.देश में स्वतंत्रता संग्राम के 1857 के अग्रिम योद्धा वीर कुंवर सिंह का 166 वां विजयोत्सव


पटना.देश में स्वतंत्रता संग्राम के 1857 के अग्रिम योद्धा वीर कुंवर सिंह का 166 वां विजयोत्सव आज पूर्वाह्न 11.30 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय, सदाकत आश्रम में मनाया गया.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की. 

      उन्होंने कहा कि एक मिर्जाफर के कारण 1757 में भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की नींव रखी गयी. ठीक 100 सौ साल बाद इस्ट इंडिया कम्पनी की विनाशकारी लीला से निजात पाने के लिए 1857 में स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई लड़ी गयी जिसके हीरो थे 80 साल के बुर्जुग वीर कुंवर सिंह, जिनके फौलादी हौसलों के सामने अंग्रेजी सेना पस्त हो गयी. 

आज वीर कुंवर सिंह सबसे प्रासंगिक हैं क्योंकि भारत की मौजूदा सरकार ईस्ट इंडिया कम्पनी के तर्ज पर काम रही है. चंद हाथों में देश की सम्पत्ति गिरवी रखी जा रही है क्योंकि सरकार मुनाफाखोर हो गयी है. मुनाफा कमाने के लिए बुनियादी जरूरतों की चीजें भी बेची जा रही है. एयरपोर्ट, इन्सुरेंस,रेलवे एवं खाना पकाने वाले गैस से लेकर स्टेशन भी बेचा जा रहा है. 

डा0 सिंह ने कहा कि अडाणी और अम्बानी इस्ट इंडिया कम्पनी का मौजूदा रूप है और मिर्जाफर सामने खड़ा है। भारत एक बार फिर आर्थिक गुलामी की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि बीर कुंवर सिंह जी की याद फिर सताने लगी है क्योंकि अगर हम नहीं संभले और सरकार पर लगाम कसने में विफल रहे तो भारत फिर उस स्थिति में पहुंच जायेगा जिससे निकलने के लिए वीर कुंवर सिंह को खून की होली खेलनी पड़ी थी.

       इस अवसर पर डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, डा0 अजय कुमार सिंह, लाल बाबू लाल, निर्मल वर्मा, प्रवक्ता आनन्द माधव, डा0 संजय यादव, आलोक हर्ष, अरविन्द लाल रजक, रीता सिंह, केसर कुमार सिंह, शशि रंजन, पुरूषोत्तम मिश्रा, उदय शंकर पटेल, मृणाल अनामय, अश्विनी कुमार,सिद्धार्थ क्षत्रिय, मृगेन्द्र सिंह, नवनीत जयपुरियार, रवि गोल्डन, राहुल पासवान, विमलेश तिवारी, सुदय शर्मा, गोपाल शर्मा, यशवंत कुमार चमन, रूमा सिंह, डा0 उमेश्वर प्रसाद सिंह, राम कुमार तिवारी, सुजय कुमार देव, असजद आलम, विन्ध्याचल पाण्डेय, इन्दल सिंह, धर्मवीर शुक्ला, प्रदुम्न राय, पवन कुमार केसरी,मनोज कुमार, मंटू कुमार, बृजेश कुमार सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे.


आलोक कुमार


माता मरियम के ग्रोटो में पवित्र मिस्सा

 

बेतिया. बेतिया धर्मप्रांत में है हजमा टोला (बानूछापर).यहां पर प्रभु येसु ख्रीस्त की  माता मरियम का ग्रोटो है.यहां पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य प्रतीक एडविन शर्मा के द्वारा ग्रोटो की सफाई और रंगरोगन करवाया गया था.
  आज बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नाडो ने सामूहिक रूप से पवित्र जल से आशीष दी. इस अवसर पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य प्रतीक एडविन शर्मा ने फादर से आग्रह किये थे कि हजमा टोला में सामूहिक आशीष दें और माता मरियम के ग्रोटो में पवित्र मिस्सा अर्पित करें.तो फादर प्रतीक की बात को स्वीकार कर बेतिया पल्ली के पल्लीवासियों के लिए मिस्सा बलिदान आयोजित किया.इस अवसर बहुत लोग उपस्थित रहे

आलोक कुमार











 



मोकामा. मोकामा में कौन मर गया है. मोकामा चर्च के द्वार पर बॉक्स में शव है. मोकामा चर्च के द्वार बंद है.कोई सुनवाई नहीं है.

सड़कों के किनारे लोगों के कूड़ा-करकट जहां तहां फेकने की आदत नहीं छोड़ने से समस्या और गंभीर होती गई है

 बेतिया. केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी के प्रति जागरूकता को लेकर शुक्रवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया. नगर निगम कार्यालय परिसर से निकली इस रैली को जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय और नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया.

    इससे पूर्व महापौर ने सिकारिया ने स्वच्छता को स्वयं के व्यवहार में शामिल करने के ‘शपथ पत्र‘ का वाचन किया. जिसको डीएम दिनेश कुमार राय, नगर आयुक्त शंभू कुमार, के अतिरिक्त दर्जनों पदाधिकारी व निगम कर्मियों के साथ रामकृष्ण विवेकानंद स्कूल, संत माइकल एकेडमी, एमजेके कॉलेज, विपिन प्लस टू स्कूल, मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्य, रोटी बैंक परिवार, मारवाड़ी सम्मेलन, रोटरी इंटरनेशनल, रोटरी क्लब जैसी सहभागी संस्थानों के अतिरिक्त सैकड़ों उत्साही महिला पुरुष भी एक स्वर में दुहराते देखे गए.

    इसके बाद रवाना हुई साइकिल रैली में भी सबसे आगे महापौर गरिमा देवी सिकारिया, नगर आयुक्त शंभू कुमार सहित नगर पार्षदगण और नगर निगम कर्मी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्कूल से आये विद्यार्थी, आमजन इत्यादि शामिल हुए.नगर निगम कार्यालय रैली को रवाना करने से पहले सिकारिया ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अपने नगर निगम को अव्वल बनाना हम सबके साथ एक एक नागरिक की जिम्मेदारी है. क्योंकि हमारे विकास में बाधा पहुंचाने वाली परिस्थितियों में एक मुख्य कारण गंदगी भी है. साधारण और गरीब परिवार की कुल आय का एक बड़ा हिस्सा दवाई और इलाज में खर्च हो जाता है. जिसके मूल में संपूर्ण स्वच्छता के जरूरत की अनदेखी ही है. उन्होंने लोगों को समस्या की गंभीरता के प्रति आगाह करते हुए कहा कि नाले के गंदे पानी में लोगों के कूड़ा कचरा डालने के उसका सही निस्तारण नहीं हो पाता है. 

   इसके कारण भी प्रदूषण और सघन बस्ती में सड़ांध की समस्या दिनोदिन गंभीर होती जा रही है. घरेलू कूड़ा-कचरा में से सुखा और गीला कचरा अलग नहीं करने से भी सड़ांध और प्रदूषण की समस्या बढ़ी है. हमारे नगर निगम क्षेत्र की प्रायः सभी सड़कों के किनारे लोगों के कूड़ा-करकट जहां तहां फेकने की आदत नहीं छोड़ने से समस्या और गंभीर होती गई है.

     इसके बाद रवाना हुई साइकिल रैली तीन लालटेन, उत्तरवारी पोखरा, छावनी से स्टेशन चौक होकर कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंच कर बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई. मौके पर बेतिया बीडीओ शिवजन्म कुमार, इमैन्युअल शर्मा, राजू तोदी, अशोक अग्रवाल, सुरेश सिंघानिया, गणेश काजरिया, सिटी मैनेजर अरविंद कुमार, सिटी मैनेजर रवि अमरनाथ, कनिया अभियंता सुजय सुमन, कनिया अभियंता मनीष कुमार, पार्षद इंद्रजीत यादव, सोनेलाल गुप्ता, अरुण कुमार के साथ मिथिँगा कंपनी से मोनालिसा, अतुल्य गुंजन, रोहिणी पोद्दार, आशीष कुमार, अभिषेक आनंद, साहिल कुमार, सन्नी कुमार, रोहित कुमार, उत्कर्ष कुमार इत्यादि का भरपूर सहयोग रहा.


आलोक कुमार


विश्व पृथ्वी दिवस के लिए 22 अप्रैल की तारीख हमेशा के लिए तय

 पटना. विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है. कल यानी शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस का 53वां आयोजन होगा. इसको मनाने का उद्देश्य यह है कि लोग पृथ्वी के महत्‍व को समझें और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति जागरूक हों. 

पृथ्वी दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है ताकि लोग पर्यावरण के महत्व को सही तरीके से समझ सकें और इसका बचाव कर सके. इस दिन कई जगहों पर पौधे लगाए जाते हैं. स्कूल, कॉलेज और विभिन्न संस्थान में इसको लेकर बच्चों को जागरूक किया जाता है. आज के समय में क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हमारे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है.  इसलिए धरती को बचाने के लिए कई तरह के संकल्प लिए जाते हैं.

इस दिन को मनाने की शुरुआत अमेरिका से की गई थी. अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने सबसे पहला प्रयास किया था. वे चाहते थे कि कोई ऐसा दिन तय किया जाए जिस दिन लोगों को एक जगह इकट्ठा कर पर्यावरण के महत्व को समझाया जा सके. उनको विचार आया कि इस दिन को मनाने का सबसे बेहतर समय  19 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच का समय होगा. अप्रैल चुनने के पीछे सबसे बड़ा कारण था कि इस समय न कोई पर्व-त्योहार होते हैं न ही बच्चों के स्कूल की परीक्षाएं. इसलिए उन्हें ये सबसे सही समय लगा इस दिन को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए. इसके बाद से विश्व पृथ्वी दिवस के लिए 22 अप्रैल की तारीख हमेशा के लिए तय हो गई.

  1970 में जब विस्कॉन्सिन के सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने फैसला किया कि वह वायु और जल प्रदूषण के खतरों के बारे में लोगों में जागरूकता लाना चाहते हैं उसी दिन से यह दिन मनाया जाने लगा. उसके बाद वह कांग्रेसी पीट मैकक्लोस्की और कार्यकर्ता डेनिस हेस के साथ शामिल हो गए.  वैश्विक स्तर पर लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए 22 अप्रैल 1970 को पहली बार पृथ्वी दिवस वृहद स्तर पर मनाया गया था.

  बात 1969 की है उस वक्त कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव हो गया था, जो उस वक्त की सबसे बड़ी त्रासदी थी. इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई. इस घटना ने अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन को काफी परेशान किया. इसके बाद से ही उन्होंने फैसला किया कि अब वे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करेंगे. इसके बाद नेल्सन के आह्वान पर अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में हिस्सा लिया था.


आलोक कुमार

कार्य प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षा प्रतिदिन

 पूर्णिया.बिहार जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण का कार्य दिनांक 15 अप्रैल 2023 से प्रारंभ है‌.जो दिनांक 15 मई 2023 तक पूरा कर लिया जाना है.जिसके कार्य प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षा प्रतिदिन नियमित रूप से किया जा रहा है.सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का शत प्रतिशत मोबाइल ऐप इंस्टॉल करने एवं गणना कार्य गुणवत्तापूर्ण ससमय पूरा करें.

  इसी क्रम में आज गुरुवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री केडी प्रोज्ज्वल की अध्यक्षता में नोडल पदाधिकारी एवं चार्ज पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई.

      इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों के नोडल पदाधिकारीऔर सभी अनुमंडल पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे.मुख्यालय स्तर पर समीक्षा के दौरान पूर्णिया जिले में गणना कार्य की प्रगति एवं उपलब्धि काफी संतोषजनक पाया गया है.प्रखंड वार चार्ज पदाधिकारी एवं नगर निकाय वार गणना कार्य की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की गई.

समीक्षा के दौरान अमौर बायसी बनमनखी धमदाहा के नगर के चार्ज पदाधिकारी को सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का कार्य शत-प्रतिशत मोबाइल ऐप इंस्टॉल करने एवं गणना कार्य गुणवत्तापूर्ण समय पूरा करने का निर्देश दिया गया.

     सभी चार्ज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि डेटा संग्रह एवं विभागीय पोर्टल पर प्रविष्टि गुणवत्तापूर्ण अपलोड करें किसी प्रकार की त्रुटि ना हो इसका पूरा पूरा ध्यान दें एवं लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. एप अपलोडिंग में उत्पन्न हो रहे तकनीकी समस्या के निराकरण के लिए आईटी मैनेजर को शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया.

   बैठक में प्रभारी पदाधिकारी स्थापना जिला शिक्षा पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा वरीय उप समाहर्ता श्वेताम दीक्षित जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण मौजूद थे.



आलोक कुमार

जिला में धार्मिक जुलूस के आयोजनों के स्वरूप को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया

  ईद उल फितर के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नवगठित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

नालंदा. ईद उल फितर के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में नवगठित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई.

समिति के विभिन्न सदस्यों द्वारा एक-एक कर जिला में स्थाई सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा आने वाले समय में जिला में धार्मिक जुलूस के आयोजनों के स्वरूप को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया.सभी सदस्यों द्वारा सभी पर्व त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सांप्रदायिक सौहार्द से मनाए जाने पर बल दिया गया. बिहार शरीफ में दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पूर्व की भांति सामान्य रूप से खोलने की अनुमति का भी अनुरोध किया गया.

      किसी भी तरह के धार्मिक जुलूस को सीमित संख्या एवं सीमित क्षेत्र में निकालने को लेकर भी सदस्यों द्वारा सुझाव दिया गया. जुलूस में किसी भी तरह के हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्णतया रोक लगाने का भी सुझाव सदस्यों द्वारा दिया गया.

          शांति समिति की बैठक समय समय पर सामान्य रूप से भी किये जाने की आवश्यकता बताई गई. शांति समिति के सदस्यों द्वारा सामाजिक स्तर पर भी सक्रियता के साथ कार्य करने की बात कही गई.

        जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं. इन सुझावों के आधार पर आगे के लिए और भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे. शांति समिति में युवाओं एवं छात्रों के प्रतिनिधित्व के सुझाव पर अमल किया जाएगा. शांति समिति के सभी सदस्यों का एक अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा जिसमें महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाएगा. समय-समय पर शांति समिति की बैठक नियमित रूप से की जाएगी.

  पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर जो भी निर्णय लिया जाय उससे सख्ती से अनुपालन में शांति समिति के सदस्यों की भी सक्रिय भूमिका होनी चाहिए.किसी भी तरह के वृहद आयोजन के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. ऐसे आयोजनों के लिए कम से कम 20 आयोजकों का नाम पहचान सहित अनिवार्य रूप से देना होगा. किसी भी आयोजन में शस्त्रों का प्रदर्शन वर्जित है, इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा. डीजे के संचालन के लिए निर्धारित प्रावधान एवं लाउडस्पीकर एक्ट के प्रावधानों का सख्ती से अनुपालन कराना सबों की जिम्मेदारी है. इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई होगी.

    आयोजन के लिए निर्धारित लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन कराना आयोजकों की भी जिम्मेदारी होगी.शस्त्रों के प्रदर्शन पर रोक,भड़काऊ नारे पर रोक आदि शर्तों के उल्लंघन किये जाने पर संबंधित आयोजकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी.

         बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा, इसलामपुर विधायक श्री राकेश रोशन, पूर्व विधायक श्री राजीव रंजन, पूर्व विधायक श्री शक्ति सिंह यादव, पूर्व विधायक श्री रवि ज्योति,विभिन्न विधायक के प्रतिनिधिगण, विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष, सभी नगर निकायों के मुख्य पार्षद, नगर आयुक्त श्री तरणजोत सिंह, अपर समाहर्त्ता श्री मंजीत कुमार,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, रोटरी क्लब नालंदा, रोटरी क्लब बिहार शरीफ, आईएमए, इनर व्हील, लायंस क्लब के प्रतिनिधिगण,सभी अनुमंडल से मनोनीत सदस्यगण एवं समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे.


आलोक कुमार

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...