पूर्व आईएएस दिनेश कुमार राय का नया अध्याय
जनसेवा से जनसमर्पण तक है पूर्व आईएएस दिनेश कुमार राय का नया अध्याय पश्चिम चंपारण.आईएएस दिनेश कुमार राय का नाम बिहार प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य और ईमानदार छवि के लिए जाना जाता है.लगभग नौ वर्षों तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निजी सचिव के रूप में कार्य करने के बाद, उन्होंने दो वर्षों तक पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी (डीएम) के रूप में अपनी पहचान बनाई.कुर्मी समुदाय से आने वाले राय ने हर पद पर अपनी जनसेवा और कर्मठता की मिसाल पेश की. पश्चिम चंपारण के डीएम रहते हुए उन्होंने ‘हर घर नल का जल’ योजना को युद्धस्तर पर लागू किया, जिससे ग्रामीण इलाक़ों में स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुँची. प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच भी उन्होंने जनता से सीधा संवाद बनाए रखा और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा. 15 जुलाई से उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेकर एक नया सफ़र शुरू किया है. अब पूर्व आईएएस दिनेश कुमार राय जनता के दरबार में “आपका बेटा, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत करगहर विधानसभा-209 के गाँव-गाँव में पहुँच रहे हैं.हरि नारायणपुर, खरसान, कल्याणपुर और मोमिनपुर जैसे गांवों म...