युवाओं को कयाकिंग के लिए प्रशिक्षित कराने का निर्देश
* अमवा मन वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन में पर्यटकों की सुविधा के लिए विकसित किये जा रहे विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा * पर्याप्त रोशनी, पार्किंग, पौधों का संरक्षण, पाथवे टाइल्स सहित इंगेजमेंट प्वाइंट की समुचित व्यवस्था तेजी से कराने का निर्देश * युवाओं को कयाकिंग के लिए प्रशिक्षित कराने का निर्देश बेतिया। पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज अमवा मन वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन में पर्यटकीय दृष्टिकोण से कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री अमरकेश डी, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन एरिया में पर्याप्त रोशनी, पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाय। महिला एवं पुरुष के लिए बनाए गए चेंजिंग रूम में शॉवर का अधिष्ठापन कराया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन एरिया में लगाए ग...