.सोमवार को पटना में बिस्कोमान भवन के नजदीक प्रवर्तन निदेशालय के निकट कांग्रेस नेता धरना पर बैठे
बिहार विधान परिषद के सात सीटों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया
बता दें कि विधान परिषद की सात सीटें रिक्त हो रही हैं. जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है उनमें मो. कमर आलम, गुलाम रसूल, अर्जुन सहनी, रोजिना नाजिश, रणविजय सिंह, सीपी सिन्हा और मुकेश सहनी हैं. इन सभी का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है.
2-2 सीटों पर जेडीयू-बीजेपी के एमएलसी हैं तो वहीं आरजेडी के तीन एमएलसी का निर्विरोध चुनाव हुआ है.भारतीय जनता पार्टी ने अनिल शर्मा और हरि सहनी को अपना उम्मीदवार बनाया था. वहीं, जेडीयू ने अफाक अहमद खान और रविंद्र प्रसाद सिंह को एमएलसी प्रत्याशी बनाया था.राजद ने अशोक कुमार पांडेय, मुन्नी रजक और कारी सोहेब को एमएलसी प्रत्याशी बनाया था. इन सभी का निर्विरोध चुन लिया गया है.हालांकि विधान परिषद के लिए आठवें उम्मीदवा का नाम मैदान में नहीं आया जिसके चलते चुनाव की नौबत नहीं आई. एनडीए के चारों प्रत्याशी को जीत हासिल हुई.
भाजपा की ओर से हरि सहनी और अनिल शर्मा निर्विरोध चुनाव जीत लिया है. दोनों प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत के बाद सर्टिफिकेट हासिल किया. जदयू की ओर से 2 प्रत्याशी मैदान में उतारे गए थे. रविंद्र सिंह और अफाक अहमद मैदान में थे. दोनों प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए और उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया गया है. मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, विजय चैधरी और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मौजूद थे.ष्जीत के लिए सभी का धन्यवाद. हम अपने वर्ग के लोगों के लिए आवाज उठाते रहेंगे. पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसका निर्वहन करेंगे.-हरि सहनी, नवनियुक्त एमएलसी
कपड़े धोकर गुजारा करने वाली मुन्नी देवी को टिकट मिलने के बाद लालू प्रसाद की सबने तारीफ की थी और उन्हें गरीब गुरबों का मसीहा बताया था. वहीं टिकट मिलने के बाद मुन्नी रजक ने कहा कि लालू प्रसाद परिवारवाद नहीं दलितवाद करते हैं. आरजेडी एमएलसी मुन्नी देवी किसी परिपक्व नेता की तरह एक के बाद एक बयान देकर चर्चा में बनी रही.मुन्नी देवी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जाति से नहीं काम से भी धोबी है. सदन में सांप्रदायिक ताकतों को पटक-पटक कर धोएगी.
तहे दिल से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं. पार्टी की ओर से जो भी मुझे जिम्मेदारी मिलेगी उसका मैं ईमानदारी से निर्वहन करुंगा.- अनिल शर्मा, सातों प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने के बाद बिहार विधान परिषद में 75 सदस्यों में जेडीयू सदस्यों की संख्या 25 हो गई है. वहीं बीजेपी के सदस्यों की संख्या 23 और आरजेडी अब तीसरा सबसे बड़ा दल बन चुका है. उसके सदस्यों की संख्या 14 हो गई है. उसके अलावा कांग्रेस के 4, सीपीआई के 2, हम और आरएलजेडी एक और निर्दलीय 5 सदस्य हैं.
बिहार विधान परिषद में कुल सदस्यों की संख्या 75 है, जिनमें विधायकों द्वारा निर्वाचित किए जाने वाले सदस्यों की संख्या 27 है. इसी 27 में से सात सीटें 21 जुलाई को रिक्त हो रही हैं. विधान परिषद में इसके अलावा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भी छह-छह यानी कुल 12 सदस्य चुन कर आते हैं. वहीं, स्थानीय निकायों से 24 और विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्टता रखने वाले 12 सदस्यों को राज्यपाल द्वारा मनोनीत किया जाता है.
आलोक कुमार
एक सेशन में लगभग 250 लोगों को चिन्हित कर किया जाए
सीतामढ़ी.’जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी द्वारा भाग लिया गया. वही अनुमंडल एवं प्रखंड/अंचल स्तरीय पदाधिकारी द्वारा इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया गया.
जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में चल रही मुख्य योजनाओं तथा क्रियाकलापों की समीक्षा एवं इससे संबंधित विभागों का दूसरे विभागों से समन्वय में हो रही कठिनाइयों का समीक्षा किया गया.तथा समन्वय स्थापित करने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. मुख्यतः स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, पंचायती राज, पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, योजना, क्षेत्रीय अभियंत्रण संगठन के विकासात्मक कार्यों की एवं बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में स्वास्थ विभाग को निर्देश दिया गया कि कोरोना तेजी से बढ़ रहा है. जिसे लेकर वैक्सीनेशन का कार्य प्रत्येक पंचायत में किया जाए. साथ ही टीम बनाकर कोरोना की जांच एक सेशन में लगभग 250 लोगों को चिन्हित कर किया जाए.
साथ ही नल जल योजना में प्रखंडवार समीक्षा की गयी जिसमे बिजली कनेक्शन , कार्य अपूर्ण, साथ ही पीएचडी से नल जल योजना में अनियमितता पाये जाने पर नल जल योजना से संबंधित सभी योजनाओं को एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. वही अमृत सरोवर योजना की समीक्षा के क्रम में सभी 42 योजनाओ की शुरुआत की गयी ह.ैं जिसे जिला पदाधिकारी द्वारा तीन दिनों के अंदर मानव बल बढ़ाकर कार्यपूर्ण करने का निर्देश दिया गया. सभी अंचलाधिकारी को शुक्रवार को कैंप लगाकर म्यूटेशन कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया साथ ही संबंधित डीसीएलआर को म्यूटेशन एंट्री की जांच करने का निर्देश दिया गया. जिले के विभिन्न प्रखंडों में सरकार के योजनाओं से संबंधित भवन निर्माण के लिए जमीन की उपलब्धता को लेकर समीक्षा की गयी. एवं जल्द से जमीन की उपलब्धता कराने का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया.
वही कब्रिस्तान घेराबंदी, मंदिर की चारदीवारी, से संबंधित सभी मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. प्रखण्ड स्तर पर लग रहे कैम्प में दिव्यांग लोगों का आधार सत्यापन करना सुनिश्चित करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में विरतण किये गये पोषाक राशि प्राप्ति की जाँच एवं बच्चों को पोषाक पहनकर कर ही आये. इसके लिये प्रेरित करना सुनिश्चित करें. आरटीपीएस माध्यम एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त पब्लिक पिटीशन को सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी ससमय निष्पादित करना सुनिश्चित करें. पंचायतों में कैंप लगाकर वहां के लोगों के लंबित कार्यों का निष्पादन करें। पंचायत स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी के कार्य में लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई करते हुए मुख्यालय को सूचित करें.
वही बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता बागमती प्रमंडल को निर्देश दिया कि तटबंधों के रख रखाव एवं मरम्मत के लिए बालू भरे बोरो की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें. तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के लिए जल निशरण के अभियंता को मानव बल प्रतिनियुक्ति करते हुए पेट्रोलिंग कराने का निर्देश दिया गया. उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विनय कुमार, अपर समाहर्ता कृष्ण प्रसाद गुप्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महेश कुमार दास, जिला परिवहन पदाधिकारी रविंद्र नाथ गुप्ता, ओएसडी प्रशांत कुमार जिला विकास प्रशाखा प्रभारी पदाधिकारी विजय कुमार पांडे, के साथ सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.
आलोक कुमार
पटना एम्स में उसकी डिलीवरी ऑपरेशन के जरिए हुई
खगौल.इसे क्या कहेंगे! जहां पर डॉक्टर पूजा कुमारी ने एक साल की ट्रेनिंग ले चुकी है वहीं पर डॉक्टर पूजा लापरवाही की शिकार हो गयी.14 सितंबर 2021 को पटना एम्स में उसकी डिलीवरी ऑपरेशन के जरिए हुई थी.एम्स के संबंधित विभाग की एचओडी और डीन डॉ हिमानी और उनकी टीम ने डॉक्टर पूजा नामक महिला मरीज की डिलीवरी कराई थी. ऑपरेशन के 15 दिन बाद ही टांका पक गया तो एम्स दिखाने के लिए पूजा दोबारा आई थी. इस पर डॉ हिमानी ने फटकार लगाते हुए कहा था कि लापरवाही की वजह से टांका पक गया. फिलहाल डॉक्टर पूजा मसौढ़ी में मेडिकल ऑफिसर है.डॉक्टर पूजा कुमारी को पटना एम्स में ऑपरेशन के नौ महीने बाद जब पेट में दर्द उठा तो अल्ट्रा साउन्ड कराया गया. पता चला कि जहां पर डिलीवरी कराई थी वहां पर लापरवाही से ऑपरेशन के क्रम में एक महिला मरीज के पेट में ही रूई (कॉटन) छोड़ दिया गया. खास बात ये है कि पीड़िता भी मेडिकल लाइन से है और एम्स के गैस्ट्रो विभाग में इंटर्नशिप कर चुकी है.
