आज 11 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक
नालंदा.दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 11 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
जनता दरबार में प्राप्त अधिकांश आवेदन जमीन से संबंधित समस्या को लेकर थे. जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने इन आवेदनों को विभिन्न सक्षम पदाधिकारियों के पास कार्रवाई के लिए भेज दिया है.
एक आवेदक द्वारा उनकी जमीन से पानी के निकासी को अवरुद्ध किए जाने से संबंधित शिकायत की गई जिसमें संबंधित अंचलाधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया गया.
एक आवेदक द्वारा पईन की खुदाई में कुछ लोगों द्वारा अवरोध पैदा किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई, जिसमें संबंधित अंचलाधिकारी को कार्रवाई करने को कहा गया.
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.
आलोक कुमार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/