संदेश

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की 106 वीं जयंती

चित्र
इन्दिरा गाँधी देश की ही नहीं विश्व की नेता थी : डॉ. अखिलेश  पटना । देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की 106 वीं जयंती  आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान पार्षद डॉ. समीर कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व् राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने दिल्ली से भेजे अपने संदेश में कहा कि इन्दिरा गाँधी देश की ही नहीं विश्व की नेता थी। 1971 के युद्ध के बाद श्रीमती गाँधी विश्व स्तर की नेता बन गई। देश के नवनिर्माण में आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध देश की इकलौते महिला प्रधानमंत्री श्रीमती गांधी की अहम भूमिका रही है।  डॉ. सिंह ने कहा कि उन्होंने देश की राजनीति में अपनी नीतियों से अहम योगदान दिया है और अपने कार्यकाल में देश से गरीबी हटाने,  बैंकों का राष्ट्रीयकरण, राजा-महाराजाओं के प्रीवी पर्स हटाने जैसे बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य किए। और अंत में उन्होंने देश की एकता एवं अखण्डता के लिए अपनी कुर्बानी तक दे दी। कृतज्ञ राष्ट्र अनन्त काल तक उनके त्याग और बलिदान को याद रखेगा।  इस मौके पर उप...

डॉ० मदन मोहन झा ने छठ व्रतियों के बीच वितरित किया

चित्र
बिहार कांग्रेस ने छठ व्रतियों के बीच  पूजा सामग्री का किया वितरण पटना. आस्था का महापर्व छठ पर्व के  अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के मुख्य द्वार पर  प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष  द्वारा आयोजित छठ सामग्री को बिहार विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ० मदन मोहन झा ने  छठ व्रतियों  के बीच वितरित किया । इस अवसर पर  डॉ० मदन मोहन झा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति  इस वर्ष भी  बिहार कांग्रेस के द्वारा छठ व्रतियों के लिए आवश्यक पूजा सामग्रियों का वितरण किया गया । लोक आस्था के इस महापर्व छठ  पूजा में बिहार कांग्रेस के सभी नेतागण और कार्यकर्ता अपने जिले में व्रतियों के सेवा के लिए अपने स्तर से कार्यरत हैं। पूजा सामग्री वितरण में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष, राजेश राठौड़, पूर्व विधायक भावना झा, पटना जिला महानगर अध्यक्ष शशि रंजन, चुन्नू सिंह, नीरज यादव, दौलत इमाम, सौरभ सिन्हा, विमलेश तिवारी, विशाल यादव, संतोष श्रीवास्तव, सुदय शर्मा  सहित अन्य प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित थे । आलो...

छठ व्रतियों को नहीं हो कोई परेशानी, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी

चित्र
 छठ व्रतियों को नहीं हो कोई परेशानी, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने बगहा के विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा बेतिया। छठ व्रतियों की सुविधा के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं समय पूरा करने का निर्देश।जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री किरण कुमार गोरख जाधव एवं अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह द्वारा कल देर संध्या बगहा के विभिन्न छठ घाटों यथा-दीनदयाल नगर घाट, शास्त्री नगर घाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया तथा छठ महापर्व को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया।      निरीक्षण के दौरान छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्यों, माननीय जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवकों, स्थानीय नागरिकों से छठ घाट से संबंधित फीडबैक जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बगहा एवं एसडीएम, बगहा द्वारा लिया गया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि छठव्रतियों की सुविधा के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में कहा कि छठ पर्व के अवसर पर काफी संख्या में ...

रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला

चित्र
  24 नवंबर को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन हेल्प सेन्टर के दूरभाष संख्या-06254-295737 पर अभ्यर्थी संपर्क कर सकते हैं बेतिया। श्रम संसाधन विभाग द्वारा जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के प्रांगण में दिनांक-24.11.2023 को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैंप में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है।        जिला नियोजन पदाधिकारी, श्री अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प, रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुनः 24 नवंबर 2023 को भी जिला नियोजनालय, बेतिया के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।        उन्होंने बताया कि आमधनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा ट्रेनी  एवं मोल्...

