संदेश

स्थानीय स्तर पर लोगों के समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए

चित्र
  मोतिहारी.पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी महोदय ने 102 फरियादियों की फरियाद सुन समस्याओं का त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश दिया.जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक, राधाकृष्णन भवन, मोतिहारी में जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए.साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे है.उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने अनुमंडल में जनता दरबार लगाकर स्थानीय स्तर पर लोगों के समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आम लोगों के समस्याओं का निष्पादन के लिए जिला,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित करें. साथ ही पूरी जवाबदेही के साथ संबंधित आवेदक के समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा,  जिला विकास शाखा पदाधिकारी, जिला स्थापना शाखा पदाधिकारी,  सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, डीपीओ आईसीडीएस,...

बेतिया धर्मप्रांत के उपयाजक गुंजन रफायल का पुरोहिताभिषेक समारोह 25 मई को

चित्र
चखनी. बेतिया धर्मप्रांत में है चखनी पल्ली.यहां के ही निवासी हैं विक्टर हेनरी ठाकुर.बेतिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बनने एवं कार्य सेवा करने के बाद विक्टर हेनरी ठाकुर रायपुर महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष बने.कई दशक के बाद रायपुर महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विक्टर हेनरी ठाकुर पैतृक स्थल चखनी पल्ली में आ रहे हैं.यहां पर जन्म लेने वाले गुंजन रफायल के पुरोहिताभिषेक समारोह में शामिल होने आ रहे हैं.वे चखनी पल्ली में आगामी 25 मई को होने वाला पावन पुरोहिताभिषेक समारोह के मुख्य अभिषेककर्ता हैं. मालूम हुआ है कि इस समय बेतिया धर्मप्रांत के उपयाजक हैं गुंजन रफायल.उनको बुधवार 25 मई को सुबह 08ः30 चखनी पल्ली में स्थित पवित्र परिवार कैथोलिक चर्च में विधिवत याजक बनाया जाएगा.इसको पुरोहिताभिषेक समारोह कहा जाता है.पुरोहिताभिषेक समारोह का मुख्य अभिषेककर्ता रायपुर महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विक्टर हेनरी ठाकुर हैं. इनके साथ बेतिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष पीटर सेवास्टियन गोबिएस,रायगंज  धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष फूलजेंस अलोसियुस तिग्गा,मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष काजीटेन फ्रांसिस ओस्त...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

चित्र
बेतिया. बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा 67 वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा 08.05.2022 (रविवार) को एकल पाली में (12.00 बजे मध्याह्न से 02.00 बजे अपराह्न तक) तक आयोजित की जायेगी. जिसमें 150 प्रश्नों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा ली जायेगी.उक्त परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय बेतिया में कुल-28 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं. परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा आज जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में की गयी. जिलाधिकारी ने कहा कि सभी केन्द्राधीक्षक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी पूर्व से ही अच्छे तरीके से सफलतापूर्वक परीक्षाएं सम्पन्न कराते आ रहे हैं. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली जा रही यह परीक्षा अत्यंत ही महत्वपूर्ण है.उक्त परीक्षा को हर हाल में स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न कराना है.उन्होंने कहा कि सभी केन्द्राधीक्षक आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को अच्छे के लिए से पढ़ लेंगे तथा दिये गये दिशा-निर्देंशों का अक्षरशः अनुपालन करेंगे.परीक्षा केन्द्रों पर फ्रिक्सिंग की प्रॉपर व्यवस्था होनी चाहिए.महिला परीक्षार्थियों की फ्र...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कर-कमलों द्वारा 16 विभागों के 188 भवनों का उद्घाटन

चित्र
  बेतिया.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कर-कमलों द्वारा 16 विभागों के 188 भवनों का उद्घाटन एवं 16 विभागों के 56 भवनों का शिलान्यास किया गया. पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत 8269.19 लाख रुपये के भवन का उद्घाटन हुआ एवं 17204.6500 लाख रुपये भवन का शिलान्यास किया गया.नीतीश कुमार, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के कर-कमलों द्वारा आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे बिहार में समेकित रूप से 16 विभागों के 188 भवनों का उद्घाटन (कुल राशि-120239.93 लाख रुपये) एवं 16 विभागों के 56 भवनों का शिलान्यास (कुल राशि-69715.95 लाख रुपये) किया गया. इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री, श्री तारकिशोर प्रसाद, श्रीमती रेणु देवी, भवन निर्माण मंत्री, श्री अशोक कुमार चौधरी समेत कई विभाग के माननीय मंत्रीगण एवं वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे. उक्त कार्यक्रम में पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत 8269.19 लाख रुपये की लागत से विभिन्न भवनों का उद्घाटन एवं 17204.6500 लाख रुपये की लागत से विभिन्न भवनों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया. जिला स्तर पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रेक्षागृह में ...

