पवित्र क्राॅस को लात से मारा

 और  अदना स्तर के पदाधिकारियों ने प्रार्थना स्थल को तोड़ दिया 

हजारीबाग. सेंट स्टीफन चर्च में लगे धार्मिक चिह्न को तोड़े जाने की शिकायत के बाद पूर्व मंत्री बंधु तिर्की वारदात स्थल पर पहुंचे.झारखंड प्रदेश के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि हेमंत सरकार का स्पष्ट विचार है कि धार्मिक स्थलों को पूर्ववत बनाकर रखना है.वह किसी मजहब के मानने वालों का हो सकता है.यहां तो अदना स्तर के पदाधिकारियों ने प्रार्थना स्थल को तोड़ दिया और पवित्र क्राॅस को तोड़ा और अपने साथ ले गये.उनका हिम्मत को देखे कि उन्होंने

पवित्र क्राॅस को लात से मारा.

                 इसके पूर्व रांची चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (डायोसिस ऑफ छोटानागपुर) के प्रतिनिधियों से गहन रूप से जानकारी प्राप्त की.जानकारी देने वालों का कहना है कि इस जमीन को लेकर थाना बनाने का सपना अंचल पदाधिकारी और स्थानीय थाना प्रभारी पाल रखे थे.जिसको लेकर सीएनआई से जुड़े ईसाई समुदाय के लोगों ने झारखंड प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सूबे के मंत्रियों को पत्र लिखा और उनसे विधानसभा में जाकर मुलाकात की.इस दौरान छोटानागपुर डायोसिस के बिशप बीबी बास्के द्वारा लिखित ज्ञापन भी सौंपा गया. जिसमें हजारीबाग के सेंट स्टीफन चर्च परिसर में सदर सीओ द्वारा ईसाई के धार्मिक चिन्ह को लात मारने व क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की गई. सौंपे पत्र में कहा गया कि 14 मार्च को सीओ बिना अनुमति के चर्च परिसर में आए और हमारे धार्मिक चिंह को पैर से मारकर तोड़ दिया और अनादर पूर्वक धार्मिक चिंह को उठाकर ले गए. ज्ञापन में कहा गया कि चर्च परिसर समीप बने प्रार्थना स्थल में कई वर्षों से धार्मिक चिन्ह स्थापित है और जिसका सुंदरीकरण व नवीनीकरण विगत लेंटकाल में किया गया. उक्त जमीन पर 180 वर्षों से चर्च का दखल है और उस जमीन को सरकारी स्तर से हथियाने का प्रयास हो रहा है.जबकि इस जमीन का उपयोग चर्च कलीसिया के विश्वासी किसी धार्मिक समारोह में एवं वाहनों की पार्किंग के रूप में करते आ रहे है.

    एक सरकारी पदाधिकारी के द्वारा इस तरह कृत्य से मसीही समाज में रोष है. ज्ञापन में कहा गया कि उक्त जमीन कैसर हिंद की जमीन हैं, इसलिए विगत आठ अप्रैल 2024 को भी सेंट स्टीफन चर्च हजारीबाग पास्तेरेत कमेटी ने अपर समाहर्ता सदर हजारीबाग को पत्र लिखकर सीएनआई चर्च हजारीबाग के नाम से बंदोबस्त करने का अनुरोध भी किया था.सौंपे गए ज्ञापन में चर्च कमेटी ने अपने दावे से संबंधित दस्तावेज व साक्ष्य भी सीएम संहित अन्य मंत्रियों को उपलब्ध कराया हैं.


आलोक कुमार


 

बिहार कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने दी बधाई

बिहार कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने दी बधाई

 

बिहार कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश कुमार को वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

 

पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निवर्तमान अध्यक्ष डाॅ अखिलेश प्रसाद सिंह ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विधायक राजेश कुमार को शुभकामनाएं दी है. निवर्तमान अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी शुभकामनाएं और बधाई दी है.

