शुक्रवार, 1 जुलाई 2022

पश्चिम चंपारण जिले के करुणा, सागर और सत्यम राज ने पश्चिम बंगाल में परचम लहराने के बाद घर वापस

             * सत्यम राज को गोल्ड, सागर को ब्रॉन्ज और करुणा** को मिला सिल्वर मेडल

            * जिलाधिकारी ने कराटे चैम्पियन को किया गया सम्मानित, दी शुभकामनाएं

 


बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले के करुणा, सागर और सत्यम राज ने पश्चिम बंगाल में परचम लहराने के बाद घर वापस आ गये हैं.11 वीं साउथ एशियन आशिहारा कराटे चैम्पियनशिप 2022 में परचम लहराने वालों को जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने सम्मानित कर शुभकामनाएं दी है.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 25-26 जून को आयोजित 11 वीं साउथ एशियन आशिहारा कराटे चैम्पियनशिप 2022 में करूणा कुमारी, सागर कुमार और सत्यम राज ने परचम लहराया है. सत्यम राज ने गोल्ड, सागर कुमार ने ब्रॉन्ज एवं करूणा कुमारी ने सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रौशन किया है. मेडल के साथ तीनों कराटे चैम्पियन को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया है.

पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में करुणा कुमारी (उम्र-09 वर्ष) पिता-श्री चन्दन कुमार, चरगाहां, नौतन को सम्मानित किया गया तथा शुभकामनाएं दी गयी.सागर कुमार एवं सत्यम राज स्वास्थ्य लाभ लेने के कारण उपस्थित नहीं हो सके. जिलाधिकारी द्वारा इन्हें भी खूब शुभकामनाएं दी गयी है. उन्होंने कहा कि इसी तरह आगे भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कराटे प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले, राज्य तथा देश का नाम रौशन करें.

करूणा कुमारी ने कहा कि उनका लक्ष्य राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं सहित ओलंपिक में मेडल जीतना है और पूरे देश का नाम रौशन करना है.कराटे का प्रशिक्षण लेने में उनके माता-पिता तथा अभिभावकों का पूरा समर्थन मिलता है तथा वे हमेशा उनका मनोबल बढ़ाते रहते हैं.

चम्पारण फाईट क्लब, बेतिया के चम्पारण चीफ, श्री सेन्सेई अनिल सहनी ने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद बच्चों ने गोल्ड, ब्रॉंन्ज और सिल्वर मेडल अपने नाम किया है तथा जिले का नाम रौशन किया है. सभी बच्चों को अच्छे तरीके से प्रशिक्षित किया जाता है.इसी के फलस्वरूप उक्त बच्चों ने मेडल जीता है.


आलोक कुमार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन बिहार के प्रदेश कार्यसमिति की एक विस्तारित बैठक

 


पटना.केंद्र सरकार के द्वारा घोषित अग्निपथ योजना का विरोध जारी है.केन्द्र सरकार के द्वारा अग्निपथ योजना के तहत केवल चार साल की सेवा युवकों के ऊपर थोपा जा रहा है. इस चार वर्षीय सैनिक कानून को वापस लेने पर जोर दिया जा रहा है.

देश की सेना में केंद्र सरकार के द्वारा इस प्रकार का प्रयोग देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए घातक सिद्ध हो सकता है केंद्र सरकार नौजवान बेरोजगारों को केवल चार वर्षों के लिए सेना में भर्ती देकर उन्हें बाद में सेवा से मुक्त करने की योजना बनाई है जिसके कारण से आज देश का बेरोजगार नौजवान अपने भविष्य के प्रति चिंतित है और इस योजना का विरोध कर आंदोलन करने बाध्य हो रहे है. इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (बिहार) द्वारा कल दिनांक 2 जुलाई, 2022 को अपराह्न 01.00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन बिहार के प्रदेश कार्यसमिति की एक विस्तारित बैठक बुलायी गयी है. बैठक की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री चुन्नू सिंह जी करेंगे.

उक्त बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के माननीय अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा जी के अलावे कई गणमान्य नेतागण उपस्थित रहेंगे.

आलोक कुमार

स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कयूम अंसारी की 118 वीं जयंती

 



पटना.स्वतंत्रता सेनानी थे अब्दुल कयूम अंसारी.उन्होंने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद भी संभाला. कांग्रेसी सरकार में मंत्री भी थे. आज उनकी 118 वीं जयंती है. आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में जनाब कयूम को शिद्दत   से याद कर जयंती मनायी गयी.

