सोमवार, 12 सितंबर 2022

15 सितंबर को उद्योग संवाद-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

  



15 सितंबर को  बेतिया में होगा उद्योग संवाद.सह.जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन.13 सितंबर को बगहा एवं 14 सितंबर को नरकटियागंज में होगा कार्यक्रम..



बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के समाहरणालय सभाकक्ष में 15 सितंबर 2022 को  उद्योग संवाद-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. वहीं 13 सितंबर को बगहा के लव कुश मैरिज हॉल पारस नगर में तथा 14 सितंबर को नरकटियागंज के टीपी वर्मा कॉलेज में उद्योग संवाद-सह- जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में नये एवं पुराने सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जागरूक किया जाएगा. साथ ही उद्यम शुरू करने तथा संचालित करने में आने वाली समस्याओं का निपटारा भी किया जायेगा.

ज्ञातव्य हो कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा.प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजनाए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनाए मुख्यमंत्री उद्यमी योजनाए प्रधानमंत्री मुद्रा योजनाए स्टैण्डअप इंडियाए बिहार स्टार्टअप नीतिए मुख्यमंत्री मध्यमए लघु एवं सूक्ष्म उद्य़म कलस्टर विकास योजनाए बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति से तीव्र गति से लाभान्वित किया जाना है.


आलोक कुमार


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...