संदेश

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 14 आवेदकों की समस्याओं को सुना

चित्र
  * जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 14 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश नालंदा. दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 14 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.          बिहारशरीफ नगर निगम के एक परिवादी द्वारा नल जल का कनेक्शन नहीं किये जाने की जानकारी दी गई. जिलाधिकारी ने उनके आवेदन को नगर आयुक्त को भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया.        राजगीर अनुमंडल के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि अतिक्रमण संबंधित मामले में स्थल पर कार्रवाई नहीं हुई है. जिलाधिकारी ने राजस्व शाखा प्रभारी को बुलाकर मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. एक आवेदक द्वारा बताया गया कि कृषि विभाग में बीटीएम के चयन के लिए पात्र श्रेणी के अंतर्गत उनका काउंसलिंग नहीं किया गया. जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को बुलाकर मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.         ...

पर्यवेक्षण के लिए स्वच्छाग्रहियों को दायित्व दिया

चित्र
   राजकीय.राजकीय राजगीर मलमास मेला की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने मेला थाना मैदान में बनाये गए मेला नियंत्रण कक्ष स्थित सभागार में सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक किया.साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, शौचालयों की तीन शिफ्ट में साफ-सफाई आदि की व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.      सभी शौचालयों के साफ-सफाई की मॉनिटरिंग मोबाइल एप्प के माध्यम से कराई जाएगी.इसके पर्यवेक्षण के लिए स्वच्छाग्रहियों को दायित्व दिया गया है.मेला नियंत्रण कक्ष में सामान्य साफ-सफाई, शौचालयों की साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित अलग-अलग पालियों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से संधारित करने का निर्देश दिया गया. इन कार्यों से संबंधित मानव बल के आवासन के लिए भी व्यवस्था राजगीर में की जा रही है.बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर सहित विभिन्न कार्यों के लिए प्राधिकृत पदाधिकारी उपस्थित थे. आलोक कुमार

पितृपक्ष मेला 28 सितंबर से प्रारंभ

चित्र
 गया. इस वर्ष पितृपक्ष मेला 28 सितंबर से प्रारंभ होकर 14 अक्टूबर 2023 तक आयोजित होगा. इस वर्ष पिछले वर्ष के अपेक्षा और अधिक तीर्थयात्रियों की आने की पूरी संभावना है. पितृपक्ष मेला के सफल आयोजन के उद्देश्य से किये जा रहे तैयारियों का समीक्षा जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने कोषांग वार किया. उन्होंने सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अभी से ही अपने कोषांग में अधीनस्थ पदाधिकारी अभियंता एवं संबंधित नामित पुरोहित के साथ स्थल निरीक्षण करते हुए, जो भी कमियां पायी जाती है उसे युद्धस्तर में ठीक करवाये ताकि मेला अवधि में पितृपक्ष मेला की खूबसूरती में और चार चांद लग जाये.           आज मुख्य रूप से मेल क्षेत्र के सड़को एवं नाली मरम्मती, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति एवं स्वच्छता कोषांग के कार्याे पर समीक्षा की गई.सड़क एवं नाली मरम्मत के संबंध में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यपालक अभियंता बुडको, नगर निगम के अभियंतागण तथा आरसीडी विभाग के अभियंता का आपस में सभी का समन्वयन काफी महत्वपूर्ण है.     ...

राजकीय राजगीर मलमास मेला को लेकर की जा रही व्यवस्था की सराहना की

चित्र
  राजकीय राजगीर मलमास मेला के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने राजगीर नगर परिषद के सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों के साथ की बैठक राजगीर. राजकीय राजगीर मलमास मेला के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न स्थानीय वर्गों के लोगों के साथ बैठक की जा रही है.इसी कड़ी में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज आरआईसीसी सभागार में राजगीर नगर परिषद के सभी नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की.     एक-एक कर सभी सदस्यों से मेला के आयोजन को लेकर फ़ीडबैक एवं महत्वपूर्ण सुझाव लिया गया. सभी सदस्यों ने मेला के आयोजन को लेकर  की जा रही व्यवस्था की सराहना की. कुछ सदस्यों द्वारा नगर परिषद के सभी वार्डों में साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था कराने को कहा. जिलाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर को सभी वार्डों की सफाई के लिए मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सभी पार्षदों को शामिल कर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है. जिसमें नगर परिषद के सभी पदाधिकारी एवं सफाई कराने के लिए प्राधिकृत एजेंसी के पर्यवेक्षक भी शामिल हैं. सभी लोगों को साफ-सफाई से संबंधित अपनी सम...

