संदेश

कांग्रेस मुख्यालय में मिलन समारोह आयोजित

चित्र
 भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई पूर्व विधायक सुनीता देवी पटना. कटिहार के कोढ़ा विधान सभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता देवी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा को छोड़ आज कांग्रेस में शामिल हुई। इसके लिए कांग्रेस मुख्यालय में मिलन समारोह आयोजित किया गया.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने श्रीमती सुनीता देवी एवं उनके समर्थकों को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवायी. इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव श्री तारिक अनवर एवं विधायक दल के नेता डा0 शकील अहमद खान भी मौजूद थे.      इस अवसर पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि श्रीमती सुनीता देवी के कांग्रेस में आने से कांग्रेस की दलितों के लिए की जाने वाली संघर्ष को धार मिलेगी । लोगों को बताने में आसानी होगी कि कांग्रेस ही सच्चा हमदर्द है.       भाजपा को छोड़ने की वजह बताते हुए श्रीमती सुनीता देवी ने कहा कि भाजपा में महिलाओं के साथ काफी भेदभाव अपनाया जाता है. नारा भले ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया जाता है लेकिन अंदर जाने पर पता चलता है ...

भाजपा ने दलितों और आदिवासियों को छलने का काम किया हैः के राजू

चित्र
    * दलितों के हित में विचारों और हक की लड़ाई लड़ती रही है कांग्रेसः के राजू * भाजपा ने दलितों और आदिवासियों को छलने का काम किया हैः के राजू * दलितों के उत्थान के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध, दलित संवाद में बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह * दलित समाज के युवाओं को आगे बढ़कर लेनी होगी जिम्मेदारी: बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं रिसर्च विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान सभागार में वृहद स्तर पर दलित संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की.     दलित संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, एस सी एस टी विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग एवं अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक के राजू ने कहा कि दलितों के हित में विचारों और हक की लड़ाई कांग्रेस लगातार लड़ती रही है. आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने इस देश में दलितों के उत्थान के लिए लगातार काम किया है और अब भी उस वैचारिक लड़ा...

डब्ल्यूपीओ का मुख्यालय बिहार से हटाना मोदी सरकार का बिहार विरोधी फैसला

चित्र
  पटना.बिहार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने महागठबंधन द्वारा 15 जून को आयोजित की जाने वाली धरना में पूरी ताकत से प्रदेश के सभी जगहों पर भाग लेने का निर्णय लिया है. इसके लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय, सदाकत आश्रम में एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें धरना में सम्मिलित होने का निर्णय लिया गया.इसकी जानकारी स्वयं बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने दी.गौरतलब है कि अगले 15 जून को महागठबंधन की ओर से दिल्ली में संघर्षरत महिला पहलवानों के समर्थन में प्रदेश भर में धरना आयोजित करने का प्रस्ताव था जिस पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने आज एक बैठक बुलाई थी जिसमें सम्मिलित होने का निर्णय लिया गया. बैठक में भाग लेने वाले नेताओं में मुख्य रूप से राजेश राठौड़, पूर्व विधायक बंटी चौधरी, निर्मल वर्मा, राज कुमार राजन, लाल बाबू लाल, कपिलदेव प्रसाद यादव, मिन्नत रहमानी, असित नाथ तिवारी, चन्द्र प्रकाश सिंह, संजीव कुमार कर्मवीर सहित अन्य नेता शामिल रहे. डब्ल्यूपीओ का मुख्यालय बिहार से हटाना मोदी सरकार का बिहार विरोधी फैसला केंद्र की भाजपा सरकार लगातार बिहार के स...

केंद्र सरकार की सेवा, सुशासन और कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण

चित्र
 बेतिया.केंद्र सरकार की सेवा, सुशासन और कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के बेतिया में स्थित आवास पर महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया.बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ जनों को भोजन करा के उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.    देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक केंद्र सरकार संचालित है.इस दौरान केंद्र सरकार के द्वारा सेवा व सुशासन के साथ गरीबों का कल्याण करने के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण हो गया.इस अवसर पर शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के बेतिया में स्थित आवास पर महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया.      इस महाजनसंपर्क अभियान में केंद्रीय जल व जहाज रानी मंत्री शांतनु ठाकुर,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह माननीय सांसद डॉ संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री राणा रणधीर, पूर्व मंत्री जनक चमार , राजेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, दीपेंद्र सर्राफ, आनंद सिह, विजय रंजन ठाकुर, ओबोसी मोर्चा के प्रदेश सचिव श्री संतोष कुमार, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह,...

