शनिवार, 1 अप्रैल 2023

मिथिला क्षेत्र में बढ़ा है अपराध का घटना, स्वाति के हत्यारे को अविलंभ गिरफ्तार करे प्रशासन-बैद्यनाथ

  *मिथिला क्षेत्र में बढ़ा है अपराध का घटना, स्वाति के हत्यारे को अविलंभ गिरफ्तार करे प्रशासन-बैद्यनाथ



दरभंगा। दलित जाती के प्रवासी मजदूर की बेटी स्वाति हत्या-बलात्कार कांड में न्याय देने, शराब माफिया -अपराधी के संरक्षक उजियारपुर थाना प्रभारी को बर्खास्त करने, घुसखोर और दलित-गरीब विरोधी दरभंगा आईजी को तत्काल हटाने, मिथिला क्षेत्र में बढ़ते अपराध की घटना के खिलाफ आज भाकपा(माले) के मिथिलाव्यापी आवाहन पर दरभंगा के पोलो मैदान से लहेरिया सराय टावर तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया. मार्च का नेतृत्व नंदलाल ठाकुर, अभिषेक कुमार, पप्पू पासवान, विनोद सिंह ने किया.

      इस अवसर पर भाकपा(माले) राज्य स्थायी समिति सदस्य सह जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि मिथिला क्षेत्र के

आईजी के रीजन में भ्रष्टाचार, घुसखोरी व हत्या बलात्कार की घटना बढ़ी है. पुलिस प्रशासन की मनमानी चरम पर है. भाजपा के इशारे पर पुलिस काम कर रही है.रजवाड़ा कांड में दरभंगा आईजी द्वारा न्याय की आवाज को बचाने के बदले उसे और उलझा देने का काम किया है. जिससे महागठबंधन सरकार की बदनामी हुई है. उन्होंने कहा है कि दरभंगा क्षेत्र के घुसखोर व दलित-गरीब विरोधी आईजी को तत्काल हटाने की मांग की है.

        वहीं भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य नेयाज अहमद ने  स्वाति हत्याकांड के कई दिन हो गए लेकिन आज तक थाना प्रभारी उसे गिरफ्तार नहीं किया है. बल्कि अपराध कर्ताओं को संरक्षण दे रही है और भाजपा के नेता के इशारे पर काम कर रही है.तत्काल उजियारपुर थाना प्रभारी की बर्खास्तगी की मांग की है और स्वाति के परिजन को न्याय देने की मांग की है.

         वहीं भाकपा(माले) जिला स्थायी समिति सदस्य नंदलाल ठाकुर ने कहा कि दरभंगा में भी पुलिस की मनमानी बढ़ी है. रजवाड़ा कांड में आज तक माले नेताओ को झूठा केस से बरी नहीं किया गया.वहीं दूसरी तरह बहादुरपर थाना में तीन महीने से घर गायब रवि पासवान की लाश एक तालाब में मिला लेकिन बहादुरपर थाना प्रभारी उक्त हत्या को उद्भेदन करने के बजाय गलत बयानबाजी कर रहे है.जिससे साफ प्रतीत होता है की थाना प्रभारी हत्यारों को बचाने का काम कर रही है. माले नेता ने रवि पासवान हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

        प्रतिवाद मार्च में अभिषेक कुमार, उमेश प्रसाद साह, पप्पू पासवान, कामेश्वर पासवान, विनोद सिंह, मयंक कुमार, रंजन प्रसाद सिंह, अनुपम कुमारी, अबधेश सिंह, समीर कुमार, प्रिंस राज, सहित दर्जनों लोग शामिल थे.

 


आलोक कुमार



खिसकते वोट बैंक से घबराई बीजेपी बौखला गई

  

पटना.आज शनिवार को तानाशाह केंद्र सरकार के खिलाफ ‘जय भारत सत्याग्रह‘ कार्यक्रम सदाकत आश्रम पटना के गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष बैठ कर किया गया. ’जय भारत सत्याग्रह’ का मुख्य उद्देश्य भाजपा सरकार के नापाक मंसूबों से आम एवं को अवगत कराना, राहुल गांधी जी एवं लोकतंत्र की आवाज को दबाने, गलत हथकंडा अपना कर  उनके सांसद सदस्यता से अयोग्य घोषित करने को लेकर था.