एम्स के संबंधित विभाग की एचओडी और डीन डॉ हिमानी और उनकी टीम ने महिला मरीज की डिलीवरी कराई थी. ऑपरेशन के 15 दिन बाद ही टांका पक गया तो एम्स दिखाने के लिए पूजा दोबारा आई थी. इस पर डॉ हिमानी ने फटकार लगाते हुए कहा था कि लापरवाही की वजह से टांका पक गया.जहां जांच में पेट के अंदर रूई होने की बात सामने आई.जब परेशानी हुई तो टांका टूटने लगा और जब टांका टूटा तो उसे एम्स में फिर से दिखाया और फिर से टांका बांधकर एक पाइप लगा दिया गया.डॉक्टर पूजा के मुताबिक टांका टूट गया और फिर जब अल्ट्रासाउंड किया गया तो प्रॉब्लम नजर आई. पीड़िता डॉक्टर पूजा ने बताया कि एम्स की यह पांचवीं लापरवाही सामने आई है. पीड़ित महिला डॉ. पूजा कुमारी के मुताबिक, जब वह इसकी शिकायत करने एम्स गई तो वहां उसके साथ मारपीट की गई.इस मामले में पटना एम्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
एम्स की डॉ. हिमाली ने कहा कि महिला यहां आकर हंगामा और गाली गलौज कर रही थी. साथी गार्ड को भी पीट रही थी. इसको लेकर फुलवारीशरीफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पेट में रुई छोड़ने की बात पर कहा कि ऑपरेशन के वक्त मरीज की हालत गंभीर थी. किसी तरह उसकी जान बचाई गई.गायनो विभाग की एचओडी समेत अन्य डॉक्टरों के खिलाफ फुलवारीशरीफ उसने थाने में शिकायत की है.एम्स पटना के डॉक्टरों की लापरवाही का शिकार हुई डा. पूजा कुमारी की सर्जरी रविवार को राजधानी के निजी अस्पताल में हुई. डाक्टरों की टीम ने तीन घंटे सर्जरी कर पेट से 12 इंच लंबा गाज का टुकड़ा निकाला. सर्जरी के दौरान डाक्टर गाज के टुकड़े से ही खून पोछते हैं. देर शाम तक पीड़िता बेहोश थी और उसका नौ माह का मासूम बच्चा हास्पिटल के कमरे में बिलख रहा था. पीड़िता की बहन ने बेहोश मां और बच्चे के बिलखने का वीडियो इंटरनेट मीडिया से साझा किया. नौ माह से पेट में पड़े इस गाज के टुकड़े से हुए संक्रमण के कारण यूरीनरी ट्रैक्ट में संक्रमण के साथ बच्चेदानी में सुराख हो गया है. इससे पीड़िता दूसरी बार मातृत्व सुख से वंचित हो सकती है. एम्स प्रबंधन में अभी कोई वरीय अधिकारी नहीं है, सोमवार को इस बाबत जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जा सकती है.
आलोक कुमार
सीतामढ़ी.’जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी द्वारा भाग लिया गया. वही अनुमंडल एवं प्रखंड/अंचल स्तरीय पदाधिकारी द्वारा इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया गया.
जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में चल रही मुख्य योजनाओं तथा क्रियाकलापों की समीक्षा एवं इससे संबंधित विभागों का दूसरे विभागों से समन्वय में हो रही कठिनाइयों का समीक्षा किया गया.तथा समन्वय स्थापित करने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. मुख्यतः स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, पंचायती राज, पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, योजना, क्षेत्रीय अभियंत्रण संगठन के विकासात्मक कार्यों की एवं बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में स्वास्थ विभाग को निर्देश दिया गया कि कोरोना तेजी से बढ़ रहा है. जिसे लेकर वैक्सीनेशन का कार्य प्रत्येक पंचायत में किया जाए. साथ ही टीम बनाकर कोरोना की जांच एक सेशन में लगभग 250 लोगों को चिन्हित कर किया जाए.
