संदेश

लिपिक और 2 परिचारी को मिला नियुक्ति पत्र

चित्र
  लिपिक और 2 परिचारी को मिला नियुक्ति पत्र नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे चेहरे, अभ्यर्थियों ने सरकार और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद नवनियुक्त विद्यालय लिपिकों को एक सप्ताह का मिलेगा प्रशिक्षण बेतिया.पश्चिम चम्पारण जिले के समाहरणालय सभागार में मंगलवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अनुकम्पा के आधार पर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 45 विद्यालय लिपिक एवं 02 विद्यालय परिचारी पदों पर कुल 47 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. यह अवसर न केवल अभ्यर्थियों के लिए बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए एक यादगार और ऐतिहासिक दिन साबित हुआ. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्री जनक राम, माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चम्पारण थे तथा समारोह की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, श्री धर्मेन्द्र कुमार ने की. जिला पदाधिकारी ने माननीय प्रभारी मंत्री का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं ट्री पॉट देकर किया. साथ ही अन्य वरीय पदाधिकारियों ने अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगणों का स्वागत ट्री पॉट देकर किया.     समारोह को संबोधित करत...

पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वo राजीव गाँधी की 81वीं जयन्ती

चित्र
 भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वo राजीव गाँधी की जयन्ती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन पटना . पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वo राजीव गाँधी की 81वीं जयन्ती के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री राजेश राम  ने किया.              इस अवसर पर श्री राजेश राम  ने कहा कि राजीव गाँधी संचार क्रांति के जनक थे तथा सत्ता के विकेन्द्रीकरण के लिये पंचायती राज की स्थापना की जिसे बाद में कांग्रेस सरकार के दौरान संविधान संशोधन कर पंचायत को विशेष अधिकार सौंपे गये.उन्होंने कहा कि राजीव गाँधी ने देश के युवाओं को मताधिकार दिलाया तथा महिला सशक्तिकरण के दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया था. श्री राजेश राम  ने कहा कि इन्दिरा गाँधी एवं राजीव गाँधी ने देश की एकता एवं अखण्डता की रक्षा के लिये एवं इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये अपनी कुर्बानी दी.उन्हों...

सूर्या हांसदा का मामला राज्यसभा में उठा

चित्र
 सूर्या हांसदा का मामला राज्यसभा में उठा नई दिल्ली .राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद आदित्य साहू ने मंगलवार को इस मामले को उठाया. उन्होंने कहा कि खनन माफिया के इशारे पर सूर्या हांसदा की हत्या की गयी है. उन्होंने कहा कि आदिवासियों की हितैषी बनने का दिखावा करने वाली सरकार आदिवासियों की हत्या करवाती है.        सूर्या हांसदा एनकाउंटर का मामला मंगलवार को राज्यसभा में भी गूंजा. भाजपा प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने इस मामले को उठाते हुए राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आदिवासी की हितैषी बनने का ढोंग करने वाली हेमंत सरकार युवा आदिवासी नेता की हत्या करवाती है. वहीं सदन में कांग्रेस -राजद के लोग जोर-जोर से चिल्लाते हैं और सदन नहीं चलने देते हैं, लेकिन दूसरी ओर इन दलों के समर्थन से चलने वाली झारखंड सरकार में अत्याचार, अन्याय और अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने वाले सूर्या हांसदा जैसे लोगों की हत्या की जाती है.        उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा का परिवार जनजाति समाज की सांस्कृतिक, सामाजिक व्यवस्था का अ...

प्रार्थना सभा को टारगेट कर रहे हैं संगठन

चित्र
प्रार्थना सभा को टारगेट कर रहे हैं संगठन   बिलासपुर.हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ईसाई समाज के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. संगठन के कार्यकर्ता शुक्रवार और रविवार को होने वाले प्रार्थना सभा को टारगेट कर रहें हैं. संगठन के लोगों का आरोप है कि इस प्रार्थना सभा में हिन्दू वर्ग के लोगों को बुलाया जाता है. उन्हें लालच देकर, बीमारी ठीक करने का भरोसा देकर उनका ब्रेनवॉश किया जाता है. जिसके बाद उनका धर्मांतरण कराया जाता है.        प्रार्थना सभा के नाम पर चंगाई सभा और धर्मान्तरण पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर से हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने लोगों की बीमारी ठीक करने और प्रलोभन देकर धर्म बदलने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पास्टर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है.दरअसल, बिलासपुर जिले में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने अभियान छेड़ दिया है.इसके तहत प्रार्थना सभा के बहाने हिंदुओं को बर्गलाने और शहर से लेकर गांव तक चंगाई सभा करने का आरोप लगाकर ऐसे लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराय...

