सोमवार, 21 नवंबर 2022

आगमन 27 नवंबर से शुरू होगा

                                * 34वें  रविवार को राजाओं का राजा का पर्व मनाया जाता है


पटना.ईसाई समुदाय का महान पर्व क्रिसमस है.इसे ख्रीस्त जयंती भी कहा जाता है.ईसाई समुदाय का मानना है कि 24 दिसंबर की अर्द्धरात्रि में संसार का सृष्टिकर्ता प्रभु येसु ख्रीस्त का जन्म मामूली गौशाला में हुआ था.प्रभु येसु ख्रीस्त का बालक के रूप में होने वाला है.इसे ईसाई समुदाय का आगमन कहते हैं.यह आगमन 27 नवंबर से शुरू होगा.समुदाय क्रिसमस से पहले पड़ने वाले चार रविवार को आगमन रविवार के रूप में मनाते है. आगमन का प्रथम रविवार 27 नवंबर को है. दूसरे आगमन रविवार की आराधना 4 दिसंबर, तीसरी 11 दिसंबर चौथे की आराधना 18 दिसंबर को होगी.

   
बताया गया कि धार्मिक कैलेंडर के अनुसार साल के अंतिम यानी 34वें रविवार को ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया जाता है. इसके बाद नया कैलेंडर वर्ष शुरू होता है.धर्मसे भटके हुए लोगों में ईश्वर के प्रति श्रद्धा विश्वास बढ़ाने के लिए पोप पाइस इलेवन ने रोम में ख्रीस्त राजा के पर्व की शुरुआत की थी. तभी से यह पर्व पूरे विश्व में नवंबर के तीसरे सप्ताह में मनाया जाता है.इस साल कोरोना के दो साल के बाद परंपरागत ढंग से 20 नवंबर को राजाओं का राजा का पर्व मनाया गया.मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार बेतिया धर्मप्रांत के चनपटिया में , मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के मुजफ्फरपुर में, हजारीबाग धर्मप्रांत के बेरमो में,आसनसोल धर्मप्रांत के चेलीडांगा में,पटना महाधर्मप्रांत के कुर्जी आदि जगहों में शांतिपूर्ण ढंग से युखरिस्तीय यात्रा निकाली गयी.इस अवसर पर ईसाई समुदाय सड़क पर उतरकर येसु ख्रीस्त राजा, तेरा राज्य आवे का जयघोष किए .इसमें काफी संख्या में ईसाई समुदाय के विश्वासियों ने भाग लिया.       

पटना महाधर्मप्रांत के कुर्जी क्षेत्र में क्राइस्ट द किंग का पर्व मनाया गया.कुर्जी में युखरिस्तीय यात्रा दीघा थाना क्षेत्रांतर्गत पॉश एरिया फेयर फिल्ड कॉलोनी में स्थित आशादीप दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (होली क्रॉस सोसायटी) के परिसर से 2ः 30 शुरू होकर कुर्जी पल्ली परिसर के परिसर में स्थित प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में जाकर पवित्र मिस्सा में तब्दील हो गयी.   

   पवित्र मिस्सा पूजा के बाद बचा हुआ परम प्रसाद रखा जाता है उसे तबरनाकल कहते हैं. वह बेदी के पास रहता है. युखरिस्तीय यात्रा के दौरान पवित्र सक्रामेंट को तबरनाकल से निकालकर मॉनस्ट्रेंस  में रखा जाता है.इसके बाद भक्तिपूर्ण ढंग से पवित्र सक्रामेंट को लेकर युखरिस्तीय यात्रा में चला जाता है.पवित्र सक्रामेंट को कनोप्पी के अंदर ही रखा जाता है. बिशप अथवा उनके प्रतिनिधि ही अपने हाथो में मॉनस्ट्रेंस को लेकर चलते हैं.इस बार पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबस्टियन कल्लूपुरा,संजीवन निवास के सुपेरियर बेनी सेबस्टियन मूलन और कुर्जी पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर पायस माइकल ओस्ता ने बारी बारी मॉनस्ट्रेंस लेकर चल रहे थे.