साथ ही नल जल योजना में प्रखंडवार समीक्षा की गयी जिसमे बिजली कनेक्शन , कार्य अपूर्ण, साथ ही पीएचडी से नल जल योजना में अनियमितता पाये जाने पर नल जल योजना से संबंधित सभी योजनाओं को एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. वही अमृत सरोवर योजना की समीक्षा के क्रम में सभी 42 योजनाओ की शुरुआत की गयी ह.ैं जिसे जिला पदाधिकारी द्वारा तीन दिनों के अंदर मानव बल बढ़ाकर कार्यपूर्ण करने का निर्देश दिया गया. सभी अंचलाधिकारी को शुक्रवार को कैंप लगाकर म्यूटेशन कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया साथ ही संबंधित डीसीएलआर को म्यूटेशन एंट्री की जांच करने का निर्देश दिया गया. जिले के विभिन्न प्रखंडों में सरकार के योजनाओं से संबंधित भवन निर्माण के लिए जमीन की उपलब्धता को लेकर समीक्षा की गयी. एवं जल्द से जमीन की उपलब्धता कराने का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया.
वही कब्रिस्तान घेराबंदी, मंदिर की चारदीवारी, से संबंधित सभी मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. प्रखण्ड स्तर पर लग रहे कैम्प में दिव्यांग लोगों का आधार सत्यापन करना सुनिश्चित करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में विरतण किये गये पोषाक राशि प्राप्ति की जाँच एवं बच्चों को पोषाक पहनकर कर ही आये. इसके लिये प्रेरित करना सुनिश्चित करें. आरटीपीएस माध्यम एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त पब्लिक पिटीशन को सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी ससमय निष्पादित करना सुनिश्चित करें. पंचायतों में कैंप लगाकर वहां के लोगों के लंबित कार्यों का निष्पादन करें। पंचायत स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी के कार्य में लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई करते हुए मुख्यालय को सूचित करें.
वही बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता बागमती प्रमंडल को निर्देश दिया कि तटबंधों के रख रखाव एवं मरम्मत के लिए बालू भरे बोरो की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें. तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के लिए जल निशरण के अभियंता को मानव बल प्रतिनियुक्ति करते हुए पेट्रोलिंग कराने का निर्देश दिया गया. उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विनय कुमार, अपर समाहर्ता कृष्ण प्रसाद गुप्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महेश कुमार दास, जिला परिवहन पदाधिकारी रविंद्र नाथ गुप्ता, ओएसडी प्रशांत कुमार जिला विकास प्रशाखा प्रभारी पदाधिकारी विजय कुमार पांडे, के साथ सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.
आलोक कुमार
केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने समीक्षा तथा लाभार्थियों से किया गया संवाद
बेतिया.केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी, भारत सरकार की अध्यक्षता में भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा तथा लाभार्थियों से किया गया संवाद. केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री, भारत सरकार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी तथा उक्त योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया गया.माननीय केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर उक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया.
इस अवसर पर माननीय सांसद, श्री सुनील कुमार, माननीय विधायक, श्री उमाकांत सिंह, श्री विनय बिहारी, माननीय विधान पार्षद, श्री सौरभ कुमार, माननीय जिप अध्यक्ष, श्री निर्भय कुमार महतो सहित श्री अलकेश उत्तम, अपर निजी सचिव, वित्त राज्य मंत्री, प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, श्री अनिल राय, सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, एसडीएम, बगहा, श्री दीपक मिश्रा तथा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे.
