संदेश

वागी समर्पण दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी

चित्र
  जौरा. महात्मा गांधी सेवाश्रम जौरा चंबल घाटी में वागी समर्पण दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी  का आयोजित शान्ति एवं अहिंसा पर हुआ. जिसमें गांधीवादी पी व्ही राजगोपाल, जलपुरुष राजेन्द्र सिंह,तरुण भारत संघ राजस्थान, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा,गौतम सागर राड़ा,पूर्व मंत्री झारखंड,दशरथ कुमार,मंत्री सर्व सेवा संघ राजस्थान, जिल बहन पंकज,उपाध्याय विधायक जौरा, अखिल महेश्वरी जी अध्यक्ष नगर पालिका वरिस्ठ पत्रकार जयंत तोमर व 12 राज्यों से आये राष्ट्रीय युवा योजना के प्रतिनिधियों सहित चम्बल घाटी के प्रबुद्धजनों सहित आत्मसमर्पण कारी वागी भाइयों ने भाग लिया तथा सभी अतिथियों ने इस अवसर पर प्रेरक उद्बोधन दिया और आज के दौर में कैसे आगे बढ़ा जाए उस पर मार्गदर्शन दिया.           इस अवसर पर श्योपुर के वरिष्ठ समाजसेवी जयसिंह जादौन ने कहा चंबल घाटी में हुआ बागियों का आत्मसमर्पण हिंसा से अहिंसा की और मुड़ने तथा गांधी जी के आदर्शों को स्वीकार कर संत बिनोवा भावे, लोकनायक जयप्रकाश नारायण व मानवता के अग्रदूत डॉ एस एन सुब्बाराव जी की प्रेरणा से अपराधी जीवन का त्याग एक ऐसा उदाहरण है जो विश्...

सीबीसीआई लोकल पुरोहितों पर ध्यान दें

चित्र
सीबीसीआई लोकल पुरोहितों पर ध्यान दें पटना.संत पिता के द्वारा धर्मप्रांत के विकर जेनरल अथवा सामाजिक विकास केंद्र के निदेशक को ही भावी बिशप नियुक्त किया जाता है.धर्मप्रांत के बिशप का कार्य अधिकार है कि धर्मप्रांत के फादर को विकर जेनरल का पद दें.उसी तरह किसी फादर को सामाजिक विकास केंद्र के निदेशक का पद दें.      पटना महाधर्मप्रांत में देखा गया कि पटना धर्मप्रांत के विकर जेनरल बीजे ओस्ता थे.उनको बिशप पद पर पदोन्नत किया गया.मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के विकर जेनरल विलियम डिसूजा थे.उनको पदोन्नत कर बक्सर धर्मप्रांत का बिशप बनाया गया.      अब देखे पटना महाधर्मप्रांत के सामाजिक विकास केंद्र के निदेशक पद पर बैठे भाग्यशाली फादर सेबेस्टियन कल्लुपुरा को ही उनको पदोन्नत कर बक्सर धर्मप्रांत का बिशप बनाया गया.उसके बाद सामाजिक विकास केंद्र के निदेशक पद पर बैठे दूसरे भाग्यशाली फादर डॉ.जेम्स शेखर बने.उनको भी पदोन्नत कर बक्सर धर्मप्रांत का बिशप बनाया गया.    यह भी पटना महाधर्मप्रांत में देखा गया कि बक्सर धर्मप्रांत का बिशप को पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष बना दिया ...

आगामी दो माह में बिहार के सभी जिला में लीगल सेल संगठन का विस्तार

चित्र
 पटना. बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष विकास कुमार झा की अध्यक्षता में ‘‘ न्याय पथ’’ एक दिवसीय बैठक की गयी. जिसमें बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू , भारतीय युवा कांग्रेस , लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश भदोड़िया एवं कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान भी उपस्थिति थे.      बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि हर घर कांग्रेस का झंडा, सोशल मीडिया , संविधान की चर्चा, लीगल विज्ञापन जैसे कार्यक्रम पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कहीं. आगे उन्होंने संगठन विस्तार करने की बात की. भारतीय युवा कांग्रेस लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश भदौरिया ने कहा कि आगामी दो माह में बिहार के सभी जिला में लीगल सेल संगठन का विस्तार करने तथा चुनाव से सम्बन्धित कांग्रेस पार्टी के कार्यकत्र्ताओं को हो रहे परेशानी को दूर करने के लिए लीगल सेल वार रूम की व्यवस्था की जाएगी. विधान मंडल कांग्रेस दल के नेता डा0 शकील अहमद खान ने कहा कि समाज में फैले कुरीति को दूर करने के लिए वकीलों की अहम भूमिका हमेशा रही है. कांग्रेस पार्टी लीगल से...

पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल का निधन

 पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल का निधन प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक  पटना.बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल का आज सुबह 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया.उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा कि आजीवन दलित वर्ग के उत्थान के लिए उन्होंने कार्य किया और लगातार विभिन्न मंचों पर और पार्टी फोरम में उनके हक की आवाज उठाते रहें. उनके निधन से हमने क्रांतिकारी अभिभावक खो दिया है.पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढकर उन्होंने सदैव हिस्सा लिया और किडनी की बीमारी से ग्रस्त होने के बावजूद सदाकत आश्रम इस उम्र में भी लगातार आते रहें.पूर्व एमएलसी लालबाबू लाल बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुंगेरी लाल के पुत्र हैं और बेहद कम उम्र में एमएलसी बनें थे. कल उनका पार्थिव शरीर बिहार कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम में पुष्पांजलि को लाया जाएगा.      बिहार  कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, सांसद तारिक अनवर, डा0 शकील अहमद खान, डा0 मदन मोहन झा, सुशील पासी, शाहनवाज आलम, देवेन्द्...

2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक कामकाज छोड़कर टीम के इंतजार में

चित्र
 पटना.अमूल बटर खरीदा.उसका व्यवहार करते समय सफेद रंग का तरल पदार्थ निकलने लगा.तो डर से उजला तरल डिब्बे से निकलने से उपयोग करना बंद कर दिया.शरीर पर को दुष्परिणाम सामने न आए.उसकी जानकारी दुकानदार अरविंद वर्मा,मखदुमपुर मोहल्ला,दीघा घाट,पटना- 800011,बिहार को दी गयी.उसने लोकल एजेंट को जानकारी दी.लोकल एजेंट के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया.उसने कहा कि जो दे दिए तो दे दिए.           आपसे आग्रह है कि समुचित जांच हो.उपभोक्ता को 100 प्रतिशत शुद्ध वाला बटर उपलब्ध करायं,जो रंग में पीला हो.संदर्भ आईडी - 25023084 के संदर्भ में कहना है कि आपने 2 अप्रैल को कहा है कि हमारी पूछताछ टीम 3 कार्य दिवसों के भीतर आपसे संपर्क करेगी.आखिर आपकी पूछताछ टीम का 3 कार्य दिवस शुरू और अंत होगा.2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक कामकाज छोड़कर टीम के इंतजार में है.जो अनिश्चिता बरकरार है.आप निश्चित दिन और समय निर्धारित करें ताकि आपकी पूछताछ टीम के सामने साक्ष्य प्रस्तुत किया जा सके. आलोक कुमार

टोले में सामुदायिक भवन निर्माण करने की मांग की है

  टोले में सामुदायिक भवन निर्माण करने की मांग की है अरवल. इस जिले में बेलखरा पंचायत है.इस पंचायत में महादलित टोला है.इस टोले के महादलित अरवल जिले के जिलाधिकारी वर्षा सिंह को पत्र लिखकर टोले में सामुदायिक भवन निर्माण करने की मांग की है.          अरवल जिले के करपी प्रखंड के बेलखरा पंचायत में महादलित टोले के महादलित (चमार) समुदाय लगभग 150 साल से रविदास टोला में स्थायी रूप से गुजर-बसर कर रहे हैं.यहां के सभी महादलित आवासीय भूमिहीन एवं गरीब परिवार के हैं.भूमिहीनों के टोले में सामुदायिक भवन नहीं रहने के कारण शादी-विवाह अथवा अन्य सामाजिक कार्य निपटाने में काफी कठिनाई महसूस व सामना कर रहे है.         अजय कुमार दुःख के साथ कहते हैं कि हमलोगों के पास निजी जमीन नहीं रहने के कारण टोले में सामुदायिक भवन नहीं है.वहीं श्री कुमार कहते हैं कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में बिहार सरकार के बहुआंकाक्षी जल जीवन हरियाली योजना के तहत खाता संख्या-261 खेसरा संख्या-2673 में आहर की उड़ाही का निर्माण किया गया है.उसके बाद आहर की परती जमीन है.जिसका खेसरा संख्या-2556 तथा...

एक दिवसीय महिला अधिकार सम्मेलन संपन्न

चित्र
 एक दिवसीय महिला अधिकार सम्मेलन संपन्न पटना .अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रगति ग्रामीण विकास समिति की ओर से पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड में महिला भूमि अधिकार एवं हर महिला को मासिक 3000 मांग को लेकर एक दिवसीय महिला अधिकार सम्मेलन आयोजित की गई.           इसमें प्रखंड के 40 गांव से हजारों महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई. मौक पर एकता परिषद राष्ट्रीय समिति के सलाहकार प्रदीप प्रियदर्शी ने कहा कि देश और प्रदेश की महिलाएं जाग उठी हैं और अपने अधिकारों को भलीभांति समझ रही हैं.उन्होंने कहा कि महिलाओं में आई जागरूकता से बिहार की तस्वीर और तकदीर बदलने लगी है.खास बात यह है कि हिंसात्मक राह को छोड़कर शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं.        उन्होंने आगे कहा कि बच्चे शिक्षा की ओर बढ़ रहे हैं गांव का वातावरण बदला है.सामाजिक कटुता कम हुआ है और भेदभाव के बहुत सारे आयाम खत्म हुए है.बावजूद,इसके अभी तक महिलाओं के नाम भूमि का अधिकार देने का काम नहीं किया जा सका है.और  तो और दो तिहाई कामगार महिलाएं प्रदेश के विकास व कल्याण  का काम क...