गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023

23 वर्षों से श्रीबाबू की जयंती समारोह की तरह मनाते रहे



 सदाकत आश्रम में मना श्रीबाबू का जयंती महासमारोह

पटना। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना जब इसके प्रांगण में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती पहली बार मनाई गयी। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह विगत 23 वर्षों से श्रीबाबू की जयंती समारोह की तरह मनाते रहे हैं।

      इस बार जयंती को महासमारोह की तरह मनाया गया। इसकी खासियत यह रही कि डा0 अखिलेश पहली बार प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से यह जयंती मना रहे थे। वहीं बिहार की पहली कांग्रेसी सरकार के मुखिया रहे डा0 श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पहली बार कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में मनायी गयी। पूरे प्रदेश से आये लगभग बारह हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा सदाकत आश्रम का परिसर आज अलग दिख रहा था। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने इसका उद्घाटन किया एवं सुमिरन जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी समारोह के मुख्य अतिथि थे। पार्टी हाईकमान की ओर से राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर एवं राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर इसमें शामिल हुए।

डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि जब वे पहली बार वर्ष 2000 में विधायक चुन कर आये थे तो लालू यादव ने उन्हें श्रीबाबू की जयंती मनाने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने कहा कि श्रीबाबू आधुनिक बिहार के निर्माता थे जो उद्योग, कृषि, सिंचाई और शिक्षा के क्षेत्र में अपने कृत्य से इतिहास को अभिभूत कर दिया। जब वे मुख्यमंत्री थे तो खुद देवघर के वैद्यनाथ मंदिर में खड़ा होकर दलितों का प्रवेश कराया। इसके अलावा जमींदारी प्रथा का उन्मूलन किया जबकि प्रदेश के ज्यादातर जमींदार उनके स्वजाति थे लेकिन श्रीबाबू को दो पल भी नहीं लगा बंचितों को उनका हक दिलवाने में।

    राजद प्रमुख लालू यादव ने अपने चीर-परिचित अंदाज में केन्द्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा हटाओ देश बचाओ का नारा देते हुए विश्वास जताया कि भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है इसलिए वह बौखलाई हुई है। 15-15 लाख का झाँसा देकर सबका एकाउन्ट बैंक में खोलवा दिया उसके बाद पैसा गायब। यह झूठों की सरकार है और इसको भगना ही होगा।

     मुख्य अतिथि के तौर पर भाग ले रहे प्रमोद तिवारी ने भी भाजपा सरकार को ईस्ट इंडिया कंपनी से तुलना करते हुए इसके शासन की बुराइयों पर प्रहार किया। तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर काम कर रही है। और इसके चंगुल से देश को आजाद कराना हमारी प्राथमिकता है। भारत को एक बार फिर आजाद करने की जरूरत है। समारोह में मंच का संचालन विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह ने किया।

       आज के इस महासमारोह में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व मंच पर मौजूद था जिनमें प्रमुख हैं-कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर, बिहार के सह प्रभारी अजय कपूर, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता शकील अहमद खान, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन झा, मंत्री मुरारी गौतम, अफाक आलम, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, वीणा शाही, विश्व मोहन शर्मा, ब्रजेश पांडेय, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र, डा0 अशोक कुमार, निर्मल वर्मा, कौकब कादरी, श्याम सुन्दर सिंह धीरज,  नरेन्द्र कुमार, लाल बाबू लाल, मुन्ना तिवारी, अजित शर्मा, अजय कुमार सिंह, आनन्द शंकर, बिजेन्द्र चौधरी, छत्रपति यादव, नीतू सिंह, राजेश कुमार, जादुर रहमान, संतोष मिश्र, विश्वनाथ राम, बंटी चौधरी, नरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार सिंह, कपिलदेव प्रसाद यादव, मदन मोहन तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, पूनम पासवान। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे।


आलोक कुमार

आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post