शनिवार, 30 जुलाई 2022

सेंट इग्नासियुस के जीवन और यीशु की मंडली की दीक्षा को दर्शाने वाला एक वीडियो चलाया


पटना: सोसाइटी ऑफ जीसस के संस्थापक लोयोला के सेंट  इग्नासियुस  के पर्व के अवसर पर सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में फीस्ट डे समारोह आयोजित किया गया. जब 1622 में पोप ग्रेगरी  XV  द्वारा इग्नासियुस को विहित किया गया था, तो 31 जुलाई को उनके दावत के दिन के रूप में चुना गया था. समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई और उसके बाद प्रार्थना गीत और सांस्कृतिक नृत्य हुआ. दुनिया भर में शिक्षा के क्षेत्र में जेसुइट्स द्वारा निभाई गई मौलिक भूमिका को उजागर करने के लिए सेंट इग्नासियुस   के जीवन और यीशु की मंडली की दीक्षा को दर्शाने वाला एक वीडियो चलाया गया.

 प्राचार्य फादर डॉ मार्टिन पोरस एसजे ने अपने संबोधन में कहा कि संत इग्नासियुस की तरह हमें भी ईश्वर को अपने जीवन के केंद्र में रखना चाहिए और ईमानदारी, दया, विश्वास, क्षमा और सार्वभौमिक भाईचारे के मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए। रेक्टर फादर डॉ जोसेफ सेबेस्टियन एसजे ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे  इग्नासियुस  की प्रेरणा ने विशेषाधिकार के जीवन को त्यागने और ' भगवान की महान महिमा'  के लिए उदार सेवा का जीवन लेने की प्रेरणा ने कॉलेज की स्थापना के बाद से मार्गदर्शन किया है.

 इस अवसर पर पड़ोसी समुदायों के जेसुइट समाजी, प्रबंधन के सदस्य, संकाय, प्रोफेसर, कर्मचारी और सभी धाराओं के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


आलोक कुमार

भाजपा के संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक




पटना: भाजपा के संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 30-31 जुलाई को अटल परिसर,कैलाशपति मिश्र सभागार, पटना में भाग लेने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं भाजपा बिहार के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मुकेश कुमार नंदन के के साथ भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रतीक एडविन शर्मा दिल्ली से पटना आए.


बिहार के पावन धरती पर होने वाले राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा कार्यसमिति के संबंध में भाजपा बिहार के माननीय प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ.संजय जायसवाल जी, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय नोएल मैथ्यू जी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (केरल) आदरणीय सुमित जौर्ज जी के साथ चर्चा की.इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रतीक एडविन शर्मा मौजूद थे.





केरल से आए आदरणीय एडवोकेट नोएल मैथ्यू जी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा) और आदरणीय सुमित जौर्ज जी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, केरल) का पटना स्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रतीक एडविन शर्मा के आवास पर स्वागत और अभिनंदन किया गया.











केरल के मेरे बड़े भाई एडवोकेट नोएल मैथ्यू जी एवं सुमित जौर्ज के साथ प्रतीक एडविन शर्मा महावीर कैंसर अस्पताल, पटना में जाकर बेतिया धर्मप्रांत के चनपटिया पल्ली के पल्ली पुरोहित आदरणीय फादर बर्टी पौल से मिले एवं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गयी.कुछ दिनों से फादर बीमार होकर भर्ती हैं.














बिहार के पवित्र धरती पर आगामी 30 एवं 31 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा कार्यसमिति की तैयारियों एवं महत्वपूर्ण विषयों पर बिहार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मानित प्रदेश पदाधिकारियों तुफैल खान कादरी,गुरविंदर सिंह,राजन क्लेमेंट साह,एमके आतिफ,असगर अली,मो.दिलशाद अली और नौशाद अहमद के साथ बिहार भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक कार्यालय में बैठक मे भाग लिया.





राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रतीक एडविन शर्मा ने केरल से आए आदरणीय एडवोकेट नोएल मैथ्यू जी एवं सुमित जौर्ज जी के साथ पटना में इमैनुएल मिशन के कार्यालय में सम्मानित बिशप अब्राहम जी से मुलाकात की और एनडीए सरकार की विभिन्न अल्पसंख्यक योजनाओं पर चर्चा की.







30 और 31 जुलाई को पटना में संयुक्त राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों से आने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मानित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का पटना हवाई अड्डे पर पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया.




श्री एडवोकेट नोएल मैथ्यू जी,सुमित जौर्ज जी और एडवोकेट ऋषभ किरण त्रिपाठी जी के साथ फातिमा माता करिश्माई केंद्र, दीघा (पटना) में आदरणीय पुरोहित सत्या एवं पॉल से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. 










बिहार के पटना स्थित जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट  पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिहार प्रदेश के सम्मानित पदाधिकारियों के साथ आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी  जी के ज़ोरदार स्वागत के इंतेज़ार में.

शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

शहर में पिछले 24 घंटों में 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली

 * आत्महत्या करने वालों में गोलमुरी थाना क्षेत्र इलाके में चर्च के 63 वर्षीय फादर लियो जॉन डिसूजा भी शामिल

* शहर में पिछले 24 घंटों में 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली


जमशेदपुर:  शहर में पिछले 24 घंटों में 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली है. जान देने वालों में चर्च के फादर लियो जॉन डिसूजा भी शामिल हैं. शहर में आत्महत्या की बढ़ती घटना को देखते हुए जिला प्रशासन भी सकते में है. वहीं, पुलिस ने सभी मामले में जांच शुरू कर दी है.

क्लीन सिटी ग्रीन सिटी स्टील सिटी के नाम से पहचान बनाने वाले जमशेदपुर शहर में आत्महत्या थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में आत्महत्या की घटनाएं सामने आ रहीं हैं. इधर, पिछले 24 घंटे के अंदर शहर में 5 लोगों ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली है. आत्महत्या की घटना के बाद पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है. आत्महत्या करने वालों में गोलमुरी थाना क्षेत्र इलाके में चर्च के 63 वर्षीय फादर लियो जॉन डिसूजा भी शामिल हैं. बुधवार को उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनका शव उनके कमरे में लटका पाया गया.

वहीं, दूसरी घटना बिरसानगर थाना क्षेत्र की है जहां सीटू तालाब के पास बस्ती में रहने वाले 46 वर्षीय दिलीप कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. तीसरी घटना ग्रामीण क्षेत्र कमलपुर थाना क्षेत्र की है जहां बनकुचिया के रहने वाले 60 वर्षीय जलधर महतो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. चौथी घटना भी ग्रामीण क्षेत्र के बोड़ाम थाना क्षेत्र में घटी है जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पांचवी घटना में शहर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत रामलीला मैदान के पास रहने वाला संजय शर्मा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस सभी मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है..

जमशेदपुर में आत्महत्या जैसी घटना को रोकने के लिए जीवन नाम की संस्था काम कर रही है. जिसके जरिये डिप्रेशन में आने वाले लोग संपर्क किया जाता है और उनकी काउंसलिंग की जाती है. बावजूद इसके शहर में आत्महत्या की बढ़ती घटना से प्रशासन भी सकते में है.


आलोक कुमार

मंगलवार, 26 जुलाई 2022

ऊर्जा उत्सव किशनगंज जिला के दो स्थानों पर हर्षोल्लास से मनाया जाएगा

 


किशनगंज। जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार दिनांक 27.07.2022 को टाउन हॉल किशनगंज एवं 29.07.2022 को सद्भावना मंडप ,बहादुरगंज में 11ः00 बजे पूर्वा0 से अमृत महोत्सव के अंतर्गत उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य - उर्जा @ 2047 कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में उर्जा एवं न्यू एंड रिन्यूवल एनर्जी के अन्तर्गत भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा किये गए कार्यों एवं उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जायेगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता, किशनगंज और एनटीपीसी कहलगांव के समन्वय से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित होगा।

  उक्त प्रस्तावित कार्यक्रम का सफल संचालन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया है। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, किशनगंज और बहादुरगंज कार्य स्थल आरक्षित करेंगे। विद्युत कार्यपालक अभियंता द्वारा स्टेज निर्माण एवं स्टेज की सम्पूर्ण व्यवस्था एवं अल्पाहार आदि की व्यवस्था करेंगे।जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता परियोजना विद्युत प्रमंडल द्वारा कार्यक्रम स्थल पर एलसीडी स्क्रीन का अधिष्ठापन किया जायेगा।इसके माध्यम से लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता आपूर्ति प्रमंडल किशनगंज द्वारा नुक्कड़ नाटक/सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जायेगा। अनुमंडल पदाधिकारी को विधि-व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया गया है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि दिये गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी का अंतिम रूप देना सुनिश्चित करेंगे।

  उल्लेखनीय है कि 27/07/2022 का कार्यक्रम मुख्य अतिथि माननीय लोक सभा सदस्य श्री जावेद की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।


आलोक कुमार


विभिन्न वादों में अभियोजन के कार्यों की समीक्षा

 


किशनगंज। जिला अभियोजन एवं एमपावर्ड कमिटी तथा मद्य निषेध की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी ,किशनगंज श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई।   

