संदेश

बरौली में महिलाओं की टोली ने मतदाताओं को किया जागरूक

चित्र
 बरौली में महिलाओं की टोली ने मतदाताओं को किया जागरूक बरौली.आगामी 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है, ताकि मतदान के प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाया जा सके. इस क्रम में इस जागरूकता अभियान में महिलाओं की भी अहम भागीदारी है. जिला स्वीप कोषांग की ओर से आयोजित हो रही विभिन्न गतिविधियों में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है. बुधवार को बरौली विधानसभा क्षेत्र के बरौली प्रखंड मुख्यालय में जीविका से जुड़ी दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने अभियान चलाकर महिला व पुरुष मतदाताओं को जागरूक किया तथा 6 नवंबर को मतदान करने का संकल्प दिलाया. जागरूकता बैनर के साथ निकली महिलाओं ने जागरूकता से संबंधित कई नारे लगाए तथा लोगों से मतदान करने की अपील की. आलोक कुमार

स्व. श्रीकृष्ण सिंह के तैल चित्र पर कांग्रेसजन ने पुष्पांजलि अर्पित की

चित्र
  स्व. श्रीकृष्ण सिंह के तैल चित्र पर कांग्रेसजन ने पुष्पांजलि अर्पित की पटना. आधुनिक बिहार के निर्माता और बिहार के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी स्व. श्रीकृष्ण सिंह की 138 वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई। स्व. श्रीकृष्ण सिंह  के तैल चित्र पर कांग्रेसजन ने पुष्पांजलि अर्पित की.     इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण बाबू आधुनिक बिहार के निर्माता रहें हैं और देश की आजादी के लड़ाई में अग्रिम पंक्ति के नेता रहें हैं. उन्होंने बिहार के विकास को राह प्रदान किया। बरौनी और पतरातू थर्मल पावर स्टेशन से लेकर बरौनी तेल शोधक कारखाना, बोकारो स्टील कारखाना, बरौनी व सिंदरी सीमेंट कारखाना, हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन आदि प्रमुख कारखानों को उन्होंने अविभाजित बिहार लगने का मार्ग प्रशस्त किया। श्रीकृष्ण बाबू आजादी के लड़ाई में देश को दिशा देने वाले नेताओं में से एक रहें हैं. उन्होंने कहा कि आधुनिक बिहार के निर्माण में श्रीकृष्ण बाबू का योगदान अविस्मरणीय है.       बिहार को प्रगति पथ पर अग्रसर करने में उ...

जो हर नए वादे के साथ बस “कल तक” का इंतज़ार करते रहते

चित्र
 सरकार के फैसलों और घटती पेंशनभोगियों की संख्या से जुड़ा ताज़ा अपडेट सामने आया है। EPS-95 के लाखों बुजुर्गों को राहत की उम्मीद, लेकिन क्या सच में ₹7500 न्यूनतम पेंशन मिल पाएगी? पेंशन में बढ़ोतरी के पीछे छिपे असर और ताज़ा हालात जानकर आप चौंक जाएंगे! पटना . ईपीएस-95 पेंशन : उम्मीदें, वादे और हकीकत 1995 में जब आजतक ने दूरदर्शन पर एक 20 मिनट के समाचार कार्यक्रम के रूप में शुरुआत की थी, तब हर बुलेटिन के अंत में ऐंकर कहते थे — “इंतज़ार करिए कल तक.” उस समय यह वाक्य सिर्फ समाचारों की निरंतरता का प्रतीक था, पर आज यह पंक्ति लाखों ईपीएस-95 पेंशनधारियों की ज़िंदगी का पर्याय बन चुकी है — जो हर नए वादे के साथ बस “कल तक” का इंतज़ार करते रहते हैं.           ईपीएस-95 पेंशन योजना से जुड़े करीब 75 लाख पेंशनधारी वर्षों से अपनी न्यूनतम पेंशन में सम्मानजनक वृद्धि की मांग कर रहे हैं. वे चाहते हैं कि ₹7500 मासिक पेंशन, महंगाई भत्ता और पति-पत्नी के लिए चिकित्सा सुविधा लागू हो. पर हर बार उम्मीदें बंधती हैं, घोषणा होती हैं, और फिर सब “फाइल प्रक्रिया में है” कहकर टाल दिया जाता है. जब ...