उक्त कार्यक्रम में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर फिल्मों की प्रदर्शनी भी हुई तथा लाभार्थियों द्वारा के द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया गया. विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित चनपटिया की श्रीमती गीता देवी ने बताया कि पहले पक्का का मकान नहीं था, फूस का घर था. हमलोग बहुत दुखी रहते थे. मैं सोचती थी कि मेरे नसीब में पक्का मकान है ही नहीं. बाद में मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला.उसके बाद शौचालय का लाभ भी मिला. राशन कार्ड भी बन गया है.हर महीना 30 किलो फ्री में और 30 किलो निर्धारित राशि देकर राशन का उठाव करती हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर रही है. उन्होंने बताया कि उनको फ्री में गैस चूल्हा और सिलेंडर भी मिला है. आयुष्मान कार्ड भी बना है. इससे हम लोगों को बहुत लाभ मिला है.उन्होंने कहा कि सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद है जो हम लोगों को इतनी सारी सुविधाएं दी है.बैरिया तधवा ननदपुर की श्रीमती सीता देवी ने बताया कि पहले फूस का घर का था. आंधी-तूफान में काफी भय लगता था कि कहीं फूस का घर गिर नहीं जाए और हम सभी परिवार के लोग दबकर मर नहीं जाए.बाद में मुझे आवास योजना का लाभ मिला. घर का सपना साकार हो गया है. शौचालय का लाभ भी मिला है. गैस चूल्हा और सिलेंडर भी मिला है. जीविका से जुड़ी हुई हूं. अब हम लोग सुखी से हैं.उन्होंने कहा कि हमें अपने भारत सरकार पर गुमान है.सरकार हम लोगों की समस्याओं को दूर कर रही है.कोरोना से बचने के लिए फ्री में टीका भी लगवा रही है.
बानु छापर, बेतिया की श्रीमती लालसा देवी ने बताया कि सरकार से हम लोगों को बहुत मदद मिली है. पहले खरपतवार का घर था.गरमी और बरसात के दिनों में बहुत परेशानी होती थी.बारिश में दूसरे के घरों में जाकर परिवार के साथ रहना पड़ता था तथा बारिश छूटने पर अपने खर-पतवार के घर में आकर रहते थे. आवास योजना से अब पक्का का मकान बन गया है.राशन कार्ड भी बना है, जिससे हर महीने राशन मिलता है.शौचालय का निर्माण भी सरकार द्वारा करा दिया गया है.अब कोई दिक्कत नहीं है.
मीना देवी के पति श्री शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि पत्नी को ब्रेस्ट कैंसर है.आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड मिला है, जिससे उनकी पत्नी का इलाज हो रहा है. कंचनिया देवी की बेटी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड की बदौलत उनकी मां का ईलाज एम्स, पटना में चल रहा है.पिउनीबाग की श्रीमती शिल्पा सोनी ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र से उनको तथा उनके बच्चों को काफी लाभ मिलता है.इसी तरह श्री मृत्युंजय शर्मा, श्री नंदकिशोर कुशवाहा, श्री ओमप्रकाश पटेल, श्रीमती नूरजहां खातुन आदि लाभार्थियों के द्वारा अपने-अपने अनुभवों को साझा किया गया तथा सरकार को धन्यवाद दिया गया.
प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार द्वारा माननीय मंत्री को भारत सरकार की जिले में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों की कार्य प्रगति से अवगत कराया गया. साथ ही पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्टार्टअप जोन चनपटिया तथा आसन्न बरसात के मद्देनजर नगर निगम में समुचित जल निकासी तथा साफ-सफाई के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान की जानकारी प्रदान की गयी.उन्होंने बताया कि भारत सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों का ससमय क्रियान्वयन कराने के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है तथा इस दिशा में तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है ताकि पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके. उन्होंने बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति को उक्त योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विशेष कैंप का आयोजन भी नियमित रूप से किया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले के बेतिया में 47, नरकटियागंज में 152, चनपटिया में 234 एवं रामनगर में 84 आवासों का निर्माण पूर्ण हो गया है. साथ ही बेतिया में 380, नरकटियागंज में 547, बगहा में 1291, चनपटिया में 691 तथा रामनगर में 438 लाभुकों को आवास निर्माण के लिए राशि का भुगतान कर दिया गया है. पीएम किसान योजना के तहत दिनांक-31.05.2022 तक जिले के किसानों के खातों में 4909622000 रुपये अंतरित कर दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है. जिले में अब तक 472115 बीपीएल धारक महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया जा चुका है.उन्होंने बताया कि पीएम पोषण योजना के तहत विद्यालयों में खाद्यान्न, रसोई गैस, अग्निशमन यंत्र, किचन शेड, रसोईया-सह-सहायक आदि कार्य किये जा रहे हैं.वर्ष 2021-22 में औसतन 488689 विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत लाभान्वित किया गया है. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत 3950 लाभार्थियों को भुगतान कर दिया गया है.
उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत बेतिया में 3948, नरकटियागंज में 794, बगहा में 6067, चनपटिया में 1740 एवं रामनगर में 4025 शौचालयों का निर्माण पूर्ण करा लिया गया है. प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के तहत 2500 वेंडरों को आईडी कार्ड दे दिया गया है.3071 कॉभ का वितरण करा दिया गया है.बैंक द्वारा 944 वेंडरों को लोन मुहैया करा दिया गया है.
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण कल्याण अन्न योजनार्न्गत अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक लक्षित जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रत्येक लाभुकों के लिए प्रत्येक माह 5 किलोग्राम (2 किलोग्राम गेहूं एवं 3 किलोग्राम चावल) मुफ्त खाद्यान्न का मासिक आवंटन किया गया है। उक्त खाद्यान्न का आवंटन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत आवंटित खाद्यान्न की मात्रा के अतिरिक्त किया गया है.लाभ प्राप्त राशन कार्ड की कुल संख्या-738290 है.उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले के 190337 लाभार्थियों को कार्ड निर्गत किया गया है जिनमें से 157 लाभुकों का इलाज का लाभ भी लिये हैं.इसके साथ ही प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त द्वारा अन्य योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी दी गयी.
कार्यक्रम में उपस्थित माननीय सांसद, श्री सुनिल कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं से भारत आगे बढ़ रहा है. पश्चिम चम्पारण जिले को आगे बढ़ाने तथा समाज के पात्र लाभुकों तक विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है.उन्होंने कहा कि कोविड जैसी महामारी के दौरान जिला प्रशासन द्वारा स्टार्टअप जोन का निर्माण कराया गया और अब जिले में मेगा टेक्सटाईल पार्क निर्माण के लिए प्रक्रिया की जा रही है जो काफी सराहनीय है। इससे जिले का विकास तीव्र गति से हो सकेगा.
श्री पंकज चैधरी, माननीय केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री, भारत सरकार ने कहा कि आज का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम बेहद सार्थक रहा है. भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर पहुंचाने में जिला प्रशासन की भूमिका सराहनीय है.इसके लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद.उन्होंने कहा कि आज भारत आत्म निर्भरता के क्षेत्र में काफी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. केन्द्र सरकार द्वारा विगत सालों में लगभग 700 जन कल्याणकारी स्कीमों को लॉन्च किया गया है. आमजन के जीविकोपार्जन, उनकी उन्नति, खुशहाली के लिए सरकार विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य कर रही है.उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम से अंतिम पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करना है ताकि उनका जीविकोपार्जन अच्छे तरीके से हो सके.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी एवं ग्रामीण), जल जीवन मिशन एवं अमृत, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं आरोग्य केन्द्र, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि से लोगों की जिन्दगी में बदलाव आ रहे हैं.उन्होंने कहा कि बेटियों के कल्याण के लिए भी कई योजनाओं क्रियान्वित की जा रही है.पीएम केयर फोर चाईल्ड योजना के तहत कोविड महामारी से अनाथ हुए बच्चों की भलाई के लिए कार्य किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि भारत के लोगों को कोविड वैक्सीन दिया जा रहा है.वैक्सीन का निर्माण भी भारत में हुआ है इससे भारत का गौरव बढ़ा है.उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में श्रमिकों/कामगारों को मालिक बनाया गया है.श्रमिक से मालिक बनें उद्यमी लगातर आगे बढ़ते रहें.
उक्त कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत माननीय केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री, भारत सरकार तथा अन्य माननीय विधायक एवं जनप्रतिनिधिगण द्वारा समाहरणालय अवस्थित विकास भवन के परिसर में विभिन्न पौधों का रोपण किया गया.इसके बाद माननीय मंत्री द्वारा चनपटिया स्टार्टअप जोन का जायजा लिया गया. इस दौरान श्रमिक/कामगार से मालिक बने विभिन्न उद्यमियों से वार्ता की गयी और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की मशीनों, रॉ-मेटेरियल, मार्केटिंग आदि की विस्तृत जानकारी ली गयी. चनपटिया स्टार्टअप जोन भ्रमण के बाद माननीय मंत्री काफी संतुष्ट दिखे और जिला प्रशासन को उक्त कार्य के लिए पुनः धन्यवाद दिये.
