मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023

बिहार विभूति डा0 श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती 26 अक्टूबर को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में

 इस बार श्रीबाबू की जयंती होगी ऐतिहासिक  : डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह


पटना। बिहार विभूति डा0 श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती 26 अक्टूबर को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी जायेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस बार श्रीकृष्ण बाबू की जयंती शानदार ढंग से मनाया जाएगा.

  उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय जनता दल का विधायक सन् 2000 में बना तो सबसे पहले आरजेडी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जी ने डा0 श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाने के लिए मुझे प्रेरित किया और तब से हर साल इस  जयंती  को समारोह की तरह मनाता रहा हूँ.

    बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में यह बात कही. मालूम हो कि डा0 श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती इस बार 21 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी जायेगी। पहले यह कार्यक्रम मिलर हाई स्कूल ग्राउण्ड में होना था।

    इसके बारे में बताते हुए डा0 सिंह ने कहा कि हम नहीं चाहते थे कि दशहरा पूजा में कोई व्यवधान उत्पन्न हो इसलिए जयन्ती की तारीख आगे बढ़ाई गयी और इसे पार्टी मुख्यालय में आयोजित करने का फैसला लिया गया। डा0 सिंह ने कहा कि चूंकि श्रीबाबू की जयन्ती का आइडिया लालू जी का था इसलिए इसका उद्घाटन वही करेंगे.

    उन्होंने आगे कहा कि इस बार इसे ऐतिहासिक रूप में मनाने की योजना है जिसके तहत प्रदेश भर में बैनर, पोस्टर और तोरणद्वार आदि युद्ध स्तर पर लगाये जा रहे हैं।

     जयंती समारोह में भाग लेने वाले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार, राज्यसभा में पार्टी के उपनेता प्रमोद तिवारी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव तारिक अनवर प्रमुख हैं। इसके अलावा दशहरा के शुभ अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी बिहार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी.

    प्रेसवार्ता के दौरान जो कांग्रेस नेता मौजूद रहे उनमें झारखंड के अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष समशेर आलम, ब्रजेश पाण्डेय, पूनम पासवान, राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, कपिलदेव यादव, विनोद शर्मा, निर्मल वर्मा, चन्द्र प्रकाश सिंह, प्रभात कुमार सिंह, आई0पी0 गुप्ता, संजय यादव, सुमन कुमार मल्लिक, शशिकांत तिवारी, अखिलेश्वर सिंह प्रमुख हैं.


आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post