प्रत्येक दिन कम से कम 4 योजनाओं का स्थल निरीक्षण अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करे

चित्र
गया.समाहरणालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा जिले के सभी टोलों में पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के उद्देश्य से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन कम से कम 4 योजनाओं का स्थल निरीक्षण अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करे.साथ ही उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि तकनीकी सहायक की मदद से हर दिन अपने क्षेत्र में पानी की समस्याओं की जानकारी लेते रहें. बैठक में प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि कुछ वार्डों में स्टार्टर तथा मोटर खराब होने के कारण पेयजल अवरुद्ध होने की सूचना मिली है. जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया की छोटी-छोटी समस्याओं के कारण यदि किसी टोले में अब तक पेयजल आपूर्ति बंद है, उसे चिन्हित करते हुए तेजी से मरम्मती का काम करवाएं और पेयजल व्यवस्था सुचारू करावे.  प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि सड़क निर्माण होने के दौरान कुछ नल जल योजना की पाइप क्षतिग्रस्त हुई है, जिसके कारण जलापूर्ति बंद है. जिला पदाधिका...

जिले में कई आश्रय स्थल बनाया जा रहा है

चित्र
◆ ’शहरी क्षेत्र एवं सभी प्रखंडों के बाजार क्षेत्र के 1-1 भवनों को चिन्हित कर आम जनों को लू से बचाव के लिए पर्याप्त संख्या में लगाए कूलर’ गया. बढ़ती गर्मी अर्थात हीट वेब/लू को देखते हुए जिले में कई आश्रय स्थल बनाया जा रहा है, जिसमें मजदूर लोग, ठेला चालक, रिक्शा चालक या जो व्यक्ति लगातार गर्मी में काम करते हैं, वैसे लोगों के लिए शहर के बाजार क्षेत्र में जगह चिन्हित कर उन लोगों के लिये लू से थोड़ा निजात पाने के लिए यह बनाया गया है.ताकि लोग यहाँ पर रुक कर थोड़ी देर आराम कर सके, ठंडा शुद्ध पानी पी सके.वर्तमान में अभी पांच जगह लू/हीट वेब से बचाव के लिए शहरी क्षेत्र में आश्रय स्थल बनाया गया है तथा हर प्रखंड के बाजार क्षेत्र में 1-1 आश्रय स्थल, भवन चिन्हित कर बनाया जा रहा है तथा वहाँ हीटवेव/लू से बचाव के लिए पर्याप्त संख्या में पंखे/कूलर, ठंडा शुद्ध पेयजल इत्यादि व्यवस्था कराई जा रही है. इसी क्रम में जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा गया क्लब में बनाए गए आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया. उन्होंने वहां कुर्सी की संख्या और बढ़ाने का निर्देश दिया.साथ ही 2 अतिरिक्त कूलर लगवाने का निर्देश दिया ताक...

युवाओं को जिला,प्रदेश व राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद के लिए चुना जायेगा

चित्र
पटना.आप ऐसे भारतीय युवा कांग्रेस का प्रवक्ता बन सकते हैं.आज से कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में प्रवक्ता चयन के लिए ‘यंग इंडिया के बोल‘ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.इस अवसर पर बिहार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन पटेल ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि ये एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है.जो सभी प्रदेशों एवं क्रमशः जिलों में लांच किया जाएगा ,जिसका लक्ष्य युवाओं को अपनी बात सशक्त माध्यम से रखने का मंच प्रदान करना है.जिसके माध्यम से 18 से 35 वर्ष के युवाओं को जिला,प्रदेश व राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद के लिए चुना जायेगा.यह पूरी प्रक्रिया तीन चरणों मे होगी. मौके पर उपस्थित चयन प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला ने बताया कि गुगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई होगी.राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का फाइनल महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर होगा.पहला चरण - जिला स्तरीय प्रतियोगिता, दूसरा चरण - राज्य स्तर प्रतियोगिता तीसरा चरण - राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होगी.प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गुगल फॉर्म भरने होंगे जिसके लिए 100 रु का शुल्क भी रखा गया है. जो 5 प्रतिभागी जिला स्तरीय...