आलोक कुमार
गर्मी के महीने में गर्म हवाएं एवं लूं भी चलती है
गया. इस जिले में गर्मी के महीने में गर्म हवाएं एवं लूं भी चलती है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव हमारे शरीर पर भी पड़ता है जो कभी-कभी तो जानलेवा भी साबित हो सकता है. ’जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने गया जिला वासियों से अपील किया है कि’ आपदा विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी तथा नीचे बताए गए उपायों का पालन कर गर्म हवाओं/लू के बुरे प्रभाव से बचें.बिना जरूरी कार्यों के घर से बाहर ना निकले. धूप में निकलने के दौरान अपने माथे पर तौलिया या टोपी अनिवार्य रूप से पहने.
’गर्म हवाएं एवं लू से सुरक्षा के उपाय-’
’क्या करें -’
● ’जितनी बार हो सके पानी पियें, बार-बार पानी पियें।’
● ’सफर में अपने साथ पीने का पानी हमेशा रखें।’
● ’जब भी बाहर धूप में जायें यथा संभव हल्के रंग के ढीले ढाले एवं सूती कपड़े पहने।धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें। गमछे या टोपी से अपने सिर को ढक के रखें व हमेशा जूता या चप्पल पहने।’
● ’हल्का भोजन करें, अधिक पानी की मात्रा वाले मौसमी फल जैसे- तरबूज, खीरा, ककड़ी, खरबूजा, संतरा आदि का अधिक से अधिक सेवन करें।’
● ’घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नमक-चीनी का घोल, छाछ, नींबू-पानी, आम का पन्ना इत्यादि का नियमित सेवन करें।’
● ’अपने दैनिक भोजन में कच्चा प्याज, सत्तू, पुदीना, सौंफ तथा खस को भी शामिल करें।’
● ’स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान और आगामी तापमान के परिवर्तन के बारे में विभिन्न विश्वसनीय सूत्रों से लगातार जानकारियां लेते रहें।’
● ’अगर तबीयत ठीक न लगे या चक्कर आये तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।’
’क्या न करें -’
● जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर न निकलें।
● अधिक तापमान में बहुत अधिक शारीरिक श्रम न करें।
● चाय, कॉफी जैसे गर्म पेय तथा जर्दा तंबाकू आदि मादक पदार्थों का सेवन कम से कम अथवा न करें।
● ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन जैसे- मांस, अंडा व सूखे मेवे, जो शारीरिक ताप को बढ़ाते है, का सेवन कम करें अथवा न करें।
● यदि व्यक्ति गर्मी यां लू के कारण उल्टियां करें या बेहोश हो तो उसे कुछ भी खाने-पीने को न दें।
● बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें।
’लू लगने पर क्या करेंः
● लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटा दें। अगर उसके शरीर पर तंग कपड़े हो तो उन्हें ढीला कर दें अथवा हटा दें।
● लू लगे व्यक्ति का शरीर ठंडे गीले कपड़े से पोछे या ठंडे पानी से नहलाएं।
● उसके शरीर के तापमान को कम करने के लिए कूलर, पंखे आदि का प्रयोग करें।
● उसके गर्दन, पेट एवं सिर पर बार-बार गीला तथा ठंडा कपड़ा रखें।
● उस व्यक्ति को ओ.आर. एस.ध्नींबू-पानी, नमक चीनी का घोल, छाछ या शरबत पीने को दें, जो शरीर में जल की मात्रा को बढ़ा सके।
● लू लगे व्यक्ति की हालत में यदि एक घंटे तक सुधार न हो तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं।
आलोक कुमार
Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस
बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...
-
यह तिथि इतिहास, धर्म, साहित्य और संस्कृति के अद्भुत संगम का प्रतीक 23 अप्रैल का दिन विश्वभर में एक विशेष महत्व रखत...
-
संवैधानिक अध्यक्षीय आसन से सीधे ईसाई धर्मग्रंथ बाइबिल के उद्धरणों के साथ सदन की कार्यवाही की शुरुआत की दक्षिण भारत की राजनीति में एक ऐतिहास...
-
निवेशकों के रुझान के चलते कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है सोना और चांदी भारतीय बाजार में हमेशा से निवेश और प...