संदेश

जिलाधिकारी ने जेटिंग मशीन से किये जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण

चित्र
बेतिया.जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार के निदेश के आलोक में नगर निगम, बेतिया द्वारा अवरूद्ध नाला की अच्छे तरीके से साफ-सफाई करने के लिए जेटिंग मशीन का उपयोग किया जा रहा है.साथ ही सड़कों की समुचित साफ-सफाई के लिए मानव बल के साथ ही स्वीपिंग मशीन का भी उपयोग किया जा रहा है। स्वीपिंग मशीन के उपयोग से कम समय में ज्यादा स्थानों पर अच्छे तरीके से साफ-सफाई की जा रही है. जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम, बेतिया द्वारा जेटिंग मशीन एवं स्वीपिंग मशीन द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया.जिलाधिकारी ने कहा नगर निगम, बेतिया द्वारा आगामी बरसात के मद्देनजर मानव बल सहित आधुनिक मशीनों से बेहतर कार्य किया जा रहा है. नालों की समुचित साफ-सफाई एवं नालों से अवैध कब्जा हटाने का कार्य लगातार जारी रहना चाहिए ताकि शहरवासियों को जलजमाव की समस्या का सामना नहीं करना पड़े और बरसात का पानी सुगमतापूर्वक गंतव्य तक पहुंच जाय. जिलाधिकारी ने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा उठाव के बावजूद कई स्थलों पर वार्डवासियों द्वारा एक जगह कचरा को डाला जा रहा होगा। उक्त स्थल को चिन्हित करते हुए वहां कम्पेक्टर की व्यवस्था की जाय और कचरा का उठाव ...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

चित्र
 *जीआई टैग मिलना एक जटिल प्रक्रिया, एक वर्षों से किया जा रहा है अथक प्रयास.जीआई रजिस्ट्री, चेन्नई से प्राप्त दिशा-निर्देशों को अविलंब पूर्ण कराने का निर्देश.जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न.डॉ0 एन0 के0 सिंह, वैज्ञानिक , आरपीसीएयू से जिलाधिकारी ने की वार्ता... बेतिया. पश्चिमी चम्पारण जिले के मरचा चूड़ा को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए जीआई टैग के लिए जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. जिलाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण के दिशा-निर्देश के आलोक में अधिकारियों की एक पूरी टीम मरचा चूड़ा को जीआई टैग दिलाने के लिए करीब एक साल से कार्य कर रही है. यह प्रयास अब अंतिम चरण में है, शीघ्र ही जिले के मरचा चूड़ा को जीआई टैग मिलने की प्रबल संभावना है. इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्य प्रगति की लगातार समीक्षा की जाती रही है. ज्ञातव्य हो कि जीआई टैग के लिए डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विद्यालय, पूसा के वैज्ञानिकों द्वारा मरचा धान का डीएनए फिंगर प्रिंटिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. मरचा धान/चूड़ा का निबंधन (जीआई टैग) हो जाने के बाद मरचा धान के चूड़ा की मांग देश-विदेशों म...

‘आयुष्मान सम्मेलन‘के सफल आयोजन के लिए संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक

चित्र
  रक्सौल. पूर्वी चंपारण जिले के प्रभारी जिलाधिकारी, श्री कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में 5 जून को एफ एस एस आई  भवन, रक्सौल के प्रांगण में ‘आयुष्मान सम्मेलन‘के सफल आयोजन के लिए संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. विदित हो कि दिनांक 5 जून को एफ एस एस आई भवन, रक्सौल के प्रांगण में माननीय केंद्रीय मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, डॉक्टर मनसुख मांडविया, माननीय मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार, श्री मंगल पांडे, माननीय सांसद, श्री संजय जयसवाल जी का आगमन हो रहा है.‘आयुष्मान सम्मेलन‘के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभा स्थल पर आयुष्मान के सभी लाभार्थी को आशा कार्यकर्ता लाना सुनिश्चित करेंगी.सभा स्थल पर पीने की पानी की व्यवस्था, अग्निशामक दस्ता, एंबुलेंस, साफ-सफाई, विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस अवसर पर उप सचिव स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार, सिविल सर्जन, भूमि उप समाहर्ता मोतिहारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ...