     मोदी सरकार के विरुद्ध उठ रहे गलत नीतियों के प्रति आवाज को दबाने के लिए, देश भर के पिछड़े दलित नेताओं को सीबीआई ,ईडी, के जरिए प्रताड़ित किया जा रहा है। देश की संपति को अडानी के हाथों बेचा जा रहा है. 

     आज का ‘जय भारत सत्याग्रह‘ कार्यक्रम कांग्रेस के पिछड़ा, अतिपिछड़ा , अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक विभाग का संयुक्त कार्यक्रम था. कांग्रेस ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव के पत्र एवं बिहार ओबीसी कांग्रेस के बिहार प्रभारी राजकिशोर बारीक के आदेश पर पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चंदन के अध्यक्षता में आज का कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम में कांग्रेस अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष सह माननीय विधायक राजेश राम जी शामिल हुए. विधायक राजेश राम जी ने कहा कि ओबीसी एससी एसटी का बीजेपी से मोह भंग हो चुका है, खिसकते वोट बैंक से घबराई बीजेपी बौखला गई है. 

पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चंदन जी ने कहा कि मोदी सरकार अडानी और मोदी के रिश्ते को सार्वजनिक करे। पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गौतम कुमार ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा के बाद राहुल गांधी जी छवि एक मजबूत और निडर नेता के रूप में देश के सामने आई है. राहुल गांधी जी के लोकप्रियता से घबराई हुई बीजेपी राहुल जी के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही है. मोदी एवं अडानी के संबंधों की जेपीसी की मांग बर्दाश्त नहीं हुई और आनन फानन में राहुल जी की सदस्यता रद्द की गई.

        कार्यक्रम में पिछड़ा, अतिपिछड़ा , अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक विभाग के लगभग सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए.पूर्व एमएलसी लालबाबू लाल, ओबीसी कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि गोल्डन, सकरा के पूर्व प्रत्यासी उमेश कुमार राम, ओबीसी के राष्ट्रीय संयोजक मुद्रिका यादव, ओबीसी उपाध्यक्ष सुशीला चंद्रवंशी, कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन, शशि रंजन, एससी के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौधरी, तारक चौधरी, डा जवाहरलाल चौधरी, रवि गुप्ता, राजेंद्र यादव, रंजीत गुप्ता, आलोक चंद्र यादव, प्रमोद पासवान, उपेंद्र पासवान, ई विश्वनाथ बैठा, हीरालाल चौधरी, राहुल पासवान, मो यूनुश, राजू राम , राकेश यादव, तारिक चौधरी, कपिल देव यादव, यशलोक कुमार, विद्यार्थी,मंजीत आनंद साहू,अजय कुमार चौधरी, रमा शंकर कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी शामिल हुए.

 


आलोक कुमार

प्रदेश भर में दैनिक कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी

 


पटना. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी  के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के द्वारा  ‘जय भारत सत्याग्रह‘ को लेकर प्रदेश के जिला, ब्लॉक और मंडलों के सुचारू और प्रभावी कार्यक्रम व कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए सूबे के सभी जिलों में  प्रभारी के रूप में प्रमुख नेताओं को नियुक्त किया गया है.

