🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

जिलाधिकारी ने राजगीर प्रखंड के मेयार एवं पथरौरा पंचायत में

 जिलाधिकारी ने राजगीर प्रखंड के मेयार एवं पथरौरा पंचायत में विभिन्न कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

राजगीर ।    राजगीर प्रखंड में आयोजित जनसंवाद  कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आजप्रखंड के राजगीर नगर परिषद तथा मेयार एवं पथरौरा पंचायतन्तर्गत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कराये गये कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।

    नगर परिषद राजगीर के बुद्ध कॉलोनी स्थित बुद्धा मशरूम स्पॉन लैब का निरीक्षण किया। इसका संचालन श्रीमती मधु पटेल द्वारा किया जा रहा है। इनके द्वारा कृत्रिम परिवेश में पर्ल का भी उत्पादन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उनसे बातचीत की तथा उनके कार्यों की सराहना की।

   मेयार पंचायत में नहर पर निर्मित चेकडैम का निरीक्षण किया।

    पथरौरा पंचायत के बसुऐन में ज्ञान जीविका संकुल संघ द्वारा संचालित  विकासशील जीविका महिला कस्टम हायरिंग सेंटर का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस सेंटर के माध्यम से ट्रैक्टर, रोटावेटर आदि विभिन्न कृषि यंत्रों का उपयोग जीविका दीदियां अपने कृषि कार्यों के लिए करती हैं तथा भाड़े पर भी कृषि यंत्रों को दिया जाता है।इस सेंटर की स्थापना के लिए कृषि विभाग द्वारा 8 लाख रुपये का अनुदान दिया गया है।इस सेंटर का संचालन कर रही जीविका दीदियों से उन्होंने विस्तृत जानकारी ली तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

   इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।


आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Jharkhand : निष्पक्ष जांच, पीड़ित के उपचार और संस्थानों की सुरक्षा पर जोर

  फादर बेनेडिक्ट बारला पर जानलेवा हमला: पुलिस की कार्रवाई से उम्मीद, अब न्याय और सुरक्षा की बारी  खूंटी में आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रधा...