   


सफेद वस्त्र धारी परियों ने मॉनस्ट्रेंस के आगे फूलों की वर्षा करती रही.कुछ बच्चे मोमबत्तियों को जलाकर ले जा रहे थे.यह संदेश देने का प्रयास किया जाता है कि ख्रीस्त राजाओं के राजा हैं. प्रभु येसु ख्रीस्त अपने जीवन में कभी भी क्रोध एवं हिंसा नहीं किया.  प्रभु येसु  अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों के लिए जीते थे. प्रथम विश्व युद्ध के बाद 1925 में बुराइयों को घटाने के लिए ख्रीस्त राजा पर्व शुरू किया गया था. येसु ख्रीस्त को एकमात्र राजा मानकर हम एकता और भाईचारा को बढ़ावा दे सकते हैं. बुराई के सामने हमें झुकना नहीं है. ईश्वर की मदद से आगे बढ़ना है. 


आलोक कुमार

रविवार, 20 नवंबर 2022

पटना विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में निकले हुए छात्र नेताओं को मुख्यधारा की राजनीति में

 पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव  में अध्यक्ष समेत चार पदों पर छात्र जेडीयू के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की

 

पटना. पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में छात्र जेडीयू ने अपना झंडा गाड़ा. आनंद मोहन सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष बने. अध्यक्ष समेत चार पदों पर छात्र जेडीयू के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की.

   पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच सेंट्रल पैनल के कुल 5 पदों में 4 पदों पर छात्र जदयू ने जीत हासिल की है जबकि एक सीट पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया है. अध्यक्ष पद पर छात्र जदयू के आनंद मोहन की जीत हुई है, वहीं उपाध्यक्ष पद पर भी छात्र जदयू के ही विक्रमादित्य सिंह ने जीत हासिल की है. इसके साथ ही संयुक्त सचिव पद की बात करें तो इस पद पर भी छात्र जदयू की ही उम्मीदवार संध्या कुमारी की जीत हुई है और कोषाध्यक्ष पद भी छात्र जदयू के ही खाते में आया है.

   पटना विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में निकले हुए छात्र नेताओं को मुख्यधारा की राजनीति में सबसे ज्यादा तवज्जो जनता दल यू ने ही दिया है. छात्र जदयू से समर्थित अध्यक्ष आनंद मोहन,संयुक्त सचिव पद की उम्मीदवार संध्या कुमारी, कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार रविकांत, पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व संयुक्त सचिव एवं जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अनुप्रिया, युवा जदयू के पूर्व अध्यक्ष अंकित तिवारी, छात्र जदयू के पूर्व अध्यक्ष शादाब आलम,


पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के कोषाध्यक्ष कुमार सत्यम, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिपाही, मनीष कुमार, सौरभ कुमार छात्र जदयू के पटना विश्वविद्यालय अध्यक्ष सनी कुमार, अंकित भारद्वाज, रणविजय चौहान, ऋषभ सिंह, आनंद सिंह, उत्कर्ष कश्यप, राहुल झा, कुश पांडे, विक्की यादव, नीरज यादव, विक्की पासवान सहित दर्जनों युवा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.

छात्र संघ चुनाव में मतदान से लेकर मतगणना तक में लगातार बवाल देखने को मिला. जहां मतदान के दौरान पटना कॉलेज में उपद्रवियों ने फायरिंग और पथराव किया वहीं आर्ट कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के पास भी पूरी रात हंगामा और बवाल होता रहा. जैसे-जैसे रुझान आते गए छात्रों का हंगामा, बमबाजी और पथराव देखने को मिला. छात्रों ने यहां तक कि वीसी की गाड़ी पर भी पथराव किया हालाकि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित भीड़ से निकाल लिया. मतगणना केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी जिससे उपद्रवियों को हंगामा और पथराव के दौरान कई बार पुलिस को खदेड़ना पड़ा और लाठियां भी चलानी पड़ी.

 

आलोक कुमार


थाना प्रभारी को आदेशित कार्रवाई सुनिश्चित

 

नालंदा.जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज भूमि विवाद से संबंधित 4 संवेदनशील अलग-अलग मामलों की सुनवाई की.राजगीर अंचल के प्रहलाद उपाध्याय बनाम अकबर शाह से संबंधित मामले में अंचलाधिकारी राजगीर तथा अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर को कार्रवाई प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि को तलब किया गया.

