संदेश

भाजपा धर्म की राजनीति करती है जो भारतीय संविधान की आत्मा के प्रतिकूल

चित्र
  2024 में भाजपा को प्रदेश में एक भी सीट नहीं लेने देंगे : डा0 अखिलेश पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है जो भारतीय संविधान की आत्मा के प्रतिकूल है। कांग्रेस उसे नफरत फैलाने की इजाजत नहीं देगी। इसलिए 2024 के आम चुनाव में भाजपा को प्रदेश से एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए ये हमारा दायित्व है। उन्होंने कांग्रेसियों का आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में इंडिया गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को जी-जान से लग कर जिताने का काम करें।            डा0 सिंह सदाकत आश्रम में शनिवार को आयोजित मिलन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति महात्मा गांधी के बताये रास्ते पर चलने की है। महात्मा गांधी ने कहा था कि नीति निर्धारण करते समय समाज के अंतिम व्यक्ति की भलाई के बारे में सोचना है। हम उसी रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी कोशिश कांग्रेस को 1990 की स्थिति में ले जाने की है।            गौरतलब है कि तामिलनाडु के...

लोकतान्त्रिक राष्ट्रनिर्माण अभियान का सम्मेलन सम्पन्न

चित्र
लोकतान्त्रिक राष्ट्रनिर्माण अभियान का सम्मेलन सम्पन्न बोधगया. गया जिले में दोमुहान है.यहां पर जीवन संघम नामक गैर सरकारी संस्था का कार्यालय है.यहां पर गुरुवार 30 नवंबर को 11 बजे दिन में एक दिवसीय सम्मेलन हुआ. इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रांतीय संयोजक सुशील कुमार ने किया.      आज जीवनसंघम बोधगया में एक दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत की गई. लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के प्रदेश संयोजक सुशील कुमार जी सम्मेलन का उद्घाटन किया. यात्रा का रिपोर्ट फादर अन्टो जोसेफ ने रखा.कला जत्था और नुक्कड़ नाटक के असर के बारे में जगत और कारू ने रखा.      सम्मेलन में लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण की स्थापना काल से अब तक के कार्यों की जानकारी दी गयी. अबतक बिहार, उत्तर प्रदेश,उड़ीसा,झारखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली में सम्मेलन सम्पन्न हुआ हैं. लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना दीर्घकालीन उद्देश्य है. तात्कालिक उद्देश्य भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है.नौ प्रखंड के आए हुए प्रतिनिधियों ने अपने प्रखंड की रिपोर्ट रखा.                      ...

जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

चित्र
 * जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान * लोगों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों से जिलाधिकारी को कराया अवगत * संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश बेतिया। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।         जिलाधिकारी के जनता दरबार में 82 से अधिक मामले आये। जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें श्याम नारायण निराला, सिकंदर कुमार, कैफ गद्दी, संतोष कुमार, रीता देवी, गिरजा देवी, सिंहासन बैठा, अमृता कुमारी आदि के नाम शामिल है।                जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने के लिए निर्देशित किया गय...

मृत एवं अन्य जगहों पर शिफ्ट हो चुके व्यक्तियों का नाम वोटर लिस्ट से हटाए : जिलाधिकारी

चित्र
* मृत एवं अन्य जगहों पर शिफ्ट हो चुके व्यक्तियों का नाम वोटर लिस्ट से हटाए : जिलाधिकारी * 18-19 वर्ष के सभी मतदाताओं एवं लिंगानुपात में सुधार करने के लिए छुटी हुई महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का निर्देश * पीएसई एवं डीएसई से संबंधित कार्यों को ससमय निष्पादित करने का निर्देश * जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न * 02 एवं 03 दिसंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होगा विशेष कैम्प * वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने, सुधारने आदि का होगा कार्य बेतिया। अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में किये जा रहे कार्यों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है।            डेड एवं शिफ्टेड व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से हटाने, 18-19 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके सभी लोगों का नाम वोटर लिस्ट में अनिवार्य रूप से जोड़ने, लिंगानुपात में सुधार, पीएसई (फोटो सिम्लर इन्ट्री) एवं डीएसई (डेमोग्राफी सिम्लर इन्ट्री) आदि कार्यों की नियमित समीक्षा ...