सम्पूर्ण पश्चिम चम्पारण में 11 नवंबर को शत प्रतिशत मतदान का सन्देश दिया

चित्र
  बेतिया . पश्चिम चंपारण वासियों को जिला प्रशासन की तरफ से दीपोत्सव की शुभकामनाओं के साथ शत प्रतिशत मतदान का सन्देश.मतदाता जागरूकता पर आधारित कार्यक्रम “दीपदान से मतदान तक” दिनांक - 19/10/2025, सायं 5:30, सागर पोखरा में श्री धर्मेंद्र कुमार-(जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण) के मार्गदर्शन में लगभग 4000 दीपक को बेतिया वासियों  तथा जिला प्रशासन द्वारा प्रज्वलित किया गया .दीपदान के इस महोत्सव ने सम्पूर्ण पश्चिम चम्पारण में 11 नवंबर को शत प्रतिशत मतदान का सन्देश दिया.दीपदान के इस महोत्सव में जिला प्रशासन, जीविका दीदी, स्वयं सेवी संस्थाएं, और बड़ी संख्या में बेतिया वासियों ने हिस्सा लिया और दीप जलाकर यह संकल्प लिया कि इस दीपदान के साथ 11 नवंबर को बढ़ चढ़कर मतदान करेंगे     उप विकास आयुक्त, श्री सुमित कुमार ने कहा की जिला प्रशासन इस तरह के आयोजन लगातार कर रहा है ताकि हर मतदाता तक पहुंच बनाई जा सके और पोलिंग बूथ पर हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा हैं मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो साथ ही अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि हम इन कार...

चुने हुए बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर पिलाई जाएगी दवा

चित्र
  छठ पर्व पर विशेष पोलियो अभियान 18 से 28 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है नेपाल व बाहरी राज्यों से बिहार लौटने वाले 5 वर्ष तक के बच्चों पर रहेगी नजर चुने हुए बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर पिलाई जाएगी दवा मोतिहारी. छठ पर्व पर विशेष पोलियो अभियान के तहत 18 से 28 अक्टूबर तक बच्चों को पल्स पोलियो से बचाव को दवा पिलाई जा रही है. वहीं इसको लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस सम्बन्ध में सिविल सर्जन डॉ रवि भूषण श्रीवास्तव व डीआईओ डॉ शरत चंद्र शर्मा ने बताया की नेपाल व बाहरी राज्यों से बिहार लौटने वाले 5 वर्ष तक के बच्चों पर रहेगी टीम की नजर.     वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रक्सौल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने बताया की रक्सौल के सटे हुए नेपाल की सीमा है जहाँ से बाहरी लोग आते है इसलिए यहाँ के चुने हुए बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी. 5 साल तक के बच्चों को  पोलियो की खुराक रेलवे स्टेश नए बस स्टैंड ए के साथ छठ घाटों पर भी टीकाकरण की व्यवस्था की जाएगी. विशेष अभियान में खासकर वैसे बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाना है, जो त्योहार के समय अपने...

मरीज की मौत हो जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया

चित्र
 नरकटियागंज स्थित निजी अस्पताल में मरीज की मृत्यु पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई नरकटियागंज.नरकटियागंज में  बिनु सर्जिकल केयर में पूनम देवी का भर्ती कराया गया.यहां के चिकित्सकों ने पूनम देवी का ऑपरेशन किया.वह दो दिनों तक ठीक थी. तीसरे दिन पूनम देवी की हालत खराब होने लगी.इस हालात को सुधारने के बदले चिकित्सक और कर्मचारी भाग खड़े हुए.इस तरह के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत हो जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.    इस  बिनु  सर्जिकल केयर में पूनम देवी नामक मरीज की मृत्यु पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है. बिनु सर्जिकल केयर हॉस्पिटल (पूर्व में नीतू सर्जिकल केयर) को प्रशासन ने सील कर दिया है. हॉस्पिटल के कर्ताधर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है.प्रशासन का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया है और अफवाहों पर ध्यान न देने पर जोर दिया.            घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, श्री धर्मेन्द्र कुमार के निर्द...

माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

चित्र
 कर्मियों के लिए प्रथम स्तरीय अंतिम प्रशिक्षण  मोतिहारी. आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन -2025 के प्रथम स्तरीय मतदान दल के कर्मियों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए मतदान दल के कर्मी जो पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किए थे,  उनके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण ,मोतिहारी के आदेशानुसार उक्त कर्मियों के लिए प्रथम स्तरीय अंतिम प्रशिक्षण का आयोजन सी एस डी ए भी  पब्लिक स्कूल, मोतिहारी के प्रांगण में आयोजित किया गया.     इसमें सभी स्तर के मतदान डालकर्मी जैसे- पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी प्रथम ,मतदान पदाधिकारी द्वितीय ,मतदान पदाधिकारी तृतीय, काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग सुपरवाइजर इत्यादि के साथ-साथ माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया. जिसमें मतदान दल के कर्मियों के लिए मौक पोल ड्रिल के  साथ-साथ चुनाव में होने और आने वाली कठिनाइयों का निवारण भी जिला मास्टर ट्रेनरों के द्वारा किया गया.  उन्हें आश्वस्त किया गया कि आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन -2025 निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराया ज...