संदेश

कमल बीघा में निर्मित स्टेडियम का किया जाएगा जीर्णोद्धार

चित्र
  * समाधान यात्रा के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में कतरी सराय प्रखंड के कमल बीघा में निर्मित स्टेडियम का किया जाएगा जीर्णोद्धार * जिलाधिकारी ने आज स्थल निरीक्षण कर स्टेडियम का लिया जायजा  * इसके समतलीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को त्वरित प्राक्कलन तैयार करने का दिया निर्देश नालंदा. इस जिला में समाधान यात्रा के क्रम में आयोजित बैठक में कतरी सराय प्रखंड के कमल बीघा में निर्मित स्टेडियम के जीर्णोद्धार का मामला संज्ञान में लाया गया था.      माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इसके जीर्णोद्धार के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.उक्त आलोक में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज स्थल भ्रमण कर स्टेडियम के वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया.     स्टेडियम के समतलीकरण एवं संरचना के जीर्णोद्धार के लिए त्वरित प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को दिया गया. प्राक्कलन के अनुरूप आगे की प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ही स्टेडियम के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा.निरीक्षण के क्रम...

सरमेरा प्रखंड के धनवाडीह में धनायन नदी पर तटबंध निर्माण

चित्र
   सरमेरा. नालंदा जिले में सरमेरा प्रखंड.सीएम नीतीश कुमार के द्वारा समाधान यात्रा में दिए गए निर्देश के आलोक में सरमेरा प्रखंड के धनवाडीह में धनायन नदी पर तटबंध निर्माण/सुदृढ़ीकरण को लेकर जिलाधिकारी ने स्थल निरीक्षण किया. समाधान यात्रा के क्रम में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में सरमेरा प्रखंड के धनवाडीह में धनायन नदी के एक भाग में तटबंध सुदृढ़ीकरण/निर्माण का मामला संज्ञान में लाया गया था.       माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इसके लिए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.उक्त आलोक में आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ धनवाडीह में नदी के प्रश्नगत भाग का स्थल निरीक्षण किया.    इस अवसर पर मौके पर उपस्थित बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बख्तियारपुर के कार्यपालक अभियंता को धनवाडीह में धनायन नदी पर निर्मित पुल के उत्तर दिशा में नदी के तटबंध के सुदृढ़ीकरण के लिए प्राक्कलन तैयार करने को कहा. उसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर कार्य कराया जाएगा.निरीक्षण के क्रम में जल संसाधन विभाग के अन्य अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी सरमेरा सहि...

जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम स्वयं कर रहे इस प्रोजेक्ट का गहण अनुश्रवण

चित्र
   ■ माता-पिता के चेहरे पर मुस्कुराहट और उम्मीद कि अब सुन सकेगा उनका बच्चा ■ कॉकलियर इंप्लांट के बाद श्रेयांश से मुख्यमंत्री को दी अपनी प्रतिक्रिया ■ जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम स्वयं कर रहे इस प्रोजेक्ट का गहण अनुश्रवण गया.  जिला में कम सुनने की क्षमता या बहरेपन के शिकार बच्चों को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की काफी मदद मिल रही है. ऐसे बच्चों के लिए श्रवण श्रुति प्रोजेक्ट वरदान बन चुका है. बच्चे अपने माता -पिता को प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिससे उनके माता -पिता के चेहरे पर अब मुस्कान आ रही है. ’अपने बच्चों को देख उनमें उम्मीद जगी है और यह सब श्रवण श्रुति प्रोजेक्ट के कारण हो रहा है’  इस प्रोजेक्ट का जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा स्वयं लगातार समीक्षा तथा अनुश्रवण किया जा रहा है, उसका आज परिणाम है कि उनके बच्चे जो हियरिंग लॉस की समस्या से ग्रसित थे, उन्हें समुचित इलाज निःशुल्क करवाया जा रहा है.            राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना द्वारा गया जिला को मॉडल के रूप में देखते हुए गया जिला के अतिरिक्त कुल 9 जिला यथा पटना, नालंद...

