संदेश

लैला कबीर को भावभीनी श्रद्धांजलि

चित्र
लैला कबीर को भावभीनी श्रद्धांजलि नई दिल्ली.किसान संघर्ष समिति द्वारा यह सूचित किया जाता है कि श्रीमती लैला कबीर अब हमारे बीच नहीं रहीं. कैंसर से वे लंबे समय से पीड़ित थीं. उनकी अंत्येष्टि आज, 16 मई 2025 को सुबह 11ः30 बजे ग्रीन पार्क क्रिमेटोरियम, नई दिल्ली में संपन्न होगी.    लैला कबीर जी एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थीं और रेड क्रॉस से लंबे समय तक जुड़ी रहीं. उन्होंने अपने अंतिम समय तक सामाजिक कार्यों में सक्रियता के साथ योगदान दिया.मेरी उनसे पहली मुलाकात तब हुई थी, जब मैं दिल्ली पी एच डी के लिए आया और वे 26-तुगलक क्रिसेंट में रहती थीं। जॉर्ज फर्नांडिस जी की पत्नी के रूप में उनसे समय-समय पर मुलाकात होती रही.     जब जॉर्ज साहब गंभीर रूप से बीमार हुए, तब लैला जी ने कई वर्षों तक उनकी अथक सेवा की.जॉर्ज फर्नांडिस जी का निधन लैला कबीर जी के  पंचशील पार्क स्थित निवास पर ही हुआ था, और जॉर्ज फर्नांडिस का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पंचशील पार्क में रखा गया था.उल्लेखनीय है कि जॉर्ज फर्नांडिस और लैला कबीर की शादी 22 जुलाई 1971 को हुई थी.तब में रेड क्रॉस में असिस्टेंट ड...

रोमन कैथोलिक चर्च का इतिहास 103 साल पुराना

चित्र
  रोमन कैथोलिक चर्च का इतिहास 103 साल पुराना लचरागढ़ चर्च की स्थापना 1922 में की गयी थी सिमडेगा. सिमडेगा में कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित रोमन कैथोलिक चर्च का इतिहास 103 साल पुराना है. लचरागढ़ चर्च की स्थापना 1922 में की गयी थी. इसके बाद से लगातार लचरागढ़ में चर्च स्थापित कर विश्वासी विनती आराधना कर रहे हैं. लचरागढ़ चर्च के पहले पल्ली पुरोहित फादर होरनी थे. उनके कार्यकाल में चर्च का निर्माण शुरू किया गया था. बताया जाता है कि लचरागढ़ पल्ली की जमीन नारोडेगा लुगून पुरखों की देन है. लुगून पुरखों द्वारा ही लचरागढ़ पल्ली चर्च के लिए जमीन दी गयी थी. लचरागढ़ पल्ली में अब तक 24 पुरोहितों ने योगदान दिया है. कई साल बीतने के बाद लचरागढ़ को 90 के दशक में भिखारिएट बनाया गया. शुरुआती दिनों में कुटुगिया, बांकी, जीतू टोली, बरवाडीह, जलडेगा भी इस पल्ली के अंग थे. बाद में इन सभी स्थानों को बारी-बारी से पल्ली का दर्जा दिया गया. पहले पल्ली पुरोहित फादर होरनी लचरागढ़ में एक मार्च 1923 को आये थे. लचरागढ़ आते उन्होंने मिट्टी की दीवार से चर्च का निर्माण कराया. उस समय खीस्तीयों की संख्या 3945 थी. ...

सामाजिक सरोकारों से जुड़े राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा

चित्र
  सामाजिक सरोकारों से जुड़े राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा बिहार में भूमि सुधार के लिए कटिबद्ध एकता परिषद की ओर से पिछले 25 वर्षों में किए गए प्रयासों से महामहिम  को अवगत कराया आवास भूमि अधिकार कानून बनाने की मांग की पटना .एकता परिषद बिहार प्रदेश की ओर से पांच सदस्य प्रतिनिधि मंडल बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिला और बिहार में भूमि सुधार के लिए एकता परिषद की ओर से पिछले 25 वर्षों में किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी और इसके साथ जनहित के आठ सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा.              बिहार में 5.84 लाख गैर कृषि भूमिहीन एवं भूमिहीन परिवारों में प्रत्येक परिवार की महिला को 10 डिसमिल आवास भूमि आवंटित करने की मांग की गई है और इसके लिए आवास भूमि अधिकार कानून बनाने की मांग की शामिल है.            बिहार में भूमि हदबंदी कानून में संशोधन कर एक सीमा निर्धारित करने की भी मांग की गई है,इसके अलावा इस मांग पत्र में भूमि सुधार आयोग के अध्यक्ष डी बंदोपाध्याय आयोग की सिफारिश को लागू क...

