संदेश

प्रत्येक साल खदानों की माता के आदर में ढोरी माता तीर्थस्थल

चित्र
चमत्कारी ढोरी माता मरियम का वार्षिक समारोह प्रत्येक साल खदानों की माता के आदर में ढोरी माता तीर्थस्थल, खदानों में गरीब मजदूरों के प्रति माता मरियम की चिंता और खासकर, मजदूरों के कल्याण के लिए उनकी शक्तिशाली मध्यस्थता का प्रतीक है... कथारा.हजारीबाग धर्मप्रांत के जारंगडीह में संत अंथोनी चर्च है.कोयला खदानों की चमत्कारी ढोरी माता मरियम का वार्षिक समारोह शुक्रवार 20 अक्टूबर को झंडोत्तोलन एवं नोवेना के साथ शुरू की गई.हजारीबाग धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष  आनन्द जोजो ने माता मरियम के सम्मान में झंडोत्तोलन किया तथा मिस्सा बलिदान के द्वारा नोवेना की शुरूआत की. भक्तिपूर्वक रोजरी प्रार्थना करते हुए विश्वासियों ने भारी संख्या में माता मरियम का झंडा लिये हुए नोवेना के पहले दिन में भाग लिया.शुक्रवार के बाद शनिवार को नोवेना में शामिल होने के बाद तीसरे तीन श्रद्धा के साथ श्रद्धालु रविवार को नोवेना में शामिल होंगे. जारंगडीह स्थित ढोरी माता तीर्थालय जारंगडीह में वार्षिक समारोह झंडोत्तोलन व नोवेना प्रार्थना के साथ शुक्रवार को प्रारंभ कर दिया गया. मुख्य अनुष्ठाता हजारीबाग धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष आनन्द ...

मुसहर समुदाय की जमीन को जबरन कब्जा करने का रामदीप प्रसाद कर रहे हैं

चित्र
  गया.अत्यंत गरीब 35 साल का कारू मांझी को टी.बी.बीमारी हो गयी है.उसकी पत्नी का दिमागी हालत ठीक नहीं है.वह बोध गया में भीख मांगती है.एक बेटा है.इस तरह की पारिवारिक हालात का फायदा दबंग रामदीप प्रसाद उठा लिया है.        पूरा प्रकरण यह है कि महादलित मुसहर समुदाय की जमीन को जबरन कब्जा करने का रामदीप प्रसाद कर रहे हैं.एक आवेदन लिखकर पीड़ित कारू मांझी ने अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, गया को दिया है.उसका विषय है कि खाता न० 535 (पुराना) प्लौट (पुराना) 1689 एवं 1351 (पुराना) नया खाता न० 1127 प्लौट न० 3594 और 3595 में अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करके चारदीवारी किया जा रहा है.उसे रोकने का आग्रह किया गया है.        स्वः रामस्वरूप मांझी का पुत्र कारू मांझी है.ग्राम मोचारीम रहते हैं. थाना बोधगया थाना न0 424 और जिला गया के निवासी है. कारू मांझी कहते हैं कि वर्ष 1970-71 मेरे दादा स्व० तिला मांझी पिता स्वः ऐतवार मांझी के नाम से बिहार सरकार के द्वारा भूमि वितरण के समय परवाना से प्राप्त हुआ है.कारू मांझी कहते है कि नीज ग्राम निवासी रामदीप प्रसाद पिता तुलसी महतो एवं अन्य ...

श्री बाबू पूरे प्रदेश को बनाया भी और संवारा भी

चित्र
  श्री बाबू में था विकास का मौलिक विजन : डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह  पटना।घर को सजाना और बात है और घर बनाना और बात है। कहते हैं कि एक घर बनाने में लोग टूट जाते हैं और श्री बाबू पूरे प्रदेश को बनाया भी और संवारा भी। वे आधुनिक बिहार के निर्माता थे। ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कही। वे बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डा0 श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।      डा0 सिंह ने कहा कि श्री बाबू के पास विकास का मौलिक विजन था। उनकी सोच भविष्य को संवारने की थी। उनकी चिंता पीढ़ियों को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान करने की रही न कि आज की तरह राजनीतिक लाभ के लिए पापुलिस्ट एजेन्डा के तहत काम करने की। यही कारण है कि उन्होंने बिहार के बेहतर भविष्य के लिए एक के बाद एक ढाँचागत औद्योगिक संस्थानों की नीव रखी क्योंकि वे नेहरू जी के अनुयायी थे जो कहते थे कि उद्योग आधुनिक भारत का मंदिर है। उनकी 136वीं जयन्ती के अवसर पर सदाकत आश्रम में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों ...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में किया विश्राम स्थल का उद्घाटन