सिलाव अंचल के प्रवीण तमोली बनाम दिलीप तमोली के बंटवारा से संबंधित मामले में थाना प्रभारी को आदेशित कार्रवाई सुनिश्चित कर प्रतिवेदित करने को कहा गया.

बिहार शरीफ अंचल के राजबल्लभ सिंह बनाम अर्जुन कुमार से संबंधित मामले में मापी के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई कर भूमि सुधार उप समाहर्ता बिहारशरीफ को प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया.

बिहार शरीफ अंचल के सोहडीह के रागिब पाश बनाम राजाराम पासवान से संबंधित मामले में अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ को स्थल निरीक्षण कर चारदीवारी के निर्माण के लिए स्पष्ट नक्शा के साथ अगली तिथि को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया.

सुनवाई में अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, भूमि सुधार उप समाहर्ता बिहार शरीफ, जिला राजस्व शाखा प्रभारी, अंचलाधिकारी बिहार शरीफ तथा वाद से संबंधित विभिन्न पक्षकार उपस्थित थे.

आलोक कुमार


जिला में अभी तक 157 किसानों से कुल 1348 एमटी धान की अधिप्राप्ति

 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक


नालंदा. जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति जिला टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई.अब तक 181 पैक्सों को धान अधिप्राप्ति की स्वीकृति प्राप्त है.जिला में अभी तक 157 किसानों से कुल 1348 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गई है.

   धान की अधिप्राप्ति के लिए अब तक जिला के 32960 किसानों ने अपना निबंधन सहकारिता विभाग के पोर्टल पर कराया है. इनमें से 9979 रैयत एवं 22981 गैर रैयत हैं. जिलाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति के इच्छुक सभी किसानों की सूची तैयार करने तथा जिनका निबंधन नहीं है, उनका निबंधन सुनिश्चित कराने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया.

   अधिप्राप्ति किये गए धान से उसना चावल तैयार करने के लिए जिला में 7 उसना चावल मिलों का निबंधन किया गया है. सात अन्य उसना चावल मिल निर्माण के अंतिम चरण में है, जिसका कार्य इस माह के अंत तक पूर्ण होने की संभावना है। सभी निबंधित मिलों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करते हुए कमियों को दूर कराने का निर्देश दिया गया. निर्माणाधीन सात मिलों के संचालकों के साथ भी बैठक कर इस माह के अंत तक मिलो को क्रियाशील करने के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश जिला प्रबंधक एसएफसी को दिया गया.

    1 दिसंबर तक क्रियाशील होने वाले उसना चावल मिलों के साथ ही पैक्सों की टैगिंग की जाएगी.राज्य खाद्य निगम के सभी सीएमआर गोदाम में भंडारण क्षमता, सीसीटीवी, वजन मापने की मशीन आदि की पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निर्देश जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम को दिया गया. प्राप्त चावल की गुणवत्ता परीक्षण प्रणाली को भी पूर्व से व्यवस्थित रखने को कहा गया.

अगले सप्ताह से  पदाधिकारियों के क्षेत्र जांच के क्रम में धान अधिप्राप्ति करने वाले पैक्सों का भी निरीक्षण किया जाएगा.

    बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी श्रीन्द्र नारायण, जिला आपूर्ति पदाधिकारी आशुतोष कुमार, जिला प्रबंधक एसएफसी किशन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, प्रबंध निदेशक सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक जितेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.


आलोक कुमार 

शनिवार, 19 नवंबर 2022

महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा करेंगे

 पटना.‘येसु ख्रीस्त राजा,तेरा राज्य आवे‘ कहने के लिए सड़क पर उतरेंगे ईसाई समुदाय.इस तरह का आयोजन को ईसाई समुदाय युखरिस्तीय यात्रा कहते हैं.पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार युखरिस्तीय यात्रा में सेबेस्टियन कल्लूपुरा शिरकत करेंगे.महामहिम महाधर्माध्यक्ष खीस्तयाग भी अर्पित करेंगे.

