संदेश

बिशप बनने के पांच दिनों के बाद बिशप जेम्स शेखर ने क्रिज्मा तेल को किया पवित्र

चित्र
  बक्सर धर्मप्रांत के बिशप बनने के पांच दिनों के बाद बिशप जेम्स शेखर ने क्रिज्मा तेल को किया पवित्र बक्सर. बक्सर धर्मप्रांत नए धर्माध्यक्ष के रूप में ताजपोशी की धर्मविधि में शामिल होने वाले पुरोहित एक बार फिर “क्रिज्मा मिस्सा”  के नाम पर ‘मेरी मदर ऑफ़ पर्पेचुअल हेल्प‘ कैथेड्रल में उपस्थित हुए. मौके पद एमेरिटस आर्चबिशप विलियम डिसूजा भी उपस्थित रहे.उनके मार्गदर्शन में तीन प्रकार के तेलों को आशीष देकर पवित्र किया गया.पवित्र तेल की आशीष “क्रिज्मा मिस्सा” दौरान पवित्र तेलों को विभिन्न संस्कारों में उपयोग किया जाता है. बक्सर धर्मप्रांत के ग्रामीण और शहरी चर्च के धर्मप्रांतीय एवं धर्मसमाजी पुरोहित  “क्रिज्मा मिस्सा”  में भाग लिए.बक्सर धर्मप्रांत के बिशप जेम्स शेखर के नेतृत्व में  “क्रिज्मा मिस्सा”   अर्पित किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान तीन तरह के तेल को पवित्र तेल करने के लिए आशीष दी गई. एक बीमारों के तेल ,द्वितीय केटक्यूमेन तेल और तीसरा क्रिसम तेल है.इसमें गुल मेहँदी ठंसेंउ डाला जाता है. बिशप स्वामी के द्वारा आशीष दी गई.क्रिसम मास में पवित्...

गांधी परिवार ने सौंपी देश को अपनी सम्पत्तियाँ, मोदी बताएं उन्होंने क्या दान किया

चित्र
  * कांग्रेस की लड़ाई सत्ता की नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए है * गांधी परिवार ने सौंपी देश को अपनी सम्पत्तियाँ, मोदी बताएं उन्होंने क्या दान किया *  संवैधानिक व्यवस्था को तहस-नहस करने की जिम्मेदार है मोदी सरकार  पटना.राजधानी पटना में महाराष्ट्र के अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले आए थे.उन्होंने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया.   मोदी सरकार के निरंकुशता, लोकतंत्र की हत्या, अडानी को गैर कानूनी तरीके से देश की संपत्ति देने और तानाशाही सहित कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के संसद सदस्यता को खत्म करने के खिलाफ संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए महाराष्ट्र के  अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक नाना पटोले ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी भाषा को मर्यादित नहीं रख पाते हैं कभी वें आंदोलित किसानों को आतंकवादी कहते हैं, कांग्रेस की महिला सांसद को सूपर्णखा बोलते हैं वो देश के विकास को लेकर वैश्विक मंचों पर बार-बार अपमानित करते रह...

वन अधिकार नहीं मिला, तो आदिवासी करेंगे बड़ा आंदोलन

चित्र
 * पंच ज’’ - जल, जंगल, जमीन, जन और जानवर - के संरक्षण, संवर्धन और आजीविका पर सम्मेलन संपन्न * वन अधिकार नहीं मिला, तो आदिवासी करेंगे बड़ा आंदोलन *आज भी वन अधिकार से वंचित हैं मध्यप्रदेश के आदिवासी *अंग्रेजों के बनाए कानूनों से प्रताड़ित हैं आदिवासी भोपाल. एकता परिषद सहित विभिन्न जनसंगठनों ने आज भोपाल में ‘‘पंच ज’’ (जल, जंगल, जमीन, जन और जानवर) के संरक्षण, संवर्धन और आजीविका विषय को लेकर प्रदेश भर के आदिवासियों के साथ सम्मेलन आयोजित किया. सम्मेलन में 22 जिलों से आए आदिवासी समुदाय के मुखियाओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को साझा किया. उन्होंने बताया कि आज भी वन विभाग द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. उनके खेतों में लगी फसलों को उजाड़ा जा रहा है.उनके वन अधिकार के दावों को बिना बताए निरस्त किया जा रहा है. आदिवासी समुदाय को न तो जंगल से आजीविका मिल रही है और न ही उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है. सम्मेलन में एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रन सिंह परमार ने कहा कि संगठन की ताकत से हमने कई कानूनों में बदलाव के लिए सरकार को झुकाया है.हमें फिर अपनी ताकत को पहचान कर एकजुटता के साथ आंदोल...