कुछ मार्गों पर रोक रहेगा

चित्र
 छठ महापर्व 2023 के अवसर पर नगर क्षेत्रान्तर्गत वाहनों के सुगम संचालन के लिए बेतिया नगर क्षेत्र का ट्रैफिक प्लान बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी के दिशा-निर्देश के आलोक में बेतिया  नगर क्षेत्र में छठ महापर्व 2023 के अवसर पर यातायात संचालन के लिए शहर के कुछ मार्गो को चिन्हित किया गया है। चिन्हित कुछ मार्गों पर वाहनों का आवागमन संचालित रहेगा तथा कुछ मार्गों पर रोक रहेगा। दिनांक-19.11.2023 को छठ महापर्व का संध्याकालीन अर्घ्य के समय अपराह्न - 02ः 00 बजे से दिनांक 20.11.2023 को पूर्वाह्न 08ः 00 बजे तक वाहनों की परिचालन पर रोक रहेगा, जो निम्न प्रकार हैं:- ● आलोक भारती रोड एवं सोआ बाबू चौक की ओर से आने वाली वाहनें नेपाली चौक से होकर जनता सिनेमा रोड में आएगी। ● नौरंगाबाग रोड से सागर पोखरा होकर आने वाली सभी परिचालन के वाहनों पर रोक रहेगी। ● नौरंगाबाग से आने वाली वाहनों को आलोक भारती रोड होते हुए भोला एम०पी० चौक से इमली चौक की ओर जायेगी। ● जगदीशपुर से चेकपोस्ट होकर आने वाली वाहनों को सर्किट हाउस से मुहर्रम चौक की ओर मो...

बिहार में धार्मिक शोभा यात्रा और जुलूस के लिए कड़े प्रावधान

चित्र
 पटना.बिहार सरकार ने बिहार में धार्मिक शोभा यात्रा और जुलूस के लिए कड़े प्रावधान कर दिए गए हैं.कड़े प्रावधान का असर ईसाई समुदाय के यूखरिस्तीय यात्रा पर पड़ने की संभावना है.अब जुलूस में शामिल होने वाले 15 से 20 लोगों की लिस्ट देनी होगी.उनको यह बताना होगा कि जुलूस और शोभायात्रा के दौरान किसी तरह की हिंसा नहीं होगी.           सर्वज्ञात है कि ईसाई समुदाय के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से यूखरिस्तीय यात्रा निकाली जाती है.फिर भी असामाजिक तत्व के द्वारा विघ्न डालने का प्रयास हो सकता है तो सचेत रहना जरूरी ही है.जानकारी के अनुसार बक्सर धर्मप्रांत में 24 नवंबर से तीन दिवसीय धर्मप्रांतीय आध्यात्मिक सम्मेलन होने वाला है.यहां के संत मेरीस कैथेड्रल,नयी बाजार में 24 और 25 नवंबर को साधना और प्रार्थना करने का कार्यक्रम है.उसके बाद साधना और प्रार्थना के अंतिम दिन 26 नवंबर को जुलूस निकाला जाएगा. झारखंड में स्थित डिवाइन आश्रम,हजारीबाग के लोगों के द्वारा   आध्यात्मिक सम्मेलन का संचालन होगा. मौके पर पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा द्वारा पवित्र मिस्सा ...

चुनाव निकट देख विशेष दर्जा पर राजनीति शुरू करते हैं नीतीश कुमार

चित्र
 केंद्र ने बिहार को विशेष आर्थिक पैकेज देकर विशेष दर्जा से ज्यादा मदद की  *14 वें वित्त आयोग ने खारिज की विशेष राज्य की अवधारणा * चुनाव निकट देख विशेष दर्जा पर राजनीति शुरू करते हैं नीतीश कुमार * केंद्र में पावरफुल मंत्री रहते लालू  क्यों नहीं दिला पाए विशेष दर्जा * केंद्रीय मदद से ही हुए बड़े विकास, * 2.5 करोड़ लोगों की गरीबी दूर हुई * कई मेगा ब्रिज, 6- लेन सड़कें, पटना-दरभंगा एयरपोर्ट विस्तार क्या केंद्रीय सहायता नहीं? पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 14 वें वित्त आयोग ने "विशेष राज्य" की अवधारणा को ही अमान्य कर दिया है  और अब किसी राज्य को विशेष दर्जा नहीं दिया जा सकता, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को विशेष आर्थिक पैकेज देकर विशेष दर्जा से कई गुना अधिक मदद कर रहे हैं।              श्री मोदी ने कहा कि स्वयं नीतीश कुमार की पहल पर कांग्रेस-नीत यूपीए सरकार के वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने जो रघुराम राजन कमेटी गठित करायी थी, उसने भी "विशेष राज्य" की मांग को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि...