संदेश

यह चम्पारण के लिए ऐतिहासिक व गर्व का क्षण है जिलाधिकारी महोदय

चित्र
    मोतिहारी :  पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी हैं श्री शीर्षत कपिल अशोक. इस जिलाधिकारी को ‘जल प्रबंधन पर सर्वोत्तम अभ्यास‘ विषय पर प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित किया गया था.उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (एलबीएसएनएए), मसूरी में जाकर 2020 बैच के आईएएस प्रशिक्षुओं को दिया. प्रवीण कुमार कहते हैं कि यह चम्पारण के लिए ऐतिहासिक व गर्व का क्षण है.उन्होंने जिलाधिकारी महोदय को हार्दिक बधाई दी है. मृदुल स्वभाव के धनी सबके प्रिय जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक साहब ने जिले का मान सम्मान बढ़ाकर चम्पारण का नाम फिर से रौशन कर दिया है.अपने नाम के अनुरुप बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं शीर्षत कपिल अशोक. वे 2011 बैच के आईएएस हैं.सामान्य श्रेणी से आईएएस की परीक्षा पास की और 68 वीं रैंक पाई है. महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. सांगली जिले के तालुका मिराज के निवासी हैं. शीर्षत ने महाराष्ट्र के राहुरी में स्थित देश के सबसे बड़े कृषि इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक महात्मा फूले कृषि विद्यापीठ से कृषि इंजीनियरिंग में बीटेक और भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र दिल्ली से एमएससी. की डि...

कलस्टर में करायें शहद उत्पादन, किसानों को होगी आमदनी

चित्र
 * प्रखंड स्तर पर मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन सहित हनी प्रोसेसिंग यूनिट, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश बेतिया. पश्चिमी चंपारण के जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले को मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन का हब बनाने की दिशा में ठोस एवं कारगर प्रयास करने की आवश्यकता है. इच्छुक किसानों को आवश्यक संसाधन सहित ऋण मुहैया कराने की समुचित व्यवस्था की जाय. साथ ही हनी प्रोडक्शन के लिए किसानों को जागरूक एवं प्रेरित किया जाए. जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में कृषि, उद्यान एवं जीविका से जुड़े अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कलस्टर में शहद उत्पादन कराया जाय. इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी. इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाय. कार्य योजना में प्रखंड स्तर पर मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन सहित हनी प्रोसेसिंग यूनिट, ब्रांडिंग और मार्केटिंग आदि को शामिल किया जाय. सहायक निदेशक, उद्यान द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री बागवानी मिशन वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतर्गत मधुमक्खी पालन योजना में जीविका सामान्य को ...

कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

चित्र
मोतिहारी:  पूर्वी चंपारण जिले के अपर समाहर्ता आपदा, श्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, अनुमंडल एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ राजस्व कार्य प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में मुख्य रूप से दाखिल खारिज, परिमार्जन, अभियान बसेरा, जमाबंदी अपडेशन ,जल जीवन हरियाली, सी डब्ल्यू जे सी ,एम जे सी, अतिक्रमण वाद, लगान वसूली आदि से संबंधित पदाधिकारी के साथ विस्तृत समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने कार्य को गंभीरता पूर्वक संपादन करना सुनिश्चित करेंगे.उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.इस अवसर पर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि उप समाहर्ता ,जिला राजस्व पदाधिकारी, सभी राजस्व कर्मचारी ,अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें. आलोक कुमार