इस अवसर पर अब्दुल कयूम अंसारी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि स्व0 अंसारी साहब उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी एवं गरीबों के मसीहा थे. राज्य सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में गरीबों के इलाज के लिये कई योजनाएं चलायी. राज्य के बुनकरों के विकास के लिये उन्होंने कई कार्यक्रम चलाये. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफी सम्मान था.मौके पर सर्वप्रथम अंसारी साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया.

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, प्रवक्ता असितनाथ तिवारी, कुमार आशीष, ज्ञान रंजन,चुन्नू सिंह, अरविन्द लाल रजक,, मृणाल अनामय, बिमलेश तिवारी,मिहिर झा,ताहिर अनिश खान,उदय शंकर पटेल, सतेन्द्र पासवान, हसीब खान, अरफराज़ साहिल,हरिअक्ष कमलनाथ ,एवं अन्य कांग्रेसजनों ने भी अब्दुल कैयूम अन्सारी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

आलोक कुमार

गुरुवार, 30 जून 2022

उद्घाटन के छह दिन बाद ही जेपी गंगा पथ का फुटपाथ का एक हिस्सा धंसा

 

पटनाः मानसून की पहली बारिश में ही सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट जेपी गंगा पथवे का हाल बेहाल हो गया. जेपी गंगा पथवे का एक बड़े हिस्से की मिट्टी धंस गई. जिससे सड़क का हिस्सा कई फीट तक धंस गया. गौरतलब है कि बिहार की राजधानी पटना में पिछले शुक्रवार 24 जून को ही सीएम नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ के फर्स्ट फेज का लोकार्पण किया था. लेकिन अब उसी की टूटने की तस्वीर सामने आ रही है. दीघा के पास जेपी गंगा पथवे का हिस्सा धंस गया. इससे इसकी गुणवत्ता पर अब सवाल उठने भी लगे हैं. इस हाईटेक पथ को लेकर लंब-लंबी बातें कही जा रही थीं. अभी मानसून के दस्तक के साथ बारिश शुरू ही हुई थी कि पथवे का हाल-बेहाल हो गया. अभी तो पूरी मानसून की बारिश बाकी ही है.


बिहार के राजधानी पटना में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश की वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट को भी नुकसान हुआ है. दरअल पटना में जेपी गंगा पथ की ओर जाने वाले फुटपाथ का एक हिस्सा उद्घाटन के छह दिन बाद ही धंस गया है. इस जेपी गंगा पथ को बिहार का मरीन ड्राइव कहा जा रहा था.पटना में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है. जिले के कई इलाकों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को    घुटने भर पानी से गुजरना पड़ रहा है.मीठापुर, यारपुर, जक्कनपुर, राजेंद्र नगर, बस स्टैंड, सिपारा, दीघा, कुर्जी जैसे कई इलाके जलमग्न हैं.

पिछले शुक्रवार को ही सीएम नीतीश ने जेपी गंगा पथ के फर्स्ट फेज का लोकार्पण किया था. जेपी गंगा पथ से डेढ़ घंटे का सफर महज 20 मिनट में पूरा हो जाएगा.बता दें कि उसी दिन यानि 24 जून को सीएम नीतीश इसके अलावे मीठापुर करबिगहिया आरओबी का भी उद्घाटन किया था. जेपी गंगा पथ के बनने से पटना के साथ-साथ उत्तर बिहार के लोगों को बहुत फायदा मिलेगा. जेपी सेतु के पास से ही जेपी गंगा पथ बनायी गयी है. इसके अलावे अटल पथ को भी इससे जोड़ा गया है 

जेपी गंगा पथ के उद्घाटन के बाद इसकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे.पिछले रविवार को तो मेरिन ड्राइव को देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ी की यहां जाम की स्थिति देखी गयी. पटना के मेरिन ड्राइव को देख लोग भी काफी खुश नजर आए. उद्घाटन के छह दिन बाद ही इसकी पोल खुल गयी. महज दो दिन की बारिश से सड़क किनारे बना पाथवे धंस गया.