चित्र
  *दुर्गापूजा में दूर दराज से मेला देखने आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए प्रशासन द्वारा श्रम कल्याण मैदान में की गई है नि:शुल्क व्यवस्था *विश्राम स्थल में मेडिकल कैम्प, पर्याप्त रोशनी, शौचालय, पेयजल आदि की सुविधा रहेगी उपलब्ध, साथ में होगा प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष * स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में किया विश्राम स्थल का उद्घाटन बिहारशरीफ। दुर्गा पूजा के अवसर पर  दूर दराज से मेला देखने बिहारशरीफ आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए प्रशासन द्वारा श्रम कल्याण मैदान में विश्राम स्थल बनाया गया है।   यहाँ मेडिकल कैम्प, पर्याप्त रोशनी, शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है। मेला अवधि में यहाँ प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष भी 24 घंटे कार्यरत रहेगा। यह व्यवस्था पूरी तरह से निःशुल्क की गई है। आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इस विश्राम स्थल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।   इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ, सहायक समाहर्त्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। आलोक कुमार

गांधी मैदान में दशहरा आयोजन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक

चित्र
  गया।  मंगलवार 24 अक्टूबर को गांधी मैदान गया में विजयदशमी के तिथि में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती द्वारा संयुक्त रुप से गांधी मैदान में दशहरा आयोजन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक  एवं निरीक्षण किया गया। दुर्गा पूजा 15 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ था।        बैठक में दशहरा आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि विजयदशमी की तिथि में रावण दहन कार्यक्रम के पहले गया रेलवे स्टेशन से दोपहर 2ः00 बजे से शोभायात्रा प्रारंभ होता है, जो गोल पत्थर, जीबी रोड, काशीनाथ होते हुए संध्या 4ः30 बजे के आसपास गांधी मैदान में पहुंचता है। शोभायात्रा में शामिल भगवान राम, सीता माता तथा अन्य देवी देवताओं का रूप बनाकर शोभायात्रा के शामिल लोग द्वारा रावण वध किया जाता है। उसके पश्चात संध्या 5ः00 बजे के आसपास रावण दहन का कार्यक्रम प्रारंभ होते हुए 15 से 20 मिनट में समाप्त हो जाता है।        जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को निर्देश दिया कि रावण दहन के पुतलो के...

नवप्रवर्तन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी

चित्र
 मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल भवन का किया निरीक्षण, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यों की ली जानकारी पटना । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज सरदार पटेल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री 5वें तल्ले पर स्थित बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यालय गये और वहाँ के कार्यों तथा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदय कांत मिश्रा ने आपदा प्रबंधन के लिये किये जा रहे कार्यों, नई पहल, नवप्रवर्तन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों को सुरक्षित शनिवार और सुरक्षित रविवार को प्रशिक्षित किया जाता है। जीविका दीदियों, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों आदि को आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षित किया जाता रहा है। नवीनतम तकनीक के आधार पर भी चेतावनी प्रणाली को द्रुत बनाया गया है। कई नई पहल...

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह का महत्वपूर्ण योगदान

चित्र
 ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है पादरी की हवेली पटना.पौराणिक शहर पटना सिटी के गुरहट्टा स्थित पादरी की हवेली महागिरजाघर 395 वर्ष पुराना है. ईसाई समुदाय द्वारा 1628 ई. में स्थापित पादरी की हवेली सैकड़ों वर्ष बाद भी अपने भीतर उस दौर का सूबसूरत इतिहास समेटे हुए है.यहां पर बिशप हार्टमन रहते थे.इस लिए पादरी की हवेली महागिरजाघर को कैथेड्रल कहा जाता है.इस समय बांकीपुर में संत जोसेफ प्रो केथेड्रल में आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा रहते हैं.यह प्रो केथेड्रल 1927 में बना था.1934 में भूकंप आने से छत खराब होने से मरम्मत की गयी.                   बिहार के सबसे पुराने गिरजाघर  पादरी की हवेली है.यहां बिशप हार्टमैन की कुछ अवशेष मौजूद हैं.बिशप हार्टमैन की मध्यस्थता से कई चमत्कार हुए हैं और उन्हें संत बनने की कड़ी में सर्वेंट ऑफ गॉड की उपाधि भी मिल गई है. बिशप हार्टमैन के कमरे भी है. जहां  उनके कपड़े का अंश, हड्डियां और उनके द्वारा उपयोग की जाने वाली कुर्सी थी.इजरायल के पत्थर भी है.           इस बीच बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अ...