मोदी सरकार की एक ही नारा है - 'अडानी बचाओ और लोकतंत्र मिटाओ': श्रीनिवास बी वी

चित्र
  *मोदी सरकार की एक ही नारा है - 'अडानी बचाओ और लोकतंत्र मिटाओ': श्रीनिवास बी वी  *हम लोकतंत्र की रक्षा में डटे रहेंगे, म्यूट तंत्र में तब्दील नहीं होने देंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे: श्रीनिवास बी वी *‘मोडानी’ के खुलासे के बाद, प्रधानमंत्री मोदी न जवाब दे रहे है, और न जांच करवा रहे है, आखिर किस बात से डर रहे है: कृष्णा अल्लावरु  *भारतीय युवा कांग्रेस ने आज केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध संसद घेराव किया  पटना। भारतीय युवा कांग्रेस ने कल राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता रद्द करने को लेके और केंद्र सरकार द्वारा सड़क से लेके संसद तक लोकतंत्र को म्यूट करने के विरुद्ध संसद घेराव का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता गण, संसद सदस्य इस घेराव में शामिल हुए और उपस्थित सभी लोगो को संबोधित किया।  संसद घेराव में एआईसीसी महासचिव श्री तारिक अनवर जी, राज्यसभा सांसद श्री नासिर हुसैन जी, श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी, श्रीमती जेबी मैथर जी, एआईसीसी पंजाब प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी, पूर्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी, एआईसीसी सचिव श...

प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के नीचे सत्याग्रह

चित्र
  पटना.अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया गया.एक कोर्ट के द्वारा राहुल गांधी को दोषी करार कर दो साल की सजा दे दी. इसके चलते लोकसभा के अध्यक्ष ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर दी.इसके बाद लोकसभा के आवास कमेटी ने राहुल से 30 दिनों के अंदर बंगला खाली करने का फरमान जारी कर दिया है.इस तरह राहुल गांधी के साथ मोदी सरकार ने चट मंगनी, पट ब्याह की पूरानी कहावत को चरितार्थ किया.    मोदी सरकार की बर्बरतापूर्ण नीतियों एवं लोकतंत्र को समाप्त करने की मंशा के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के नीचे सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.   सत्याग्रह को सम्बोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सत्याग्रह से बड़ी लड़ाई नहीं हो सकती है. देश के वर्तमान दौर में तानाशाही के खिलाफ सत्याग्रह की जरूरत है और तभी यह अहंकार से ग्रस्त केंद्र सरकार और उसके मुखिया नरेंद्र मोदी को जन भावनाओं की कद्र समझ आएगी. ...

आज बक्सर धर्मप्रांत को युवा धर्माध्यक्ष के रूप में जेम्स शेखर के रूप में मिला

चित्र
बक्सर. आज बक्सर धर्मप्रांत के लिए महान दिवस है.यह बक्सर धर्मप्रांत 20 मई,2021 से प्रेरितिक प्रशासक आर्चबिशप विलियम डिसूजा,येसु समाजी के जिम्मे था.आज 25 मार्च,2023 को बक्सर धर्मप्रांत को युवा धर्माध्यक्ष के रूप में जेम्स शेखर के रूप में मिला है.इसके साथ ही पटना महाधर्मप्रांत के 6 धर्मप्रांतों में धर्मप्रांतीय पुरोहितों के हाथों में धर्मप्रांत आ गया है.सबसे पहले येसु समाज के हाथ से पटना महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप का पद मुक्त हुआ.अब बक्सर धर्मप्रांत भी मुक्त हो गया है.    बताते चले कि आज बक्सर धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक, पुरोहित, धर्मसंघी एवं लोकधर्मी काफी खुश थे.यहां पर खुशनुमा माहौल में श्रद्धेय फादर जेम्स शेखर का बक्सर धर्मप्रांत के तीसरे धर्माध्यक्ष का धर्माध्यक्षीय अभिषेक एवं पदग्रहण समारोह में हुआ.आज 25 मार्च,2023 को सुबह 09ः00 बजे से समारोह शुरू हुआ.    इस अवसर बक्सर धर्मप्रांत के स्थापना दिवस संत मेरीज महागिरजाघर, बक्सर के प्रांगण में मनाया गया.इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान बक्सर धर्मप्रांत के प्रथम धर्माध्यक्ष व प्रेरितिक प्रशासक महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा ...

हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के संदर्भ में दिशा निर्देश दिए

चित्र
  पटना .पटना जिला ग्रामीण कांग्रेस -1  की बैठक जिला अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित की गयी, जिसमें जिला प्रभारी सम्मानित विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ( जमालपुर) के दिशा निर्देश में सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधियों को हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के संदर्भ में दिशा निर्देश दिए गए.     सर्वप्रथम इस बैठक में सामूहिक रूप से राहुल गांधी जी की सदस्यता रद्द करने पर केंद्र की मोदी सरकार की निंदा करते हुए कहा गया यह सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है ,डॉ आशुतोष शर्मा ने कहा कि इसके विरोध में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह जी के दिशा निर्देश के अनुसार 27 मार्च को कारगिल चौक से जिला कांग्रेस के सभी साथी आंदोलन में शरीक होंगे.     जिला प्रभारी व विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ने हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को घर-घर तक पहुंचाने के लिए रूपरेखा की जानकारी दी एवं कहा कि इसके माध्यम से हम नरेंद्र मोदी की सरकार की भ्रष्टाचार एवं राहुल गांधी जी के प्रति दुर्भावना से प्रेरित कार्यों को आम जनत तक पहुंचाना है जिससे कि पूरे बिहार की जनता केंद्र की ...