संदेश

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

चित्र
  * वरिष्ठ नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार मजबूती की तरफ बढ़ रही है.इसी क्रम में आज सदाकत आश्रम में पूर्वी चम्पारण के तीन वरिष्ठ नेता डा0 सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. जो नेता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की उनमें पूर्वी चम्पारण जिला परिषद के उपाध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद यादव, जिला परिषद सदस्य किरण कुशवाहा एवं कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी माला ठाकुर शामिल हैं.          कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि राहुल गाँधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे के राजनैतिक विचारधारा से प्रभावित होकर एवं डा0 सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पुर्नउत्थान अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि तीनों नेताओं के आने से आने वाले चुनावों में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कांग्रेस में आने वाले नेताओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर पूर्वी चम्पारण कांग्रेस जिलाध्य...

एक पीढ़ी तैयार करना जो देश और समाज को हर स्तर पर नेतृत्व प्रदान करें

चित्र
  * एन0एस0यू0आई0 कांग्रेसी विचारधारा का स्टार्टअप- डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह * अगले विधानसभा चुनाव में एन0एस0यू0आई0 की भूमिका होगी तय-डा0 अखिलेश सिंह पटना. एन0एस0यू0आई0 कांग्रेसी विचारधारा का स्टार्टअप है, कांग्रेस की राजनीति की नर्सरी. भारत के युवा मस्तिष्क में कांग्रेसी सोच का बीजारोपण हो इसी ध्येय से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1971 में एन0एस0यू0आई0 की स्थापना की.उनकी योजना थी देश में कांग्रेस की विचारधारा और राजनीति के इसके संस्कार से पोषित एक पीढ़ी तैयार करना जो देश और समाज को हर स्तर पर नेतृत्व प्रदान करें.      ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज सदाकत आश्रम में आयोजित एन0एस0यू0आई0 के कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से राजनीति में रहने के कारण मैं समझता हूँ कि नेतृत्व निर्माण के लिए छात्र जीवन में इसका क्या योगदान है. राजनीतिज्ञ के तौर पर भविष्य की बुनियाद छात्र जीवन में ही रखी जाती है.युवा मन में राजनीतिक विचार का आकर्षण जीवन भर प्रेरित करता रहता है.     उन्होंने कह...

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन बेंगलुरु में "Super Shakti SHE" कार्यक्रम की शुरुआत

चित्र
  * देश की हर महिला के हक और हिस्सेदारी को सुनिश्चित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैः श्री शिव प्रकाश गरीब दास  * जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नहीं होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नहीं बन सकता : वरिन्दर सिंह ढिल्लो पटना .भारतीय युवा कांग्रेस ने देश भर में महिला सशक्तिकरण के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन बेंगलुरु में "Super Shakti SHE"  कार्यक्रम की शुरुआत की थी. यह कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रमों में से एक है. इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर हर प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण की झलकियां दिखाई पड़ेगी, हर स्तर पर महिलाएं युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेके अपने हक और हिस्सेदारी के लिए ध्वजारोहण करेंगी.               "Super Shakti SHE"   कार्यक्रम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस देश भर में प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर  'Shakti  क्लब’ के जरिए महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी और इस क्लब के माध्यम ...

वाराणसी को स्थानीय प्रशासन तथा रेलवे की जुगलबंदी से ध्वस्त किया जा रहा है

चित्र
वाराणसी.आज शनिवार 12अगस्त को फिर से कानून की धज्जियां उड़ाते हुए संत विनोबा भावे की प्रेरणा से स्थापित साधना केंद्र- सर्व सेवा संघ परिसर,राजघाट, वाराणसी को स्थानीय प्रशासन तथा रेलवे की जुगलबंदी से ध्वस्त किया जा रहा है.यह सोचना नादानी होगी कि स्थानीय सांसद एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सहमति के बिना ऐसा हो रहा है.स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के इशारे पर ही यह विध्वंस रचा जा रहा है.यह घटना भारतीय इतिहास की एक शर्मनाक घटना के रूप में याद किया जाएगा. जहां गांधी, विनोवा, जयप्रकाश, दादा धर्माधिकारी, नारायण देसाई, जे सी कुमारप्पा, धीरेंद्र मजूमदार, शिवानंद, जे कृष्णमूर्ति जैसे मनीषियों की किताबों का कत्ल किया गया है. किताबें और पुस्तकालय को बर्बाद करने वाले दुर्दांत जालिम के रूप में ये सत्ताधीश जाने जाएंगे.यह बुलडोजर सत्ता का हमला है जो गांधी, विनोबा और जेपी की विरासत को नष्ट करने के इरादे से किया जा रहा है. लेकिन ऐसा संभव नहीं है. दुनिया गांधी के रास्ते पर चल पड़ी है.हमारे सत्ताधीश गांधी के रास्ते पर चलने का नाटक करते हैं.पर ये गांधी की स्मृतियों को नष्ट करने पर तुले हुए है.उनका...

