 मार्च, 2025 को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी, और दो स्टेंट लगाए गए थे.स्टेंट एक छोटी धातु की नली होती है, जिसे धमनी के अंदर लगाया जाता है. यह धमनी को खुला रखता है और रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाता है. स्टेंट लगाने की प्रक्रिया को एंजियोप्लास्टी कहते है.शुरुआत में, इसमें सुधार के संकेत दिखाई दिए और उन्हें एक निजी कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया. 4 मार्च, 2025 को उनकी हालत गंभीर हो गई, और उन्हें आईसीयू में ले जाया गया. चिकित्सा हस्तक्षेप और जीवन रक्षक प्रणाली के बावजूद, उन्हें आज उनके शाश्वत घर में बुलाया गया. हम झांसी और ग्वालियर में चर्च के लिए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट मिशनरी योगदान को कृतज्ञतापूर्वक याद करते हैं.अब...

हर दिन मिलने वाले लोगों का हर्षपूर्वक अभिवादन करना

चित्र
  पटना. ईसाई समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले समय-समय चालीसा काल (लेंट) में लचीलापन घोषित करते रहते हैं. अब नया फरमान जारी किया गया है कि आप मांस के उपवास के बजाय 15 सरल दया के कार्य करें.यह संत पिता फ्रांसिस ने यह सुझाव दिया है.देखिए, यह कितनी सुंदर बात है. 1. हमेशा और हर जगह ‘नमस्ते‘ या ‘हैलो‘कहना। 2. 'धन्यवाद ;कहना, भले ही इसकी कोई आवश्यकता न हो। 3. दूसरों को याद दिलाना कि आप उनसे प्रेम करते हैं। 4. हर दिन मिलने वाले लोगों का हर्षपूर्वक अभिवादन करना। 5. बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रेमपूर्वक दूसरों की कहानी सुनना। 6. रुक कर किसी की सहायता करना और जरूरतमंदों के प्रति सचेत रहना। 7. किसी के मनोबल को ऊँचा उठाना। 8. दूसरों की योग्यताओं या सफलता का उत्सव मनाना। 9. जो चीजें आप उपयोग नहीं करते, उन्हें जरूरतमंदों को देना। 10. जब जरूरत हो, तब किसी की मदद करना ताकि वे आराम कर सकें। 11. प्रेमपूर्वक सुधार करना, डर के कारण चुप न रहना। 12. अपने करीबियों के लिए अच्छे कार्य करना। 13. घर में जो चीजें उपयोग करते हैं, उन्हें साफ करना। 14. दूसरों को उनकी कठिनाइयां दूर करने में सहायता करना। 15. यदि माता...

माता कलीसिया ने उपवास और परहेज का दिन ठहराया है

चित्र
पटना.ईसाई समुदाय का दुखभोग राख बुधवार 5 मार्च से शुरू हो गया.उस दिन ईसाई समुदाय निकटवर्ती चर्च गए. चर्च के पुरोहित ने ईसाई धर्मावलंबियों की ललाट पर पवित्र राख से क्रूस का चिन्ह बनाकर कहा कि हे! मानव तुम मिट्टी हो और मिट्टी में मिल जाओंगे.राख बुधवार के दिन ने माता कलीसिया ने उपवास और परहेज का दिन ठहराया है.इसके आलोक में सयाने उपवास और बच्चे परहेज करते हैं.राख बुधवार को सुबह में मिस्सा और पवित्र राख ललाट में लगाने के बाद एक बार फिर शाम को क्रूस रास्ता में भाग लेने चर्च गए. वहां पर ईसा मसीह के दुखों से संबंधित 14 झांकियों से सामने प्रार्थना किए.इसे क्रूस का रास्ता कहा जाता है। इसमें भाग लेकर घर लौटने पर सयानों ने उपवास और बच्चों ने परहेज तोड़ा गया.  बताते चले कि पश्चिम चंपारण के लोग राख बुधवार के पहले ईसाई समुदाय ने 4 मार्च को गोश्त और भूंजा का पर्व मनाया. बिहार के पश्चिमी चम्पारण के ईसाई समुदाय ने गोश्त और भूंजा का पर्व का लुफ्त उठाया.अब पश्चिमी चम्पारण से निकलकर गोश्त और भूंजा का पर्व का प्रसार देश-प्रदेश-विदेश में हो गया है.इसके साथ ही ईसाई समुदाय 4 मार्च (रम) को छोड़ दिए और ईसा मसीह...