प्रार्थना भवन में बजरंग बली का झंडा लहराया दिया

चित्र
  छपरा. इनदिनों वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद का मसला पूरे देश की सुर्खियों में है.जमीन विवाद का ये मामला लोअर कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचते हुए अब वाराणसी की जिला अदालत तक पहुंचा है. तमाम ऐतिहासिक दलीलें दी जा रही हैं.यहां तो कम से कम कोर्ट की निगरानी में मामला निपटाने का प्रयास हो रहा है.मगर बिहार में जोर जबर्दस्ती से मगाईडीह गांव में राधा प्रसाद नामक ईसाई व्यक्ति के नवनिर्मित प्रार्थना भवन में बजरंग बली का झंडा लहराया दिया है.यहां पर चार साल के बाद राधा प्रसाद प्रार्थना भवन बनाने में सफल हुआ है.हालांकि वह दस वर्षों से उक्त गांव में आवाजाही किया करता था. बता दें कि इस समय छपरा जिला के सांसद बीजेपी के युवा नेता राजीव प्रताप प्रताप रूडी है जो कि 3 बार सांसद रहे हैं रूडी अटल सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं 2014 में जीतने के बाद पर मोदी सरकार में भी मंत्री बनाए गए थे हालांकि मंत्रिमंडल के फेरबदल में रूडी से मंत्री पद वापस ले लिया गया बे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता है.उनके गृह क्षेत्र में मगाईडीह गांव है.यहां पर राधा प्रसाद नामक ईसाई व्यक्ति प्रार्थना भवन निर...

प्रधानमंत्री योजना के तहत के बारे में भी बताया कि लेबर कार्ड बना

चित्र
सुगौली. आश्रम अधीक्षक राकेश रंजन के द्वारा सुगौली प्रखंड स्थित दक्षिण शुभम पंचायत में छपवा चौक   पर श्रम संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया.जिसमें सैकड़ों की संख्या में असंगठित कामगार महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया. इस मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुगौली रविंद्र भूषण प्रखंड जिला अध्यक्ष प्रदीप सर्राफ सीएससी अवधेश कुमार गुप्ता एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल थे आज इस विशेष शिविर में सैकड़ों महिला कामगारों एवं पुरुषों पुरुष कामगारों का आयुष्मान कार्ड बनवा कर वितरण किया गया साथ ही जिन निर्माण श्रमिकों का श्रम संसाधन विभाग से लेबर कार्ड बना हुआ है. उनका आयुष्मान कार्ड बनवाया गया तथा उनके आसमान कार्ड का वितरण श्रम अधीक्षक के द्वारा किया गया श्रम अधीक्षक के द्वारा कैंप में उपस्थित सभी व्यक्तियों को श्रम पोर्टल पर निबंधन के फायदे के बारे में बताया गया श्रम अधीक्षक ने बताया श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा असंगठित कामगारों का डेटाबेस तैयार करने के लिए लॉन्च किया गया था.16 वर्ष की आयु के सभी अधिकारों का निबंधन कराया ...

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला में पुरस्कृत किया जाएगा

चित्र
  चकिया. चकिया अनुमंडल पदाधिकारी शंभू शरण पांडेय की अध्यक्षता में अनुमंडल क्षेत्र के सभी विकास मित्रों की बैठक आयोजित की गई.इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी श्री पाण्डेय ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में जो  विकास मित्र बेहतर काम कर रहे हैं जिनका प्रदर्शन अच्छा है.जिन्होंने बाल विवाह व दहेज प्रथा को रोकने में भूमिका निभाया है उनको 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के  अवसर पर जिला में पुरस्कृत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बाल विवाह इस अनुमंडल में नहीं होना चाहिए इसके लिए विकास मित्रों को सजग रहने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि बाल विवाह और दहेज की घटना रोकने के लिए आप लोग तत्पर रहें.  राशन और किरासन वितरण में गड़बड़ी हो रही हो उसको भी आपको देखना है.इस अवसर पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुरक्षा  कोषांग धीरज कुमार ने कहा कि सभी बैठकों में  प्रेम प्रसंग में पलायन होने की घटना और दुष्परिणाम को बताने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि किशोरी समूह की बैठक, विद्यालयों में बाल संसद और मीना मंच की बैठक में खासकर लड़को को बताना जरूरी है कि लड़की तो बाल गृह जाकर छूट जाती है,  मगर लड़का को ...

सुरक्षात्मक कार्य की प्रगति की लगातार समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा

चित्र
  बेतिया. जिलाधिकारी द्वारा महनवा, डुमरी, बथना आदि जगहों पर कटाव/बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का किया गया निरीक्षण.पीओ, मनरेगा को तटबंध के किनारे सघन वृक्षारोपण कराने का दिया निर्देश.जिला प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़/कटाव के मद्देनजर सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है ताकि जान-माल की क्षति नहीं होने पाए. इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न जगहों पर कराये जा रहे सुरक्षात्मक कार्य की प्रगति की लगातार समीक्षा भी की जाती रही है.   इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा मझौलिया प्रखंड अंतर्गत सिकरहना नदी से प्रभावित होने वाले महनवा, डुमरी, बथना आदि जगहों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि महनवा एवं डुमरी में सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण करा लिया गया है.परसा टोला, डुमरी में ललन यादव का घर एवं कुआं कटने को लेकर वहां पर सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण करा लिया गया है. महनवा में कटाव निरोधी कार्य के निरीक्षण के क्रम में ग्रामीण खादिर के द्वारा बताया गया कि 60 फीट में बांस गिरा हुआ है. जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया गया. ...