एक धार्मिक समारोह में वर्गीस चक्कलकल आर्चबिशप
एक धार्मिक समारोह में वर्गीस चक्कलकल को आर्चबिशप के रूप में पदस्थापित किया गया कालीकट. वेटिकन के द्वारा 12 अप्रैल को वर्गीस चक्कलकल को कालीकट के नए उन्नत आर्चडायोसिस के पहले मेट्रोपोलिटन आर्चबिशप के रूप में स्थापित किया गया.वेटिकन के प्रतिनिधि आर्चबिशप लियोपोल्डो गिरेली के नेतृत्व में आयोजित समारोह में आर्चबिशप वर्गीस चक्कलकल को पदस्थापित की गई. रविवार, 25 मई 2025 को सेंट जोसेफ स्कूल ग्राउंड में धार्मिक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें केरल और उसके बाहर से हज़ारों श्रद्धालु शामिल हुए.एक भव्य और प्रार्थनापूर्ण समारोह में, आर्चबिशप वर्गीस चक्कलकल को कालीकट के नए उन्नत आर्चडायोसिस के पहले मेट्रोपोलिटन आर्चबिशप के रूप में स्थापित किया गया. इस कार्यक्रम में बिशप, पादरी और सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में एक पवित्र सामूहिक प्रार्थना और आधिकारिक आदेश का वाचन शामिल था. उपस्थित वरिष्ठ पादरियों में केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (केसीबीसी) के अध्यक्ष कार्डिनल मार बेसिलियोस क्लीमिस, आर्चबिशप मार एंड्रयूज थजाथ, आर्चबिशप थॉमस जे नेट्टो, मार जोसेफ पाम्पलेनी और बिशप एलेक...