नीतीश के सात निश्चय का कतरा भी बजट से गायब

चित्र
 महंगाई कम करने के बजाय तरकारी बेचने में लग गई नीतीश सरकार - डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह पटना. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा सोमवार को पेश बिहार के बजट को बेजान, बेअसरदार और उम्मीद के प्रतिकूल करार दिया. उन्होंने कहा कि चुनावी साल के बजट में उम्मीद थी कि इसमें रोजगार की बात होगी, महंगाई को कम करने की कम से कम तात्कालिक कोशिश होगी, युवाओं के लिए रोजगार युक्त प्रशिक्षण की बात होगी, महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया कराने की बात होगी, डीजल-पेट्रोल पर वैट घटाकर महंगाई पर नकेल कसने की बात होगी, किसान के लिए एमएसपी की बात होगी लेकिन सब के सब ढाक के तीन पात. चूंकि डबल इंजन की सरकार का यह आखिरी बजट है इसलिए बड़ी उम्मीद थी कि बिहार वासियों को कम से कम मंहगाई और बेरोजगारी की मार से कुछ राहत मिलेगी.लेकिन मंहगाई को कम करने के बजाय सरकार तरकारी आउटलेट के जरिए मुनाफा कमाने की कोशिश में लग गई है.यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके अलावा नीतीश के सात निश्चय का कतरा भी बजट से गायब है. मेरी समझ में एक बात नहीं आती कि करीब 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट पेश ...

किशोरी रिंकी डेविड का बुलावा प्रभु येसु ख्रीस्त के दरबार में हो गया

चित्र
 ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना मैं तुम्हारे आंसुओं की बूंदें गिरते हुए देखता हूँ.मैं तुम्हें मेरा नाम पुकारते हुए सुनता हूँ.मैं जानता हूँ कि तुम मुझे नहीं देख सकते,लेकिन मैं तुम्हें वैसे ही थामे रहता हूँ. ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना मैं तुम्हारे आंसुओं की बूंदें गिरते हुए देखता हूँ.मैं तुम्हें मेरा नाम पुकारते हुए सुनता हूँ.मैं जानता हूँ कि तुम मुझे नहीं देख सकते,लेकिन मैं तुम्हें वैसे ही थामे रहता हूँ.दिल्ली महाधर्मप्रांत की सक्रिय पल्ली विकासपुरी में मातम छा गया है.यहां पर रहने वाली किशोरी रिंकी डेविड का बुलावा प्रभु येसु ख्रीस्त के दरबार में हो गया है.उनके दरबार में जाने के पूर्व परिजनों और पल्ली निवासियों को न चिट्ठी न संदेश देकर चली गई. मां सुचित्रा डेविड और पिता डेविड जौर्ज कहते हैं कि बड़े दु:ख के साथ सूचित कर रहे है कि मेरी बेटी रिंकी को परम पिता परमेश्वर ने अपने चरणों में बुला लिया है. अब उसका अंतिम संस्कार उसके पैत्रिक निवास गाँव खोरिया,पोस्ट जरैला,थाना त्रिवेणीगंज, जिला सुपौल बिहार मे किया जायेगा.दिल्ली महाधर्मप्रांत की सक्रिय पल्ली विकासपुरी में मातम छा गया है.यह...

जमीनी नेताओं से मिलकर कांग्रेस प्रभारी ने किया चुनावी रणनीति पर मंथन

चित्र
 जमीनी नेताओं से मिलकर कांग्रेस प्रभारी ने किया चुनावी रणनीति पर मंथन पटना.बिहार के नवनियुक्त प्रभारी कृष्णा अल्लावारू अपने चार दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे. पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में पटना जिला के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ घण्टो बैठक की.बैठक का दो एजेंडा था- जनसंपर्क एवं जनसंवाद को दुरूस्त करने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर परिचर्चा एवं संगठन को सुदृढ़ करने के तरीकों पर विचार। बैठक में इस दिशा में अपनाये जाने वाले भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर सविस्तर चर्चा हुई. बिहार के राष्ट्रीय प्रभारी ने जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को सेतू बनाकर संगठन को जनमानस से जोड़कर लड़ने का आह्वान किया और  चुनावी जीत का फार्मूला दिया, ’लड़ेंगे और जीतेंगे’. प्रभारी अल्लावारू ने जमीनी स्तर के कांग्रेसजनों के साथ ग्रामीण स्तर पर जन-अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रखंड अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व प्रत्याशी आदि से सुझाव मांगे एवं संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर विचार मंथन किया.इसके बाद इन नेताओं से मिले फीडबैक के आधार पर प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग से व...