  बैठक में विशेष रूप से विभिन्न वादों में अभियोजन के कार्यों की समीक्षा की गई एवं इनके त्वरित निष्पादन के लिए निर्देशित किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अभियोजन पदाधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ उनके एवं पुलिस पदाधिकारियों के बीच सामंजस्य स्थापित करना है ताकि अभियोजन पदाधिकारियों को विभिन्न न्यायालयों में वादों को निष्पादित कराने में पुलिस पदाधिकारियों का संपूर्ण सहयोग मिल सके। साथ ही,प्रत्येक वाद में राज्य का पक्ष दृढ़तापूर्वक रखा जा सके,ताकि विभिन्न वादों में आधिकाधिक दोषसिद्धि कराया जा सके।

  डीएम द्वारा जिला अंतर्गत सभी अभियोजन पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई।सभी अभियोजन पदाधिकारियों को अपने कार्यों में पर्याप्त सुधार लाने का निर्देश दिया गया तथा अगले माह में प्रत्येक न्यायालय में दोषसिद्धि सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया गया।निष्पादन के अंतिम स्थिति वाले केस में गवाहों की गवाही समय पूर्ण कराकर विचारण प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया, ताकि माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को सजा दिलाई जा सके।

  जिला लोक अभियोजन पदाधिकारी एवं अपर लोक अभियोजकों को निर्देशित किया गया कि सभी थानेदारों के साथ अभियोजन की मासिक बैठक कर समीक्षा करें ताकि उनके द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत केस डायरी एवं चार्ज शीट की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके। इससे न्यायालय में केस के खारिज होने की संभावना कम होगी और अभियुक्तों को सजा दिलाई जा सकेगी।

  बैठक में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण संबंधी अधिनियम, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति, नारकोटिक ड्रग्स एवं साइकोट्रॉपिक पदार्थ अधिनियम, मद्य निषेध आदि विषयों से संबंधित अभियोजन एवं उसके अनुसंधान पर भी चर्चा की गई।

   इसी प्रकार  राज्य में प्रभावी मद्य निषेध नीति के मद्देनजर जिला में मद्य निषेध की गहन समीक्षा की गई। पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा शराब परिवहन,बिक्री और सेवन के विरुद्ध छापेमारी,जब्ती और दोषसिद्धि की समीक्षा की गई।बैठक में सीमावर्ती क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा छापामारी,एंटी लिकर टास्क फोर्स के भ्रमणशील रहने,शराब बरामदगी और जब्ती पर निर्देश दिया गया।

  समीक्षात्मक बैठक में विधि उप समाहर्त्ता, एसडीपीओ,अधीक्षक मद्य निषेध, जिला अभियोजन पदाधिकारी, लोक अभियोजक एवं विशेष लोक अभियोजक, पोस्को, एसटी/एससी,एनडीपीएस एवं मद्य निषेध शामिल थे।



आलोक कुमार

लोकतंत्र में सरकार की गलत नीतियों की आलोचना

 

पटना: बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं प्रवक्ता अमिता भूषण ने एक बयान जारी कर कहा कि लोकतंत्र में सरकार की गलत नीतियों की आलोचना, आमजन की समस्याओं से सरकार को अवगत कराना  एक मजबूत विपक्ष की न सिर्फ जिम्मेदारी होती है बल्कि उसका लोकतांत्रिक अधिकार भी है.


 विपक्ष की ओर से आम लोगों की आवाज बनकर सरकार को उनकी जिम्मेदारी का एहसास करा रहे आदरणीय नेता राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी न सिर्फ इस बात का सबूत है कि इस सरकार का लोकतांत्रिक मूल्यों और परंपराओं में कोई भरोसा नही है बल्कि राहुल गांधी एकमात्र ऐसे नेता हैं जो इस सरकार की हर नाकामी और तानाशाही के खिलाफ जनता की  आवाज बनकर खड़े हैं.


आलोक कुमार

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा के माताजी जनक दुलारी का निधन

 


पटना: कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा  के माताजी जनक दुलारी के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है । जनक दुलारी 92 वर्ष की थी ।

अपने शोक संदेश में डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि जनक दुलारी एक मृदुभाषी एवं धर्म परायण महिला थी। वे सामाजिक एवं धार्मिक कार्याे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस दारूण दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव  तारिक अनवर, बिहार प्रभारी भक्त चरण दास. सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डा0 अशोक कुमार, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, संगठन प्रभारी ब्रजेश पाण्डेय, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रवीण सिंह कुशवाहा, कुमार आशीष, अमित आनंद, स्नेहाशीष वर्द्धन ने भी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post