  प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने शीर्ष नेतृत्व को अपने कार्यकाल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी थी उसका उन्होंने ईमानदारी से निर्वहन किया. बिहार जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को देना शीर्ष नेतृत्व का मेरे ऊपर भरोसा था.नए अध्यक्ष राजेश कुमार को शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बिहार में कांग्रेस पार्टी नई बुलंदी हासिल करेगी.

   कांग्रेस विधायक दल केे नेता डा0 शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, नरेन्द्र कुमार, प्रेमचन्द्र मिश्रा, ब्रजेश पांडेय  राजेश राठौड़, निर्मल वर्मा , आनंद माधव, मोतीलाल शर्मा, जमाल अहमद भल्लू,अजय कुमार चैधरी, प्रवीण सिंह कुशवाहा,सिसिल साह आदि ने भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश कुमार को बधाई दी है.

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पार्टी के विधानसभा में मुख्य सचेतक और कुटुंबा के विधायक राजेश कुमार की नियुक्ति पर बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया. इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल शर्मा, जमाल अहमद भल्लू, ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रमोद कुमार सिंह, प्रवीण सिंह कुशवाहा, अजय कुमार चैधरी ,नागेंद्र कुमार विकल, अरविन्द लाल रजक, मंजीत आनन्द साहू, रामकलेवर सिंह, शकीलुर रहमान, राज कुमार शर्मा, मृणाल अनामय, प्रद्युम्न यादव, कुंदन गुप्ता, सुनील कुमार सिंह,अश्विनी कुमार , दीपक पटेल, नदीम अंसारी सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें.बधाई देने वालों में प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, ज्ञान रंजन, शिशिर कौंडिल्य, शशि रंजन, उदय शंकर पटेल प्रमुख हैं.


आलोक कुमार

 

18 मार्च 1974


 18 मार्च 1974

पटना.आज यानी 18 मार्च की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज है. बिहार के अंदर छात्रों के एक आंदोलन ने सत्ता को हिला कर रख दिया. जिस आंदोलन की चिंगारी बिहार से उठी, उस आंदोलन ने पूरे देश को अपने आगोश में ले लिया. स्वतंत्रता आंदोलन के नायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुई श्संपूर्ण क्रांतिश् ने इंदिरा गांधी की राजनीतिक जमीन को हिलाकर रख दिया था.

आलोक कुमार

विश्व शांति के लिए प्रार्थना

 विश्व शांति के लिए प्रार्थना

पटना. आजकल ईसाई समुदाय का दुखभोग चल रहा है.जो चालीस दिनों तक चलता है.इसलिए चालीसा काल कहा जाता है. प्रभु येसु के दुखभोग से संबंधित ’मुसीबत’ को गीत रूप में प्रस्तुत किया जाता है.इस ’मुसीबत’ नामक गीत को गाकर एवं प्रार्थना करने का अभियान एस.के.लॉरेन्स चला रहे हैं.आज रविवार 16 मार्च 2025 को यह धार्मिक कार्यक्रम कमल डेविड के निवास स्थान कोठिया विकास नगर में किया गया.

      एस.के.लॉरेन्स के नेतृत्व में भक्त जनों के सहयोग से चालीसा काल के दौरान प्रभु येसु के दुखभोग से  संबंधित   ’मुसीबत’ नामक गीत एवं प्रार्थना का कार्यक्रम कमल डेविड के निवास स्थान कोठिया विकास नगर में संपन्न हुआ.जिसमें कई भक्त जन शामिल हुए.इस कार्यक्रम में एस.के. लॉरेन्स के साथ-साथ करुणा कमल,कमल डेविड तथा उनका परिवार,सुसन रिचर्ड ,सुजीत ओस्ता,प्रदीप केरोबिन, रंजीत ओस्ता एवं उनका परिवार, प्रकाश अब्राहम,किशोरी नटाल , अल्का पॉल, रीता अगस्टीन, सिमरन पी साह, के नाम गायक के रूप में उल्लेखनीय हैं.