 


कुर्जी पल्ली के सहायक पल्ली पुरोहित फादर सेल्विन जेवियर, ये॰स॰ ने कहा कि युखरिस्तीय यात्रा रविवार 20 नवम्बर को है.इसमें हमलोग अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर अपनी भक्ति प्रदर्शित करें.हम लोग आशादीप दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (होली क्रॉस सोसायटी) में एकत्रित होंगे.उसके बाद दोपहर 2.30 बजे से युखरिस्तीय यात्रा शुरू होगी और कुर्जी पल्ली परिसर में आकर समाप्त होगी.

    दीघा थाना क्षेत्रांतर्गत पॉश एरिया फेयर फिल्ड कॉलोनी में स्थित आशादीप दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (होली क्रॉस सोसायटी)  के परिसर में ईसाई समुदाय का जमावाड़ा होगा.इसके बाद निर्धारित समय दोपहर 2.30 युखरिस्तीय यात्रा शुरू होगी.इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा करेंगे.इसके बाद कुर्जी चर्च में युखरिस्तीय यात्रा पहुंचकर  धार्मिक अनुष्ठान में तब्दील हो जाएगी.

     


करीब दस हजार की संख्या में ईसाई समुदाय युखरिस्तीय यात्रा में भक्ति भाव से शामिल होंगे.पटना नगर निगम की निवर्तमान डिप्टी मेयर और मेयर पद की प्रत्याशी रजनी देवी के द्वारा तोरण द्वार बनाया गया है.मौके पर समाजसेवी पप्पू राय ने कहा कि युखरिस्तीय यात्रा में आने वाले भक्तों को पटना नगर निगम के पाटलिपुत्र अंचल में स्वागत है.आप लोगों के साथ हमलोग सशरीर उपस्थित रहेंगे.

   इस बार पटना-दीघा मुख्य मार्ग पर केवल मेयर पद की प्रत्याशी रजनी देवी और समाजसेवी रवि जौन का ही तोरण द्वार लगा है.शेष स्कूल,संस्थाओं आदि का बैनर कुर्जी चर्च की दीवारों पर लगाया गया है.कुर्जी चर्च के मुख्य द्वार और दीवारों पर पवित्र बाइबिल का मुख्यांश लिखा हुआ है.

  इस बीच आशादीप परिसर में शुरुआती प्रार्थना के लिए वेदी बनाया गया है.इसी तरह कुर्जी चर्च में भी वेदी बनाया गया है.कुर्जी पल्ली परिषद के कुछ सदस्य सजावट में लगे हैं.स्कूल के बच्चे भी सजावट करने में लगे हैं.

   कुर्जी पल्ली के सहायक पल्ली पुरोहित फादर सेल्विन जेवियर, ये॰स॰ ने कहा ने कहा कि आप लोग अपने निजी वाहनों को संत माइकल हाई स्कूल के परिसर में या स्कूल की चारदीवारी के सामने पार्क करें.उसके बाद युखरिस्तीय यात्रा में शामिल हो जाए.आने वाले भक्तजनों से अनुरोध किया जा रहा है कि फेयर फिल्ड कॉलोनी के मुख्य द्वार पर भक्तजनों को उतारने के बाद वाहनों को संत माइकल हाई स्कूल के परिसर में या स्कूल की चारदीवारी के सामने ही पार्क करें.सहयोग अपेक्षित है.

   

सजावट करने के बाद घर जाने वाली युवती ने पटना नगर निगम की अकर्मण्यता की पोल खोल दी.वर्षों से शौचालय बनाया गया है.परंतु वह चालू न हो सका.बगल से पानी गिरने से जलजमाव होने के बाद डेंगू का उद्गम स्थल बन गया है.पानी सड़ जाने से कीचड़ का रूप ले लिया है.गंदी महक होने से आवाजाही दुश्वार हो गया है.यह वार्ड नम्बर-22 ए में पड़ता है.

   इस बीच अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ के संचालक एस.के.लॉरेंस ने कहा कि भक्तिमय युखरिस्तीय यात्रा की सफलता की कामना करते हुए,इस यात्रा में शामिल होने वाले सभी ख्रीस्तीय धर्म गुरुओं, धर्म बहनों,सभी विश्वासीगण तथा अन्य धर्मावलंबियों को शुभकामना.इस भक्तिमय यात्रा तथा प्रभु येसु से की गई विशेष प्रार्थना के माध्यम से परमेश्वर आप सभी की मनोकामनाओं को पूर्ण करें.