इन दिनों गोड्डा जिले के ललमटिया के डकैता गांव चर्चा में

चित्र
  गोड्डा.इन दिनों गोड्डा जिले के ललमटिया के डकैता गांव चर्चा में है.यहां पर नीलमणी मुर्मू रहती हैं.उसके बेटा का नाम सूर्यनारायण उर्फ सूर्या हांसदा है.वह इस समय बीमार चल रहा था.जिसके कारण वह अपनी मौसी के घर देवघर के मोहनपुर नावाडीह में रहता था.वहीं पर रहकर इलाज करवा रहा था.गोड्डा.जिले के एसपी मौसी के घर आकर सूर्या हांसदा से  पूछताछ करने के उद्ेश्य से उठाकर ले गयी.वह रविवार का दिन था और 10 अगस्त की शाम.उसे पुलिस हिरासत में लिया गया. रात होने पर पुलिस ने सूर्या हांसदा को हथियार खोजने के लिए ले गयी.और बहुत ही नाटकीय ढंग से भाजपा, झाविमो और जेकेएलएम जैसी पार्टियों से चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके सुर्या हांसदा पर आरोप लगाया गया कि वह पुलिस से रायफल छिनने लगा.इसी क्रम में सूर्य नारायण हांसदा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई.बोआरीजोर थाना के जोलोकुण्डी एवं राहरबड़िया पहाड़ी के तराई से सोमवार 11 अगस्त की सुबह पुलिस ने शव बरामद किया है.    सूर्यनारायण हांसदा की मां निलमनी मुर्मू को घटना स्थल पर रोकती है.सूर्या हांसदा की मां निलमनी मुर्मू ने बताया कि कल रविवार को पुलिस ने देवघर के...

बिहार कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने फहराया तिरंगा

चित्र
बिहार कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम  ने फहराया तिरंगा *आजादी की लड़ाई में किसका योगदान रहा वें समझेंगे इस देश की नब्ज: प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम   पटना . देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम  ने तिरंगे को सलामी दी.राष्ट्रध्वज को सलामी देने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम  ने उपस्थित कांग्रेसजन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है और हमारे खून में देशभक्ति है. अपने सम्बोधन में श्री राजेश राम ने कहा कि आज का दिन उन सभी वीर सपूतों को नमन करने का अवसर है जिन्होंने अपने बलिदान से हमें आजादी दिलायी। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता को बनाए रखना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है.           प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज हमें महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, डा0 राजेन्द्र प्रसाद जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष को याद करना चाहिए। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं बल्कि यह हमारी एकता,अखंडता और सम...

बीमा क्लेम विवाद पर अदालत सख्त

चित्र
 बीमा क्लेम विवाद पर अदालत सख्त, नेशनल इंश्योरेंस की संपत्तियों की कुर्की का आदेश नई दिल्ली. सात वर्षों से लंबित बीमा दावे के मामले में अदालत ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए संपत्ति कुर्की का वारंट जारी करने का निर्देश दिया है. यह मामला 018 से पटियाला हाउस कोर्ट, नई दिल्ली में लंबित था.      वादी सुचिता डेविड, निवासी ए-ब्लॉक हट्स, धोबी घाट, किरबी प्लेस, नई दिल्ली, ने वाहन संख्या DL-ILS-5501 के लिए बीमा पॉलिसी संख्या 35101031176340031147 के तहत नेशनल इंश्योरेंस से बीमा कराया था। पॉलिसी 03 अप्रैल 2017 से 02 अप्रैल 2018 तक वैध थी. 23 जून 2017 की सुबह अकबर रोड, जिमखाना क्लब गोलचक्कर के पास उक्त वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,वादी के अनुसार, वाहन का बीमा घोषित मूल्य ₹2,05,000/- था और दुर्घटना के बाद इसे मरम्मत से परे माना गया. बीमा कंपनी से क्लेम न मिलने पर वादी ने 26 अप्रैल 2018 को कानूनी नोटिस भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद सुचिता डेविड ने 06 जुलाई 2018 को सिविल वाद (CS SCJ No. 875/2018) दायर क...