    प्रार्थना के दौरान करुणा कमल ने  बुजुर्ग तथा अस्वस्थ लोगों की चंगाई,देश में अमन शान्ति,आपसी भाईचारा, परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की सफलता तथा सभी मानव के अच्छे स्वास्थ्य के लिये प्रार्थना की.उपस्थित ’मुसीबत’ गायन मंडली के सभी भक्तजनों के साथ-साथ उपस्थित  सभी भक्तजनों को  एस.के.लॉरेन्स ने धन्यवाद देते हुए विश्व शांति के लिए प्रार्थना की.


आलोक कुमार

चमत्कारी प्रार्थना का अभियान चलाने वाले रूमाल्डो साह का निधन

 चमत्कारी प्रार्थना का अभियान चलाने वाले रूमाल्डो साह का निधन

पटना.कुर्जी पल्ली में अयाजक होकर चमत्कारी प्रार्थना का अभियान चलाने वाले रूमाल्डो साह का निधन हो गया है.उन्होंने शुक्रवार 14.मार्च,.2025 को प्रभु के नाम पर अंतिम सांस ली.आपको बता दें कि रूमाल्डो साह शिवाजी नगर में रहते थे.उनका अंतिम क्रियाकलाप रविवार 16 मार्च, 2025 को किया गया.इसके पहले प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में 3.00 बजे से पवित्र मिस्सा किया गया.मौके पर काफी संख्या में उनके परिवार के लोगों के अलावे शुभचिंतक उपस्थित रहे.


आलोक कुमार

प्रभु येसु के नामक गीत एवं प्रार्थना के धार्मिक

 दुखभोग से संबंधित ’मुसीबत’ 


पटना.आज रविवार है.एस.के.लॉरेन्स ने निश्चय किया है कि अगर कोई भक्तगण बुधवार और शुक्रवार के अलावे रविवार को ‘मुसीबत’ नामक गीत एवं प्रार्थना करवाने चाहते हैं तो उनके टीम के द्वारा सहुलियत के अनुसार स्वीकार कर सकते हैं.कोठिया,विकास नगर में रहने वाले कमल डेविड के आग्रह को स्वीकार कर आज रविवार 16  मार्च 2025 के दिन शाम 06.30 बजे भक्त जनों के सहयोग से प्रभु येसु के नामक गीत एवं प्रार्थना के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.अतः आप सभी से आग्रह है कि इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर परमेश्वर की आशीष प्राप्त करें.

आलोक कुमार


चंगाई तथा सभी की सुख-शान्ति के लिये प्रार्थना

 प्रभु येसु के दुखभोग से संबंधित ‘मुसीबत‘

पटना.एस.के.लॉरेन्स के नेतृत्व में भक्त जनों के सहयोग से चालीसा काल (लेंट पीरियड) के दौरान प्रभु येसु के दुखभोग से संबंधित ‘मुसीबत‘ नामक गीत एवं प्रार्थना का कार्यक्रम 14 मार्च 2025 को आशा सदन (होली  क्रॉस कॉन्वेंट) बालूपर में संपन्न हुआ.जिसमें कॉन्वेंट की बुजुर्ग सिस्टर तथा  गायक मंडली के भक्तजन शामिल हुए.इस गायन में एस.के. लॉरेन्स के साथ-साथ सुजीत ओस्ता, सिरिल मरान्डी ,रीता अगस्टीन, सिमरन साह,किशोरी नटाल, अल्का पॉल, सिस्टर सबीना तथा  अन्य सिस्टर्स ने गायक के रूप में अपनी भागीदारी निभाई.प्रार्थना के दौरान सिस्टर ने सभी उपस्थित भक्तजनों की उपस्थिति के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए उनकी खुशहाली की कामना की तथा सभी अस्वस्थ लोगों की चंगाई तथा सभी की सुख-शान्ति के लिये प्रार्थना की.एस.के.लॉरेन्स ने गायक मंडली के सभी उपस्थित लोगों तथा उपस्थित सभी सिस्टरों को धन्यवाद दिया.




आलोक कुमार

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...