इसकी नींव सीएम नीतीश ने मुंबई के मरीन ड्राइव के तर्ज पर वर्ष 11 अक्टूबर 2013 को रखी थी. पिछले 9 साल में यह बनकर तैयार हुआ है, लेकिन अभी भी इसका दूसरा फेज बनना बाकी है. इस पर 3831 करोड़ रुपये खर्च किया गया लेकिन मात्र 6 दिनों में ही दीघा के पास पथवे धंस गया. इस उद्घाटन के दौरान सीएम नीतीश ने इसके निर्माण में लगे कर्मियों का सम्मानित भी किया था. वहीं उद्घटान के दो दिनों बाद ही पहली छुट्टी को इस देखने आये लोगों की इस पथ पर लंबी भीड़ लग गयी थी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी पटना गंगा ड्राइव वे परियोजना के पहले फेज का सीएम नीतीश कुमार ने उद्धाटन किया था. इसे जेपी गंगा सेतु का नाम दिया गया है, जिसे क्वीन नेकलेस के नाम से भी जाना जाता है. इसके उद्घाटन के साथ ही पटना में लोग मुंबई मरीन ड्राइव का मजा ले रहे हैं. बता दें कि दीघा से पीएमसीएच तक बने इस सड़क की लंबाई 7.4 किलोमीटर है, जिसमें 6.5 किलोमीटर में 13 मीटर ऊंचाई तक बांध बनाकर निर्माण किया गया है. यह परिजना कुल 20 किलोमीटर का है, शेष हिस्सा 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. फिलहाल, मानसून की पहली बारिश से सड़क का हिस्सा धंस जाने से लोग भी हैरान हैं.

आलोक कुमार

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया


                          * बिहार विधानसभा में वंदे मातरम गाने से माननीय विरोध में सीट पर बैठे रहे


पटनाः बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का समापन हो गया है.यह मानसून सत्र गत 24 जून से शुरू हुआ था.आज पांचवा और आखिरी दिन था. 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. अग्निपथ योजना  को वापस लेने की मांग के साथ केंद्र सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. जिस पर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने एतराज जताया.

इस दौरान विपक्षी सदस्यों से मार्शलों ने पोस्टर छीन लिया लेकिन उनका हंगामा जारी रहा. आखिरकार विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 2 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने फिर से नारेबाजी शुरू कर दी. विधान परिषद की कार्यवाही पहले ही स्थगित हो गई. वहीं विधान सभा की कार्यवाही दूसरे हाफ के सेशन के बाद अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई.

सत्र के एक दिन पहले बिहार के सियासी हलचल का असर विधान सभा में दिखा. दरअसल बुधवार को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के पांच में से चार विधायकों ने आरजेडी की सदस्यता ले ली. इसके साथ ही आरजेडी अब बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी हो गई है. 80 विधायकों के साथ राजद विधान सभा में मौजूद रहेगी तो उसका असर कार्यवाही पर भी दिखा.

बता दें कि बुधवार को सत्र के चौथे दिन बिना विपक्ष के ही सदन की कार्यवाही संचालित की गई. पहले हाफ में प्रश्नकाल में कई प्रश्नों के उत्तर हुए तो वहीं ध्यान कर्षण में भी सरकार ने सत्ताधारी दल के सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर दिया, क्योंकि विपक्ष सदन में मौजूद नहीं था. इसलिए उनके प्रश्न नहीं पूछे जा सके. लेकिन, दूसरे हाफ में सरकार ने सदन से प्रथम अनुपूरक बजट को पास करा लिया.


बिहार विधानसभा के  मानसून  सत्र के समापन पर आज राष्ट्रीय गीत के दौरान फिर से कंट्रोवर्सी पैदा हो गई. आरजेडी के ठाकुरगंज के विधायक सऊद आलम जब राष्ट्रीय गीत बज रहा था तो अपनी सीट पर बैठे हुए थे. आरजेडी विधायक सऊद आलम ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि हमारा मुल्क हिंदू राष्ट्र अभी नहीं हुआ है और हम राष्ट्रगान के समय ही खड़ा होते हैं, इसीलिए बैठे रह गए. इस पर बीजेपी विधायक संजय कुमार सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो राष्ट्रगीत नहीं गाए वह देशद्रोही है और ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

वहीं आरजेडी विधायक के बचाव में आरजेडी के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि- विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई थी. राष्ट्रगान में तो किसी तरह की कंट्रोवर्सी नहीं हुई लेकिन समापन राष्ट्रीय गीत से हुई, किसी को कोई खड़ा होने के लिए बाध्य नहीं कर सकता. हमारे देश का राष्ट्रगान जन गण मन है, इसको हम लोग मानते हैं.

विधानमंडल के मानसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई.इस बीच बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा के अध्यक्ष बनने के बाद इनके कार्यकाल में विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होती है और समापन राष्ट्रगीत से होता है. आज जब  मानसून   सत्र के समापन से पहले राष्ट्रगीत गाया जा रहा था. ऐसे में राष्ट्रगीत के सम्मान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत सदन में मौजूद तमाम विधायक खड़े थे. लेकिन आरजेडी के अल्पसंख्यक विधायक सऊद आलम अपनी सीट पर ही बैठे रहे. जिसको लेकर बीजेपी के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया.

आलोक कुमार 

बिहार मोटरगाड़ी संशोधन नियमावली 2021 अंतर्गत दुर्घटना दावा

 


*जिला पदाधिकारी-सह- अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति,की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

* सड़क सुरक्षा, शहर में जाम की समस्या,सड़क मरम्मती,बिहार मोटरगाड़ी नियमावली,2021 के तहत दुर्घटना दावा,घायलों की मदद ,यातायात नियमो के संबंध में जागरूकता आदि को लेकर हुई व्यापक चर्चा                                            

सीतामढ़ी.इस जिले के जिलाधिकारी -सह- अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सीतामढ़ी शहर में जाम की समस्या एवं निदान, यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराना, यातायात नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करना, सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति से संबंधित आंकड़ों का संकलन एवं समेकित प्रतिवेदन तैयार करना, सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए उपाय एवं रणनीति तैयार करना, गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहित करना है एवं सूची उपलब्ध कराना एवं ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर  कार्रवाई करना से संबंधित अन्य एजेंडों पर विस्तृत समीक्षा की गई.

 जिला पदाधिकारी द्वारा परिवहन विभाग को निर्देश दिया गया कि बिहार मोटरगाड़ी संशोधन नियमावली 2021 अंतर्गत दुर्घटना दावा से संबंधित विषय, हेलमेट, सीटबेल्ट ओवरलोडिंग तथा सेफड्राइविंग को लेकर, वाहनों पर स्पीड गवर्नर प्रवर्तक टेप लगाने की कार्रवाई, प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध अभियान चलाकर जागरूकता फैलाएं.नगर निकायों को निर्देश दिया गया कि सभी फुटपाथों, को अतिक्रमण से मुक्त कराएं, ठेला वेंडरों के लिए सड़क से दूरस्थान चयनित करें, पर्याप्त संख्या में स्ट्रीट लाइट ट्रैफिक लाइट लगाना सुनिश्चित करें, बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त रखें एवं साफ सफाई शुद्ध पेयजल तथा रोशनी की व्यवस्था की जाए.

व्यस्त एवं संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे का अधिष्ठापन कराएं, शहर के मुख्य मार्गों में बने गड्ढों की मरम्मत कराना सुनिश्चित करें, शहरी क्षेत्र अंतर्गत ऑटो ई-रिक्शा पार्किंग की व्यवस्था की जाए. सड़क अतिक्रमण मुक्त के लिए विशेष अभियान चलाया जाय. साथ ही,बिना निबंधित वाहन परिचालन, ओवरलोडिंग, निर्धारित रूट से इतर वाहन चलाने वाले के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर जुर्माना व जब्ती की कार्रवाई प्रारंभ कराएं.

पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं एनएचआई को निर्देश दिया गया कि यातायात संकेतक चिन्हों का प्रावधान सभी जगह सुनिश्चित करें, अधिकाधिक संख्या में जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण करें, सड़कों में तीव्र मोड़ पर रिफ्लेक्टर लगवाना सुनिश्चित करें, पुराने एनएच पर फुटपाथ का निर्माण करें, सड़क को मोटरेबल रखने के लिए नियमित रूप से साइट का विजिट करें. उन्होंने  जिले में दुर्घटना बाहुल्य वलनरेबल स्पॉट्स एवं संभावित ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित स्थानों पर आवश्यक सुधार एवं यातायात पुलिस कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था आदि के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया ताकि जिले में होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके.

  उन्होंने कहा कि अवैध पार्किंग, ओवरस्पीड करने वाले वाहनों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए उनके चालान काटे जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए,ताकि शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके और और किसी के भी द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन न किया जा सके. अवैध पार्किंग एवं सड़क अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया.

 एनएचएआई द्वारा रुन्नीसैदपुर में फ्लाईओवर निर्माण संबंधी कार्रवाई पर भी चर्चा की गयी. ’शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया कि सड़क सुरक्षा पर विद्यालय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए, सड़क किनारे के विद्यालयों के शिक्षकों एवं बच्चों के लिए यातायात मार्गदर्शिका को प्रचारित कर यातायात नियमों के बारे में जागरूकता फैलाया जाए. उन्होंने विद्यालय के पठन-पाठन में बच्चों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्लोगन, पेंटिंग कंपटीशन, विचार गोष्ठी का आयोजन के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी  को दिया.