आलोक कुमार


इन्दिरा गाँधी देश के ही नहीं विश्व की नेता थी

  


पटना. देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के नेताओं द्वारा उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने की.

      माल्यार्पण के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि भारत की अखंडता और सम्प्रभुता की रक्षा में और राष्ट्रीयकरण में आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध देश की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की अहम भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में अपनी नीतियों से अहम योगदान स्व. इंदिरा गांधी ने दिया है.

उन्होंने कहा कि इन्दिरा गाँधी देश के ही नहीं विश्व की नेता थी। इन्दिरा गाँधी के कार्यकाल में देश से गरीबी हटाने, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, राजा-महाराजाओं के प्रीवी पर्स हटाने जैसे बड़े कार्यक्रम हुए इन्दिरा गाँधी ने देश की एकता एवं अखण्डता के लिए अपनी कुर्बानी दी और कृतज्ञ राष्ट्र अनन्त काल तक उनके व्याग एवं बलिदान को याद रखेगा। इसके पूर्व सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित इन्दिरा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार,प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, डा0 अशोक कुमार, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, सदस्यता अभियान के प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार, वीणा शाही, लाल बाबू लाल, ब्रजेश पाण्डेय, कुमार आशीष, ज्ञान रंजन , डा0 अजय कुमार सिंह, गुंजन पटेल, राजेश कुमार सिन्हा, सौरभ सिन्हा, कमलदेव नारायण शुक्ल, शशिकांत तिवारी, कैसर खान, शशि रंजन, डा0 आशुतोश शर्मा, अनुराग चंदन, सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रदुम्न कुमार, मृणाल अनामय, अरविन्द चैधरी, अमरेन्द्र सिंह, सुधा मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, विमलेश तिवारी, गुरूदयाल सिंह, सिद्धार्थ क्षत्रिय, उदय शंकर पटेल, धनंजय शर्मा, रीता सिंह, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, मिहिर झा, वसी अख्तर, उर्मिला सिंह नीलू, निधि पाण्डेय, मो0 शाहनवाज, पंकज यादव, रवि गोल्डन, सुदय शर्मा, निरंजन कुमार,अखिलेश कुमार पासवान, सत्येन्द्र पासवान ने इन्दिरा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.


आलोक कुमार

बराबरी व न्याय के नजरिए से कानूनों में सुधार की जरूरत विषयक गोष्ठी आयोजित

 * एक कानून से ज्यादा जरूरी है कि हर कानून में महिलाओं के लिए न्याय और बराबरी के लिए सुधार किए जाएं


पटना.अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा के बैनर तले महिलाओं के लिए बराबरी व न्याय के नजरिए से कानूनों में सुधार की जरूरत विषयक गोष्ठी आयोजित की गई.  

        इस गोष्ठी को संबोधित करते हुए ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि समान नागरिक संहिता की चर्चा जिस तरह से गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के समय में गृह मंत्री ने शुरू की. इससे साफ जाहिर है कि महिलाओं को  न्याय व बराबरी देना भाजपा का उद्देश्य नहीं है. देश में बने पैम राजपूत कमीशन  और 2018 में बने लॉ कमीशन ने कहा कि  समान नागरिक संहिता से ज्यादा जरूरी है कि सभी पर्सनल लॉ  महिलाओं के लिए न्यायपूर्ण बनाए जाएं.मीना तिवारी ने कहा कि कानूनों में सुधार के लिए सरकार को महिलाओं की राय  जानने के बाद कदम उठाना चाहिए.

   

गोष्ठी को प्रो. भारती एस कुमार, अधिवक्ता मंजू शर्मा, एडवोकेट नीलिमा सिन्हा, प्रो. मनिता यादव, ऐपवा की नगर अध्यक्ष मधु , सहसचिव अनुराधा, वैष्णवी, दमयंती कुशवाहा, पूनम कुमारी,  अफ्शां जबीं, अंकिता मिश्रा, विभा गुप्ता, समता राय, रश्मि श्रीवास्तव समेत कई महिलाओं ने संबोधित किया.


आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें?

 पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें? भारत में लाखों लोग अपनी आजीविका के लिए सरकारी पेंशन योजनाओं पर निर्भर हैं। वृद्धावस्था, विधव...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post