इस आशय की जानकारी  देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि एआइआइसी के निर्देश पर बिहार कांग्रेज़ के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने जिला कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति सम्बन्धी पत्र जारी किया.सूबे के सभी जिलों के प्रभारियों की सूची में  पश्चिम चम्पारण-शशि भूषण राय, पूर्वी चम्पारण-विजेन्द्र चौधरी, विधायक, वैशाली-सुश्री पूनम पासवान,पूर्व विधायक,मुजफ्फरपुर-अजय चौधरी, सीतामढ़ी-भावना झा,पूर्व विधायक, शिवहर-मनोज कुमार सिंह,पूर्व विधायक, गोपालगंज-गुंजन पटेल, सिवान-कपिलदेव प्रसाद यादव, सारण-प्रेमचन्द्र मिश्रा,विधान पार्षद, मधुबनी-प्रवीण सिंह कुशवाहा,दरभंगा-नागेन्द्र विकल, समस्तीपुर-ई0आई0 पी0गुप्ता, सहरसा-कृपानाथ पाठक,पूर्व मंत्री, सुपौल-तारानन्द सदा, मधेपुरा-जय प्रकाश चौधरी, अररिया-शकील अहमद खान,विधायक, पूर्णियाँ-तौकीर आलम, किशनगंज-जाकिर हुसैन,पूर्व विधायक, कटिहार-इजहारूल हुसैन,विधायक, भागलपुर-राज किशोर सिंह, बांका-अमित कुमार टुन्ना,पूर्व विधायक, मुंगेर-मिन्नत रहमानी, लखीसराय-कैलाश पाल, शेखपुरा-अमिता भूषण,पूर्व विधायक, जमुई-अमरेश कुमार अनीश, बेगूसराय- बंटी चौधरी,पूर्व विधायक, खगड़िया-प्रतिमा कुमारी दास,विधायक, नालन्दा-नरेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक, पटना नगर-सुबोध कुमार, पटना ग्रामीण-1-अजय कुमार सिंह, विधायक,पटना ग्रामीण-2 कौकब कादरी,पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, भोजपुर-डा0 समीर कुमार सिंह,विधान पार्षद, बक्सर-आनन्द शंकर, विधायक, रोहतास-संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी,विधायक, कैमूर-राजेश कुमार,विधायक, गया-विजय शंकर दूबे, विधायक, जहानाबाद-अश्विनी कुमार, अरवल-आलोक हर्ष, औरंगाबाद-अवधेश कुमार सिंह,पूर्व मंत्री, नवादा-अभय कुमार सिंह सार्जन को जिम्मेदारी दी गयी है.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी  के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने 'जय भारत सत्याग्रह' को लेकर प्रदेश कार्यालय में दैनिक गतिविधियों के नियंत्रण एवं सुचारू संचालन को लेकर सात सदस्यीय कंट्रोल रूम कमिटी का गठन किया है.

    इस कमिटी के चेयरमैन बिहार कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय को बनाया गया है और निर्मल वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इनके अलावे अन्य पांच सदस्य के रूप में मीडिया पैनलिस्ट ज्ञान रंजन, मृणाल अनामय, रवि गोल्डेन, राज छविराज व विमलेश तिवारी को जगह दी गयी है.

  प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि इस कंट्रोल रूम के द्वारा जय भारत सत्याग्रह की दैनिक रिपोर्ट एआईसीसी भेजने के अलावे प्रदेश भर में दैनिक कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी भी रहेगी.  


आलोक कुमार


विश्व में शांति और भाईचारे का संदेश

  

पटना. ईसाई समुदाय का दुख भोग 22 फरवरी से हुआ था.अब वह अंतिम चरण में पहुंच गया है.रविवार 02 अप्रैल को खजूर रविवार है.उस दिन चर्च में मिस्सा होगा. इसके साथ ही पवित्र सप्ताह की शुरुआत हो जाएगी. ईसाई समुदाय में इस दिन का विशेष महत्व है. पूरे विश्व में ईसाई अनुयायी खजूर की पवित्र डालियों के साथ इस अनुष्ठान में भाग लेकर पवित्रता को अपनाते हैं. साथ ही विश्व में शांति और भाईचारे का संदेश देते हैं.

    ईसाई धर्मावलंबियों के लिए यह अप्रैल महीना बहुत पवित्र और खास इसलिए भी है क्योंकि इसी महीने गुड़ फ्राइडे और ईस्टर है. ईसाईयों के लिए यह प्रमुख और बड़ा त्योहार माना जाता है और इसी के बीच आता है पाम संडे या खजूर रविवार. इस साल पाम संडे 02 अप्रैल 2023 को है.