लोकतंत्र की हत्या व विपक्ष को कुचलने की कोशिश

चित्र
 पटना.कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के  खिलाफ चल रहे दुष्चक्र व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकतंत्र की हत्या व विपक्ष को कुचलने की कोशिश के खिलाफ कांग्रेसजन अपने प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा के सामने दिनांक 12 जुलाई 2023 पूर्वाह्न 10 बजे से संध्या 5 बजे तक मौन सत्याग्रह पर बैठेंगे. इस आशय का पत्र जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र के तहत ‘मोदी सरनेम‘को लेकर जिस प्रकार से उनके खिलाफ कुचक्र रचा गया वो पूरी तरीके से राजनीतिक विद्वेष से जनित था. अडानी के खिलाफ संसद में लगातार हमलावर रहे हमारे नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेकर मोदी सरकार षड्यंत्र के तहत उन्हें कानूनी पचड़ों में फंसाया.  और अब ये कोशिश हो रही है कि उन्हें चुनाव लड़ने से भी रोका जाय. इसलिए कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक इस मामले पर केंद्र सरकार को घेरेगी. और मोदी सरकार के कुत्सित सोच को उजागर करने के लिए म...

अंतिम रस्म अदायगी कर पार्थिव शरीर को मिट्टी को समर्पित

चित्र
  अंतिम रस्म अदायगी कर पार्थिव शरीर को मिट्टी को समर्पित बेतिया धर्मप्रांत में है चुहड़ी पल्ली.इस पल्ली में स्थित गिरजाघर स्वर्ग में उदगृहीत मां मरियम को समर्पित है.गिरजाघर का इतिहास 254  साल पुराना है. जिसके प्रथम पल्ली पुरोहित फादर जॉन  ग्वालबर्ट हुए. जिन्होंने 30 वर्षों तक इस पल्ली की सेवा की.इसी गिरजाघर में वयोवृद्ध फिलिप लुइस का पार्थिव शरीर को रखकर अंतिम बार  पवित्र मिस्सा फादर हरमन रफाएल के द्वारा किया गया.    चुहड़ी पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हरमन रफायल ने अपने उपदेश में कहा कि येसु कहते हैं कि मार्ग,सत्य और जीवन  मैं ही हूं, मुझ से होकर गए बिना कोई पिता के पास नहीं जा सकता है. भक्तों के लिए मृत्यु जीवन का विनाश नहीं विकास है. इस दफन समारोह में लगभग 250 लोग शामिल थे.सभी के सहयोग से पार्थिव शरीर को ईसाई धर्म विधि के अनुसार कर दिया गया.मालूम हो कि कल शनिवार को उनका निधन हो गया था और उनका आज अंतिम संस्कार कर दिया गया. आलोक कुमार

स्टाफ नर्स माया कुमारी के ससुर डेविड पीटर दम तोड़ दिये

चित्र
39 दिनों के बाद सड़क दुर्घटना में घायल डेविड पीटर का निधन हो गया डायसिस ऑफ इलाहाबाद के फादर राजेश साइमन के जीजाजी डेविड पीटर हैं पटना.आज स्टाफ नर्स माया कुमारी के ससुर डेविड पीटर दम तोड़ दिये.पश्चिम चंपारण जिले के चखनी गांव से पटना आने के दरम्यान चौतरवा चौराहा के पास विपरित दिशा से आने वाली गाड़ी से सीघी टक्कर होने से डेविड पीटर, फ्रांसिस्का पूनम,रेनित ठाकुर,प्रवीण प्रसन्ना और माया कुमारी घायल हो गए. सभी घायलों को 01 जून को एशियन सिटी होस्पिटल पटना कुर्जी में भर्ती कराया गया.डेविड पीटर को छोड़कर इलाज के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गयी. आज 39 दिनों के बाद सड़क दुर्घटना में घायल डेविड पीटर का निधन हो गया. विस्तार से बताया गया कि डेविड पीटर 68 साल के थे.वे आरा मिशन स्कूल भोजपुर, में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे.शारीरिक शिक्षक के पिता का नाम स्व. पीटर जौन ठाकुर और माता का नाम अन्ना पीटर है.शारीरिक शिक्षक की पत्नी का नाम पुनम साइमन (शिक्षिका) है. पुत्र प्रवीण प्रसन्ना है.पुत्रियां का नाम डेजी रानी और प्रियंका रानी है.शारीरिक शिक्षक की बहु माया कुमारी है.जो एक स्टाफ नर्स हैं.पौत्र रेनित ठा...