बिहार के 21 लोगों की खोज करने में राज्य सरकार कोई मदद नहीं कर रही है

चित्र
    ●  राज्य के 21 यात्री अब तक लापता, परिजन नाराज , सरकार से कोई मदद नहीं ● रेल मंत्री का इस्तीफा मांगने वालों ने पीड़ितों के लिए कुछ नहीं किया पटना . पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बालासोर रेल दुर्घटना के बाद से लापता बिहार के 21 लोगों की खोज करने में राज्य सरकार कोई मदद नहीं कर रही है.    श्री मोदी ने कहा कि उड़ीसा की रेल दुर्घटना पर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तो खूब हुई, लेकिन बालासोर में बिहार सरकार ने न कोई हेल्प डेस्क बनाया, न अपनों की तलाश में वहाँ पहुँचने वाले बिहार के लोगों के लिए कहीं ठहरने और भोजन करने की व्यवस्था की.    उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मरे या अब तक लापता लोगों के परिजनों की सहायता तभी अच्छी तरह से होती, जब इसकी मॉनिटरिंग के लिए  सरकार ने किसी वरिष्ठ मंत्री को वहाँ कैंप कराया होता.  श्री मोदी ने कहा कि लापता लोगों के गरीब परिजन अपने सीमित साधन से बालासोर गए, दर-दर भटके और पैसा खत्म होने पर मायूस होकर लौट आए.        उन्होंने कहा कि किसी शव की पहचान के लिए डीएनए और...
चित्र
   पटना.अभी तक ईसाई समुदाय समझते हैं कि एक धार्मिक  परिवार से केवल भाई और बहन ही धर्म समाज में जा सकते है.जहां भाई फादर और बहन सिस्टर बन सकते हैं.जैसे कुर्जी क्रिश्चियन कॉलोनी के रहवासी व कुर्जी पल्ली के सदस्य जोसेफ फ्रांसिस के पुत्र ब्रदर क्लारेंस जोसेफ और पुत्री  सिस्टर रेश्मी जोसेफ धर्म समाज में सेवारत हैं.      वहीं मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के मरफा पल्ली में रहने वाले फादर रेमंड केरोबिन और उनकी बहन सेक्रेड हार्ट की सिस्टर हैं.बक्सर धर्मप्रांत के फादर प्रेम प्रकाश और उनके अनुज फादर ज्ञान प्रकाश धर्म समाज हैं.हालांकि जेसुइट में देखा जा सकता है कि एक ही परिवार के दो भाई स्व.फादर केरोबिन साह और फादर रेमी साह, स्व.फादर जैकब साम्पिकल और फादर जोसेफ साम्पिकल,  स्व.फादर एडमंड रिवेरो और स्व.फादर सिरिल रिवेरो आदि भाई धर्म समाज में थे.            गोवा दमन महाधर्मप्रांत के कैमूरलिम सालसेटे पल्ली में जोवाकिम मस्कारेन्हास और मारिया जोवाकिना बैरेटो रहते हैं.दोनों के तीन पुत्र और एक पुत्री है.इस आदर्श धार्मिक परिवार में सेबस्टिय...

बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा की गई

चित्र
 गया. बाल विकास परियोजना, गुरारू में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मिलेट कार्यशाला का उद्घाटन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, गया एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, गुरारू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. जिसमें सभी कर्मी उपस्थित थे.     इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं पोषण ट्रैक्टर में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिका ,डाटा ऑपरेटर एवं प्रखंड समन्वयक को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा की गई.    जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा पीएमएमवीवाई योजना में सरकार द्वारा किए गए परिवर्तन के बारे में बताया गया. साथ ही पोषण ट्रैकर ऐप पर सभी एंट्री शतप्रतिशत करने के लिए निर्देशित किया गया. राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना जिसका मुख्य उद्देश्य कन्या जन्म को प्रोत्साहित करना एवं उनके बेहतर विकास को प्रेरित करना है उसके लाभुकों को शत-प्रतिशत लाभ देने के लिए निर्देश दिया गया.    वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय म...