   यह रविवार अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत खास होता है. साथ ही यह दिन ईसाई धर्म के लोगों के लिए धार्मिक दिन होता है. पाम संडे से ही पवित्र सप्ताह की शुरुआत हो जाती है और इसका समापन ईस्टर के दिन होता है. दक्षिण भारत में पाम संडे को ‘पैसन संडे’ भी कहा जाता है. इस मौके पर विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं, गीत गाए जाते हैं, बाइबल का पाठ किया जाता है और लोग चर्च जाते हैं. इस दिन लोग ताड़ के पत्तों का उपयोग करते हैं.  

   पवित्र बाइबल में पाम संडे के बारे में कहा गया है कि, प्रभु येसु जब येरुशलेम नगरी पहुंचे थे तब उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग खजूर की डालियां हाथों में लहराते हुए स्वागत के लिए खड़े थे. इसलिए इस दिन की याद में हर साल पाम संडे या खजूर रविवार मनाया जाता है और येसु को सलीब पर चढ़ाए जाने से पहले उनका स्वागत किया जाता है.

     ईसाई धर्मावलम्बी अतीत को याद कर रविवार 2 अप्रैल को चर्च जाएंगे और खजूर रविवार मनाएंगे.राजधानी पटना में स्थित कुर्जी पल्ली में पहला मिस्सा सुबह 05ः30 से रखा गया है.इस अवसर पर भक्तगण संत माइकल प्राइमरी स्कूल में इकट्ठा होंगे. उसके बाद खजूर की डालियां हाथों में लहराते हुए चर्च में जाएंगे.यहां पर मिस्सा होगा.यहां पर दूसरा मिस्सा सुबह 07ः30 बजे से.होगा और शाम में मिस्सा 05ः00 बजे से होगा.

 वहीं संत मेरी, फ्रेंड्स कॉलोनी, आशियाना नगर में खजूर रविवार का मिस्सा 07ः30 बजे से होगा. सेक्रेड हार्ट चर्च. पाटलिपुत्र में 06ः30 बजे से मिस्सा होगा.मरिया निलया, मरियम टोला 06ः00 बजे से मिस्सा होगा.

     बेतिया धर्मप्रांत की बेतिया पल्ली में सुबह 05ः30 संत तेरेसा स्कूल परिसर में खजूर पर आशीष के बाद गिरजाघर की ओर यात्रा तथा मिस्सा.

      वहीं चुहड़ी पल्ली में रविवार 2 अप्रैल को सुबह 06ः00 बजे से ग्रोटो में खजूर की डालियों पर आशीष के गिरजाघर की ओर यात्रा और मिस्सा होगा.

     मुजफ्फरपुर में रविवार 2 अप्रैल को सुबह 07ः00 बजे खजूर की डालियों के साथ विजय यात्रा. प्रथम पाठ ईना नटाल और द्वितीय पाठ उत्तम लाजरूस के द्वारा. दुख भोग पाठ कमल पैट्रिक और दीपक लाजरूस के द्वारा.


आलोक कुमार

गुरुवार, 30 मार्च 2023

बिशप बनने के पांच दिनों के बाद बिशप जेम्स शेखर ने क्रिज्मा तेल को किया पवित्र

  बक्सर धर्मप्रांत के बिशप बनने के पांच दिनों के बाद बिशप जेम्स शेखर ने क्रिज्मा तेल को किया पवित्र


बक्सर. बक्सर धर्मप्रांत नए धर्माध्यक्ष के रूप में ताजपोशी की धर्मविधि में शामिल होने वाले पुरोहित एक बार फिर “क्रिज्मा मिस्सा”  के नाम पर ‘मेरी मदर ऑफ़ पर्पेचुअल हेल्प‘ कैथेड्रल में उपस्थित हुए. मौके पद एमेरिटस आर्चबिशप विलियम डिसूजा भी उपस्थित रहे.उनके मार्गदर्शन में तीन प्रकार के तेलों को आशीष देकर पवित्र किया गया.पवित्र तेल की आशीष “क्रिज्मा मिस्सा” दौरान पवित्र तेलों को विभिन्न संस्कारों में उपयोग किया जाता है.