पारदर्शी तरीके से आगामी विस चुनाव में प्रत्याशी चयन प्रक्रिया

चित्र
 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया बिहार विधानसभा चुनाव उम्मीदवार चयन के लिए स्कैन कोड का पोस्टर पारदर्शी तरीके से आगामी विस चुनाव में प्रत्याशी चयन प्रक्रिया अपनाएगी कांग्रेस, होंगे ऑनलाइन आवेदन: राजेश राम पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के लिए डिजिटल फॉर्म का स्कैन कोड पोस्टर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जारी किया.     पोस्टर जारी करने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए क्राइटेरिया बनाया गया है और इस स्कैन कोड के माध्यम से डिजिटल फॉर्म भरने की व्यवस्था की गई है.सभी प्रत्याशियों को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी किए गए विभिन्न कार्यक्रमों एवं जानकारियों को इस फॉर्म में दर्ज करना है. इस तरीके से आएं आवेदन की स्क्रूटनी होगी और फिर इसके आधार पर प्रत्याशियों का चयन प्रक्रिया अपनाया जाएगा. साथ...

आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ जाले में माले का कन्वेंशन

चित्र
  आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ जाले में माले का कन्वेंशन जाले में माले ने पेश की दावेदारी दलित वंचितों,मजदूर किसानों और छात्र नौजवानों की मजबूती से ही देश मजबूत होगा–धीरेंद्र जाले.भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम 1857 का आज ऐतिहासिक दिन है. अनगिनत योद्धाओं की कुर्बानी और लंबे संघर्ष के बाद देश आजाद हुआ.आधुनिक और बराबरी का समाज और देश बनाने का संकल्प लिया गया.साझे संघर्ष साझी विरासत के मूल्यबोध को आगे बढ़ाने वाला संविधान रचा गया.देश में संविधान का राज स्थापित और मजबूत होने से ही हमारा देश मजबूत होगा।हम आतंकवाद को शिकस्त देंगे.समावेशी भारत की मजबूती से ही हम दुनिया में अपनी ताकत स्थापित करेंगे. आगे उन्होंने कहा कि बिहार में हमारी सबसे बड़ी समस्या गरीबी,पिछड़ापन और पलायन है.इसके खिलाफ दलित वंचितों के हक अधिकार का संघर्ष है,और इसे और मजबूत करने की जरूरत है.जाले में माले की दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह लाल झंडा का सीट रहा है।यहां से 5–5 बार लालझंडा की जीत हुई है.माले उभरता हुआ नया लालझंडा का आंदोलन है जिसमें हर दलित वंचित का चेहरा है.उन्होंने क...

भारतीय सेना के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा

चित्र
  भारतीय सेना के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के समर्थन में कांग्रेस का भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन पटना . भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और वीरता के समर्थन में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से लेकर कारगिल चैक तक भव्य तिरंगा यात्रा एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में निकाला.         संध्या में निकले इस यात्रा में भारतीय सेना के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे लगाए.पाकिस्तान के नापाक हरकतों के खिलाफ भी नेताओं ने नारेबाजी की और सेना के समर्थन में इस यात्रा के आयोजन का महत्व बताया.          एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के वीर जवानों के देश के प्रति समर्पण और जज्बे के समर्थन में कांग्रेस के द्वारा देश भर में आयोजित समर्थन यात्रा के ...

न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये करने की सिफारिश की

चित्र
  पटला. भाजपा सांसद बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता वाली श्रम संबंधी संसद की स्थायी समिति ने सिफारिश की है कि केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा अपनी कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) के तहत दी जाने वाली न्यूनतम पेंशन राशि 1,000 रुपये बढ़ाए.                संसद की एक समिति ने प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों की न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये करने की सिफारिश की है.केंद्र सरकार ने 2014 में ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स को मिलने वाली न्यूनतम पेंशन 250 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति माह तय की थी.लेकिन ट्रेड यूनियनों और पेंशनर्स के संघों की लंबे समय से मांग रही है कि न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर कम से कम 7,500 रुपये प्रति माह किया जाए. उनका कहना है कि महंगाई बहुत बढ़ गई है, इसलिए पेंशन भी बढ़नी चाहिए। लेकिन पिछले 11 साल से इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.                     बीजेपी सांसद बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता वाली श्रम संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने केंद्र सरकार से आग्र...