विद्युत विभाग को जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया कि सीतामढ़ी शहर में रोड से विद्युत पोल के  स्थान्तरण की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें, जर्जर विद्युत तार को हटाने की भी कार्रवाई की जाए.एवं एफसीआई प्रबंधक राज्य खाद्य निगम को निर्देश दिया गया कि प्रखंड कार्यालय डूमरा अवस्थित निगम के गोदाम से संबंधित भारी वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें. प्रतिबंधित अवधि के भारी वाहनों का शहर में परिचालन पर रोक लगाने की व्यवस्था करें.

 साथ ही उन्होंने कहा कि आम लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटना की संभावना को काफी कम किया जा सकता है. जिलाधिकारी द्वारा यातायात नियमों के प्रति लोगों को नियमित रूप से जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया.  मोटर वाहन अधिनियम अंतर्गत जांच एवं कार्रवाई को सख्ती से लागू करने का भी  निर्देश दिया गया.

बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटना में घायलों की तत्काल मदद करने वालों को लोगो को गुड सेमेरिटन के रूप में उनका चयन करने एवं उनके लिए प्रोत्साहन राशि 5000 देयता के लिए कार्रवाई का निर्देश  दिया. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया  की  दुर्घटनाग्रस्त को ससमय अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करें एवं सम्मानित करने के लिए ऐसे लोगों  की सूची जिला परिवहन पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं. साथ ही उन्होंने स्कूली वाहनों की जांच, स्वास्थ्य विभाग -शिक्षा विभाग -पंचायती राज विभाग पुलिस एवं यातायात विभाग, पथ निर्माण विभाग ,नगर निगम ,एनएचएआई इत्यादि की भूमिका पर विचार विमर्श किया गया एवं संबंधित विभागों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए.इसके पूर्व जिला परिवहन पदाधिकारी ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी.

 उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त, मुमुक्षु चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी रवीन्द्र नाथ गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अविनाश कुमार, ओएसडी प्रशांत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुबोध कुमार, डीएसपी मुख्यालय रामकृष्णा, वरीय उप समाहर्ता सोनी कुमारी, डीपीओ रोचना माद्री, के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी बेलसंड,अनुमंडल पदाधिकारी पुपरी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष उपस्थित थे.


आलोक कुमार                          

बैंक अधिकारियों द्वारा फील्ड वेरिफिकेशन के बाद 111 आवेदन को रिजेक्ट कर दिया

 

* थरुहट क्षेत्र में कैंप लगाकर त्रुटियों का निराकरण करते हुए शत-प्रतिशत लाभुकों को केसीसी उपलब्ध कराने का निर्देश

बेतिया. पश्चिमी चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा केसीसी पशुपालन कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में नोडल पदाधिकारी, केसीसी पशुपालन द्वारा बताया गया कि पशुपालन के लिए 5524 केसीसी आवेदन जनरेट हुआ है. जिसमें से विभिन्न बैंकों द्वारा 2104 एक्सेप्ट किया गया है तथा 516 का सेंक्शन किया गया है. बैंक अधिकारियों द्वारा फील्ड वेरिफिकेशन के बाद 111 आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है तथा अन्य आवेदन सेंक्शन के लिए लंबित है.

जिलाधिकारी द्वारा इसे अत्यंत ही गंभीरता से लिया गया और एलडीएम को निर्देश दिया गया कि रिजेक्ट किये गये आवेदनों की पुनः समीक्षा करायी जाय साथ ही सेंक्शन के लिए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन कराना सुनिश्चित किया जाए.

उन्होंने निर्देश दिया कि थारू बहुल यथा-रामनगर, बगहा, गौनाहा आदि क्षेत्रों में कैम्प लगाकर ऐसे मामलों का निष्पादन कराया जाय ताकि थरूहट क्षेत्र के पशुपालक लाभान्वित हो सके और उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.

जिलाधिकारी ने कहा कि केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) की शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए जिले में कार्यरत सभी बैंकों को कैंप लगाकर किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने की आवश्यकता है.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, नोडल पदाधिकारी, केसीसी पशुपालन, डॉ0 उज्जवल कुमार आदि उपस्थित रहे.


आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें?

 पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें? भारत में लाखों लोग अपनी आजीविका के लिए सरकारी पेंशन योजनाओं पर निर्भर हैं। वृद्धावस्था, विधव...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post