.सर्व सेवा संघ के तत्वावधान में भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर 9 एवं 10 अगस्त 2023 को

चित्र
वाराणसी.सर्व सेवा संघ के तत्वावधान में भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर 9 एवं 10 अगस्त 2023 को सरकार द्वारा सर्व सेवा संघ के वाराणसी परिसर पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ जन प्रतिवाद सम्मेलन और प्रदर्शन किया गया.वहीं 12अगस्त को फिर से कानून की धज्जियां उड़ाते हुए संत विनोबा भावे की प्रेरणा से स्थापित साधना केंद्र- सर्व सेवा संघ परिसर,राजघाट, वाराणसी को स्थानीय प्रशासन तथा रेलवे की जुगलबंदी से ध्वस्त किया जा रहा है. अवैध कब्जे के ख़िलाफ़ शास्त्री घाट कचहरी वाराणसी में आयोजित हुई विशाल जनप्रतिरोध सभा किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ट्रैक्टर ने कोई तय करके नहीं रखा है कि दिल्ली ही जाएगा, ट्रैक्टर की जरूरत पड़ी तो बनारस भी आ जाएगा.बीजेपी जमीन लूटने वाली पार्टी है.10 अगस्त 2023 को शास्त्री घाट कचहरी वाराणसी में सर्व सेवा संघ परिसर राजघाट और सर्वोदय प्रकाशन को वापस पाने के लिए गाँधीजनों ने विशाल जनसभा आयोजित किया.       सभा मे अलसुबह से ही देश भर से आए सर्वोदयी गाँधीजन जुटने लगे थे.इनमें से बहुसंख्यक गाँधीजन आपातकाल में जेल गए हुए लोकतंत्र सेनानी हैं.लोगो ने कहा कि वो कांग्रेस की स...

आशा व आशा फैसिलिटेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के आज 31वें दिन हड़ताल समाप्ति की घोषणा

चित्र
 पटना.बिहार की करीब एक लाख आशा कार्यकर्त्ता एवं आशा फैसिलिटेटर काम पर लौटेंगी.बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के द्वारा 12 जुलाई से 12 अगस्त तक यानी  एक माह तक 9 सूत्री माँगों की पूर्ति को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे.बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ समझौता होने की खबर है.सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद आशा कार्यकर्ता संघ ने इस बात का ऐलान किया.राज्य सरकार के खजाने पर सालाना 180 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.    बिहार की एक लाख आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर काम पर लौटेंगी.स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद हड़ताल खत्म हुई.हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई. सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद आशा कार्यकर्ता संघ ने इस बात का ऐलान किया.बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की नेताओं का कहना है कि सबसे बड़ी जीत पारितोषिक शब्द को बदलकर मासिक मानदेय करने की है.1000 में दम नहीं 10 हजार से कम नहीं का नारा लगाने वाली आशा कार्यकर्ताओं को 2500 रू. के मानदेय पर संतुष्ट होना पड़ा.     बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष शशि यादव ने बताय...

गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को बख्शा नहीं जायेगा

चित्र
  * दाखिल-खारिज में गड़बड़ी को लेकर राजस्व कर्मचारी निलंबित * आरोप पत्र गठित कर की जा रही है अनुशासनिक कार्रवाई * राजस्व कार्यों के निष्पादन में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को बख्शा नहीं जायेगा, की जायेगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी बगहा.दाखिल-खारिज मामले के निष्पादन में गड़बड़ी को लेकर पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा श्री छठू उरांव, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय, बगहा-01 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने अंचल अधिकारी, बगहा-01 को श्री उरांव के विरूद्ध आरोप पत्र गठित कर अनुशासनिक कार्रवाई संचालित करने का निर्देश दिया है.       ज्ञातव्य हो कि अंचल कार्यालय, बगहा-01 के राजस्व कर्मचारी, श्री छठू उरांव द्वारा दाखिल-खारिज वाद संख्या-4278 में जमाबंदीदार को मृत अंकित करते हुए जानबूझकर लापरवाही बरती गयी एवं तथ्यों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत नहीं कर तथ्यों को छुपाते हुए गलत मंशा से दाखिल-खारिज स्वीकृत करने की अनुशंसा की गयी.      जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा इसे अत्यंत ही गंभीरता से लिया...