विश्वकर्मा पूजा एवं चेहल्लुम के मद्देनजर सजग एवं सतर्क रहें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी: जिलाधिकारी
* विश्वकर्मा पूजा एवं चेहल्लुम के मद्देनजर सजग एवं सतर्क रहें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी: जिलाधिकारी *असामाजिक तत्वों के विरूद्ध करें निरोधात्मक कार्रवाई बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आज आगामी विश्वकर्मा पूजा एवं चेहल्लुम के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी.जिलाधिकारी ने कहा कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा एवं 18 सितंबर को चेहल्लुम संभावित है. उक्त पर्व पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को सजग एवं सतर्क रहना है. उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर मूर्ति अधिष्ठापन के लिए अनुज्ञप्ति लेना आवश्यक है. यह सुनिश्चित किया जायेगा कि बिना अनुज्ञप्ति के किसी भी सूरत में मूर्ति अधिष्ठापन नहीं होने पाए. मूर्ति अधिष्ठापित करने वाले व्यक्तियों, समितियों को निर्धारित शर्तों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना होगा, इस बात की जानकारी उन्हें पूर्व में ही दे दें. जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन अथवा चेहल्लुम को लेकर निकलने वाले जुलूस का रूट वेरिफिकेशन अनिवार्य है. रूट...