राष्ट्रव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से

चित्र
  हाथ से हाथ जोड़ो अभियान मोदी सरकार के नाकामियों की पोल खोलेगी : राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सापरा भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस ने आज हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो जारी किया है. पार्टी के मुताबिक, यह भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है और इसकी शुरूआत 26 जनवरी से होगी हम 10 लाख मतदान केंद्रों, छह लाख गांवों और 2.5 लाख ग्राम पंचायतों तक पहुंच बनाने का प्रयास करेंगे.कांग्रेस के अभियान के तहत पार्टी '  आरोप पत्र '  राहुल गांधी के पत्र को यात्रा के संदेश के साथ घर-घर ले जाएगी.दोनों नेताओं द्वारा जारी आरोप पत्र में भाजपा को श्भ्रष्ट जुमला पार्टीश् करार दिया गया है और आरोप लगाया गया है कि इसका मंत्र  ‘  कुछ का साथ, खुद का विकास, सबके साथ विश्वासघात ' है.यह परोक्ष तौर पर सरकार के ‘सबका-साथ-सबका-विकास-सबका-विश्वास-सबका-प्रयास ‘ नारे पर एक निशाना है पटना. बेरोजगारी, महंगाई और देश की सीमाओं की असुरक्षा को बढाने वाली केंद्र की मोदी सरकार के नाकामियों को आमजन तक पहुँचाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से बिहार के सभी जिलों, प्रख...

कई मामलों में शिकायतों का हुआ निवारण

चित्र
  ’बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत  द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने 14 मामलों की की सुनवाई.कई मामलों में शिकायतों का हुआ निवारण नालंदा. लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा 14 मामले की सुनवाई की गई.इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया.        परिवादी उपेन्द्र कुमार द्वारा अतिक्रमण हटाने से संबंधित दायर वाद में अपर समाहर्त्ता को जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया गया. परिवादी रामकली देवी के परवलपुर थाना से संबंधित परिवाद में प्रस्तुत जांच रिपोर्ट की समीक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक को भेजा गया.      चंडी के अनिल साव द्वारा गैरमजरूआ आम जमीन से अतिक्रमण हटाये जाने से संबंधित दायर परिवाद में अंचलाधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर स्थल जांच करने का निर्देश जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को दिया गया. अतिक्रमण से संबंधित दो ...

ऑनलाइन म्यूटेशन के लगभग 93 प्रतिशत मामले निष्पादित पाए गए

चित्र
* जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व की समीक्षा बैठक.म्यूटेशन एवं परिमार्जन के लंबित मामलों का निर्धारित प्रावधान एवं प्रक्रिया के अनुरूप करें निष्पादन.सभी भूमि सुधार उप समाहर्त्ता अंचल के कार्यों की करेंगे नियमित समीक्षा तथा म्यूटेशन एवं परिमार्जन से संबंधित अभिलेखों का करेंगे रैंडम निरीक्षण नालंदा. इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज हरदेव भवन सभागार में राजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षा की.ऑनलाइन म्यूटेशन के लगभग 93 प्रतिशत मामले निष्पादित पाए गए. इनमें से 59 प्रतिशत स्वीकृत तथा 41 प्रतिशत मामले स्वीकृत करते हुए निष्पादित किए गए.निर्धारित समय अवधि पार कर चुके 2730 मामले विभिन्न कारणों से लंबित पाए गए.   बताया गया कि राजगीर, अस्थावां, बेन, सिलाव, बिहार शरीफ, इस्लामपुर एवं थरथरी अंचल में 100 से अधिक मामले लंबित हैं. जिलाधिकारी ने इस पर काफी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी अंचलाधिकारियों को इन मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निष्पादित करने का निर्देश दिया.    सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को अंचल के कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा तथा म्यूटेशन के मामलों, विशेष ...

सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया

चित्र
    * त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर सिद्धेश्वर प्रसाद का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न पटना. त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर सिद्धेश्वर प्रसाद का पटना में निधन हो गया. केंद्र और राज्य में मंत्री भी रहे सिद्धेश्वर बाबू पिछले कुछ समय से बीमार थे.पटना एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया था. उन्हें रविवार को ही अस्पताल से कंकड़बाग स्थित आवास पर लाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली.वे 94 साल के थे.      उनका जन्म 19 जनवरी 1929 को नालंदा स्थित अस्थावां थाना इलाके के बिन्द गांव में हुआ था. वे नालंदा कॉलेज में हिन्दी के प्रोफेसर थे.नालंदा लोकसभा सीट से तीन बार सांसद भी रहे. 1962, 1967, 1971 में नालंदा लोकसभा से सांसद चुने गए थे. इंदिरा गांधी सरकार में वो मंत्री रहे. सिद्धेश्वर प्रसाद हिन्दी साहित्य जगत के महान शिक्षाविद थे. वे एक लेखक भी हैं, उनकी हिंदी भाषा में 22 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं.बताया जाता है कि उन्होंने इंदिरा गांधी के कहने पर राजीव गांधी और सोनिया को गांधी को हिंदी सिखाई थी.सिद्धेश्वर प्रसाद, 16 जून 1995 से 22 जून ...