बक्सर धर्मप्रांत के ग्रामीण और शहरी चर्च के धर्मप्रांतीय एवं धर्मसमाजी पुरोहित “क्रिज्मा मिस्सा” में भाग लिए.बक्सर धर्मप्रांत के बिशप जेम्स शेखर के नेतृत्व में “क्रिज्मा मिस्सा”  अर्पित किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान तीन तरह के तेल को पवित्र तेल करने के लिए आशीष दी गई. एक बीमारों के तेल ,द्वितीय केटक्यूमेन तेल और तीसरा क्रिसम तेल है.इसमें गुल मेहँदी ठंसेंउ डाला जाता है. बिशप स्वामी के द्वारा आशीष दी गई.क्रिसम मास में पवित्र किये गए तेलों को ग्रामीण और शहरी चर्च के पुरोहितों को दिया गया.

 बताया गया कि मुख्य याजक बिशप स्वामी के सामने धर्मप्रांतीय एवं धर्मसमाजी सभी पुरोहित अपनी मन्नतों को दोहराया और बिशप के प्रति अपनी आज्ञाकारिता का वादा किया.यह सभी पुरोहितों का एक महापर्व ही है.इस दिन येसु ख्रीस्त पुरोहिताई संस्कार को ठहराया था.इसलिए इसे एक बड़े समारोह के रूप में मनाते हैं .

    बता दें कि “क्रिज्मा मिस्सा”  के दौरान हर पल्ली पुरोहितों को देने के लिए पर्याप्त नए तेल का आशीर्वाद दिया जाता है. पुरोहित पवित्र तेलों को अलग-अलग पैरिशों में ले जाते है, जहाँ वे वर्ष भर के दौरान व्यवहार में लाया जाता है.यद्यपि बिशप प्रत्येक बपतिस्मा या अपने धर्मप्रांत में पुष्टिकरण पर शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हो सकते है, वह अपने द्वारा आशीर्वादित पवित्र तेलों के माध्यम से प्रतीकात्मक रूप से उपस्थित हो जाते हैं.बीमार व्यक्तियों के चंगाई के तेल, नए दीक्षार्थियों और बपतिस्मा के लिए तेल और तीसरा पवित्र विलेपन का या पवित्र अभिषेक के लिए तेल की बिशप और अन्य पुरोहितों द्वारा आशीष किया गया.

     वचन की आराधना के बाद, तेलों का आशीर्वाद होता है. एक औपचारिक जुलूस में, जैतून का तेल विशेष कलशों में आगे लाया जाता है.बीमारों का तेल पहले पेश किया जाता है, फिर कैटेचुमेन्स का तेल, और अंत में पवित्र  क्रिसम  के लिए तेल. बिशप व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक तेल पर प्रार्थना करता है और आशीर्वाद देता बिशप जैतून के तेल के साथ बालसम के पौधे से तेल मिलाया जाता है, पवित्र आत्मा की उपस्थिति को दर्शाने के लिए मिश्रित तेल पर सांस लेता है, और फिर इसे पवित्र करने के लिए प्रार्थना करता है.एक बार इस तरह से आशीर्वाद देने के बाद, “क्रिज्मा ”  और अन्य तेल अब साधारण मलहम नहीं रह गए हैं.इसके बजाय, वे चर्च के लिए भगवान से एक पवित्र, कीमती उपहार है, जो शुद्धिकरण और मजबूती, उपचार और आराम, और पवित्र आत्मा की जीवन देने वाली कृपा को दर्शाता है.    


आलोक कुमार


बुधवार, 29 मार्च 2023

गांधी परिवार ने सौंपी देश को अपनी सम्पत्तियाँ, मोदी बताएं उन्होंने क्या दान किया

  * कांग्रेस की लड़ाई सत्ता की नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए है

* गांधी परिवार ने सौंपी देश को अपनी सम्पत्तियाँ, मोदी बताएं उन्होंने क्या दान किया

*  संवैधानिक व्यवस्था को तहस-नहस करने की जिम्मेदार है मोदी सरकार 

पटना.राजधानी पटना में महाराष्ट्र के अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले आए थे.उन्होंने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया.

  मोदी सरकार के निरंकुशता, लोकतंत्र की हत्या, अडानी को गैर कानूनी तरीके से देश की संपत्ति देने और तानाशाही सहित कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के संसद सदस्यता को खत्म करने के खिलाफ संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए महाराष्ट्र के  अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक नाना पटोले ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी भाषा को मर्यादित नहीं रख पाते हैं कभी वें आंदोलित किसानों को आतंकवादी कहते हैं, कांग्रेस की महिला सांसद को सूपर्णखा बोलते हैं वो देश के विकास को लेकर वैश्विक मंचों पर बार-बार अपमानित करते रहे हैं और वर्तमान दौर में अपने व्यापारी मित्र अडानी को देश की जमा पूंजी सौंप दे रहे हैं.

  आगे कहा कि ज्वलंत मुद्दों को देश के नागरिकों को सच्चाई बताने वाले हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ सत्तारूढ़ दल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अडानी के प्रति वफादारी दिखाने के लिए उनकी संसद सदस्यता पर हमला किया ताकि संयुक्त संसदीय समिति के गठन से बचा जा सके और 20 हजार करोड़ के घोटाले के उजागर होने से बचा जा सके. यह कांग्रेस की राष्ट्रहित में चल रही चरणबद्ध आंदोलनों को प्रभावित करने के लिए और इस देश के लोकतंत्र को बचाने की उनकी भूमिका पर कुठाराघात के रूप में कदम उठाया गया है.

  उन्होंने आगे कहा कि देश के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम सहित एयरपोर्ट-पोर्ट तक को नियमों पर ताक पर रखकर अडानी को सौंपे जा रहे हैं. हमारे नेता राहुल गांधी ने जब देश को नरेंद्र मोदी की कुत्सित नीतियों को जगजाहिर करना शुरू किया उसपर झल्लाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से सच छुपाने के लिए उनकी संसद सदस्यता से हटाने की साजिश रची और न्यायपालिका के माध्यम से इसे उन्होंने कर भी दिखाया. हमारे नेता राहुल गांधी ने किसी पिछड़े का असम्मान नहीं किया बल्कि चोर को चोर बताया और जो व्यक्ति चोर है वो किसी भी धर्म सम्प्रदाय से हो उसे चोर बोलने में कोई मानहानि नहीं होती. जिस देशभक्त परिवार ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजाद भारत को बनाने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया उस गांधी परिवार को भाजपा और नरेंद्र मोदी द्वारा  भ्रष्ट बताया जाता है और अपमानित किया जाता है तो देश के आम लोगों के जमा पूंजी को लेकर भागने वाले देशद्रोही नीरव-ललित मोदी को चोर बोलने पर कैसे मानहानि हो गयी? उन्होंने कहा कि जिस गांधी नेहरू परिवार ने अपनी बेशकीमती सम्पत्तियों को देश को समर्पित कर दी उससे सरकारी आवास छीनने के जल्दी केंद्र सरकार की भ्रष्ट मानसिकता बताने को काफी है.

     आरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपक्रम को बन्द करके निजी क्षेत्रों को देने से देश में पिछड़े समुदाय को बेरोजगारी की समस्या बढ़ेगी और कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में हमारे नेता राहुल गांधी ने ही पिछड़ों के हक के लिए उनकी गणना करने का प्रस्ताव पारित किया ताकि उन्हें उचित रोजगार की व्यवस्था की जा सकी. भाजपा पिछड़ों के खिलाफ साजिश रच रही है और निजी क्षेत्र को बढ़ावा देकर नौकरी देने वाले सार्वजनिक उपक्रम को बन्द करना चाहते हैं. भाजपा ने बेरोजगारी और महंगाई से ध्यान भटकाने और जेपीसी की मांग को उलझाने के लिए यह मुद्दा उठाया और देश का ध्यान दूसरे मुद्दें पर शिफ्ट करने की साजिश रची.

        इससे पूर्व बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार आगमन पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले का स्वागत व अभिनंदन किया और उनके लंबे संसदीय जीवन के बारे में बताते हुए संवाददाताओं से परिचय कराया.

         संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक डॉ शकील अहमद खान, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़,  ब्रजेश पांडे, विधायक बंटी चौधरी, निर्मल वर्मा, असितनाथ तिवारी, सौरभ सिन्हा व ज्ञानरंजन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे.


आलोक कुमार

मंगलवार, 28 मार्च 2023

वन अधिकार नहीं मिला, तो आदिवासी करेंगे बड़ा आंदोलन

 * पंच ज’’ - जल, जंगल, जमीन, जन और जानवर - के संरक्षण, संवर्धन और आजीविका पर सम्मेलन संपन्न

* वन अधिकार नहीं मिला, तो आदिवासी करेंगे बड़ा आंदोलन

*आज भी वन अधिकार से वंचित हैं मध्यप्रदेश के आदिवासी

*अंग्रेजों के बनाए कानूनों से प्रताड़ित हैं आदिवासी


भोपाल. एकता परिषद सहित विभिन्न जनसंगठनों ने आज भोपाल में ‘‘पंच ज’’ (जल, जंगल, जमीन, जन और जानवर) के संरक्षण, संवर्धन और आजीविका विषय को लेकर प्रदेश भर के आदिवासियों के साथ सम्मेलन आयोजित किया. सम्मेलन में 22 जिलों से आए आदिवासी समुदाय के मुखियाओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को साझा किया. उन्होंने बताया कि आज भी वन विभाग द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. उनके खेतों में लगी फसलों को उजाड़ा जा रहा है.उनके वन अधिकार के दावों को बिना बताए निरस्त किया जा रहा है. आदिवासी समुदाय को न तो जंगल से आजीविका मिल रही है और न ही उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है.

सम्मेलन में एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रन सिंह परमार ने कहा कि संगठन की ताकत से हमने कई कानूनों में बदलाव के लिए सरकार को झुकाया है.हमें फिर अपनी ताकत को पहचान कर एकजुटता के साथ आंदोलन करना होगा, ताकि न केवल आदिवासी बल्कि सभी वंचित समुदाय को जल, जंगल, जमीन पर अधिकार मिले और आजीविका का साधन मिले। कानून एवं नीतियों का लाभ समुदाय को मिल सके, इसके लिए एकजुटता की ताकत महत्वपूर्ण हैं. हर बार की तरह एक बार फिर राजनेता वोट के लिए गांव-गांव घुम रहे हैं, लेकिन हमें अपनी समस्याओं का समाधान के लिए उनसे सवाल करना होगा.यदि वे हमारी बात नहीं मानते, तो आगामी 5 जून को भोपाल में एक प्रदेशव्यापी बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा.


बरगी बांध विस्थापित संघ के राजकुमार सिन्हा ने कहा कि 2008 में पहली बार जब वन अधिकार के दावे किए गए थे, तब निरस्त करने पर कारण भी बताए गए थे.उस दरम्यान लोगों की सक्रियता भी कम थी। अब निरस्त दावों के कारण नहीं बताए जा रहे हैं. ऐसे में सरकार पर जन दबाव बनाने की जरूरत है, ताकि वन अधिकार का सही तरीके से क्रियान्वयन हो सके. कानूनी विशेषज्ञ जयंत वर्मा कहा कि संगठन की ताकत से अंग्रेजों के जमाने के बनाए कानून को बदलने के लिए प्रयास करने की जरूरत है. वन विभाग सहित अन्य विभाग जनहितैषी तरीके से काम करें, इसके लिए दबाव बनाना होगा. एकता परिषद के वरिष्ठ साथी निर्भय सिंह ने कहा कि पंच ज के अधिकारों के लिए संघर्ष के साथ-साथ सरकार के साथ संवाद भी करते रहेंगे.

 एकता परिषद के संतोष सिंह, अनीष कुमार, डोंगर शर्मा, दीपक अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार राकेश दीवान, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अजय मेहता सहित कई वक्ताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया. वन अधिकार कानून के तहत दावेदारों को उनके दावा दिलाने के लिए प्रदेश के सभी जन संगठन आगामी दिनों में वन अधिकार पर व्यापक स्तर पर काम करेंगे. जिन आदिवासी परिवारों को वन अधिकार मिल चुके हैं, उन्होंने जैविक खेती से उपजी फसलों को सम्मेलन में प्रदर्शित किया.

आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post