जमीन बंदोबस्ती पर्चा वितरण किया

चित्र
विघानंद राम ने जिलाधिकारी से कहा कि बंदोबस्ती पर्चा तो वितरण कर दिये.जरूरी है दखल कब्जा भी दिलाने का कार्य संपादित करें.दायित्व निर्वहन के लिए धन्यवाद.... मोतिहारी.जिलाधिकारी महोदय ,पूर्वी चंपारण के निर्देशानुसार अभियान बसेरा के तहत बास भूमि विहीन परिवार को सरकारी जमीन बंदोबस्ती पर्चा वितरण समारोह का आयोजन अपर समाहर्ता कार्यालय, मोतिहारी में किया गया.अपर समाहर्ता, श्री अनिल कुमार की उपस्थिति में तिरकौलिया अंचल में 17 एवं मोतिहारी सदर अंचल में 13 यानी कुल 30 सुयोग्य श्रेणी के भूमिहीन/ आवास विहीन लाभुकों के बीच जमीन बंदोबस्ती पर्चा वितरण किया गया. इस अवसर पर भूमि उप समाहर्ता, सदर मोतिहारी, अंचलाधिकारी तिरकौलिया एवं मोतिहारी सदर, राजस्व पदाधिकारी, मोतिहारी एवं तिरकौलिया अंचल के साथ-साथ संबंधित  महिला/ पुरुष लाभार्थी उपस्थित थे. आलोक कुमार

पुराने वृक्षों का जिओ टैगिंग एवं 59 हजार लोगों के द्वारा ओनरशिप लिया जा चुका

चित्र
  मोतिहारी.पूर्वी चंपारण के प्रभारी जिलाधिकारी, श्री कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन भवन, मोतिहारी में मनरेगा से संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.जिले भर में मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर कार्य प्रगति को गूगल शीट एवं पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें. मैन्डेज को आधार सीडिंग से जोड़ने, अंकेक्षण कार्य करने, जॉब कार्ड का वेरिफिकेशन, ससमय भुगतान के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.जिले भर में लक्ष्य के अनुसार लगभग 7 लाख 92 हजार वृक्षारोपण की तैयारी को लेकर  भी उन्होंने विस्तृत समीक्षा की.गार्जियंस आफ चंपारण अंतर्गत जिले भर में 12234 पुराने वृक्षों का जिओ टैगिंग एवं 59 हजार लोगों के द्वारा ओनरशिप लिया जा चुका है.                        चंपारण के प्रहरी पुराने वृक्षों की सुरक्षा कार्य में प्रगति लाने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.इस अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे. आलोक कु...

बगहा-02 अंचल के खरहट में 15 एकड़ भूमि चिन्हित

चित्र
   जनजातीय मामले मंत्रालय ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्रों के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (Eklavya Model Residential School) अनुसूचित जनजाति (एसटी) योजना शुरू की है जो दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों को मध्यम और उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करती है. योजना अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए लाभकारी है.... बेतिया.अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के निर्देश के आलोक में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित योजना के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए 480 आसन वाले एकलव्य मॉडल आवासीय उच्च विद्यालय का निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. इससे इस क्षेत्र के जनजातीय छात्र-छात्राओं को अत्यधिक फायदा होगा और वे उच्च विद्यालय तक की पढ़ाई उक्त विद्यालय के माध्यम से कर सकेंगे.इससे जनजातीय वर्ग के बच्चों का शैक्षणिक विकास होगा और भविष्य उज्जवल होगा. उक्त परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय उच्च विद्यालय के लिए भूमि उपलब्धता की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान अपर समाहर...

शीघ्र ही पैसासेलिंग आदि का भी लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक

चित्र
 * फिलहाल जेट स्की स्कूटर, मोटर बोट/पैसेंजर बोट, टू सीटर क्यॉक, जॉर्बिंग बॉल का आनंद उठा सकेंगे पर्यटक * माननीय मंत्री, पर्यटन विभाग, श्री नारायण प्रसाद द्वारा फीता काटकर किया गया विधिवत उद्घाटन बेतिया.पश्चिम चंपारण के वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स के प्रेमियों सहित जिलेवासियों का इंतजार अब खत्म हुआ. अमवा मन वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स को ओपन कर दिया गया है, जहां अब कोई भी आकर विभिन्न वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं.इसका मतलब हे कि अगर आप बेतिया गये हैं तो जरूर ही वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा लीजिए. माननीय पर्यटन मंत्री, बिहार, श्री नारायण प्रसाद द्वारा आज दिनांक-22.06.2022 को अमवा मन वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया.इस अवसर पर माननीय सांसद, श्री संजय जायसवाल, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण सहित जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी, श्री अनिल राय, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्री राजकुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.  उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित सभ...