संत फ्रांसिस असीसी चर्च,मोतिहारी के द्वारा 3 दिसंबर को ईसा मसीह का पर्व

चित्र
  संत फ्रांसिस असीसी चर्च,मोतिहारी के द्वारा 3 दिसंबर को ईसा मसीह का पर्व ईसाई समुदाय का मानना है कि राजाओं का राजा ईसा मसीह ही है.पूर्वी चंपारण जिला में बेतिया धर्मप्रांत संचालित है.जिले के मुख्यालय मोतिहारी में छोटा बरियारपुर है.यहां पर कैपुचिन फादरों के द्वारा संत फ्रांसिस असीसी चर्च, मोतिहारी संचालित है.यहां के प्रधान पल्ली पुरोहित सह पल्ली पुरोहित फादर ललित बारा है. इस एरिया में सामाजिक कार्यकर्ता सीसिल साह रहते हैं.सीसिल साह और कैपुचिन पुरोहितों का संबंध प्रगाढ़ है.उनके और फ्रांसिस्कन ऑर्डर की पादरी की हवेली चर्च के पूर्व पल्ली पुरोहित फादर जेरम के सहयोग और प्रयास से पादरी की हवेली को पर्यटन स्थल घोषित किया गया है.सामाजिक कार्यकर्ता के अनुसार संत फ्रांसिस असीसी चर्च,मोतिहारी के द्वारा 3 दिसंबर को ईसा मसीह का पर्व के अवसर पर जुलूस सह पवित्र युकरिस्ट समारोह होने जा रहा है.उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर को 10ः30 बजे से मिस्सा होगा.उसके बाद 1 बजे से प्रीतिभोज और उसके बाद 2 बजे से जुलूस निकाला जाएगा.अधिकाधिक संख्या में लोगों से भाग लेने का अनुरोध किया गया है.

बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पटना के ज्ञान भवन में

चित्र
बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट गया । उद्योग विभाग, बिहार सरकार, राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत 13 और 14 दिसंबर 2023 को पटना के ज्ञान भवन में ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023’ का आयोजन किया जा रहा है। इस वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आज जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में बीटीएमसी बोधगया के सभाकक्ष में विभिन्न देश के तमाम मॉनेस्ट्री के केयरटेकर एवं मॉनेस्ट्री के हेड ऑफ़ मोंकगण के साथ बैठक कर कैसे बड़े-बड़े उद्योग को बिहार में संस्थापित किया जाए इसपर विचार विमर्श किया गया। आज बैठक में 63 मॉनेस्ट्री प्रतिनिधि/ केअर टेकर उपस्थित हुए हैं। जिला पदाधिकारी ने सभी मॉनेस्ट्री के प्रतिनिधि को बैठक में स्वागत करते हुए कहा कि सरकार एवं प्रशासन का प्रयास है कि आप सभी अलग-अलग विभिन्न देशों से जुड़े हुए हैं आप सभी बोधगया में आपका मॉनेस्ट्री भी है। बिहार के साथ-साथ गया जिला को इकोनॉमिकली ग्रोथ करने में आगे बढ़े। बिहार में बड़े-बड़े अपने उद्योग संस्थापित करने के लिए आप अपने स्तर से भी अपने देश के उद्योगपतियों को प्रेरित ...

कैथेड्रल से शाम 4बजे जुलूस निकला

चित्र
लखनऊ से  शैलेंद्र शाह लिखते है कि यहां पर कैथेड्रल से शाम 4बजे जुलूस निकला इलाहाबाद धर्मप्रांत का हिस्सा था लखनऊ धर्मप्रांत.इलाहाबाद धर्मप्रांत के 10 जिले (लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, गोंडा, बहराईच, सीतापुर, खीरी, नैनीताल और अल्मोडा) शामिल था..12 जनवरी, 1940 को लखनऊ धर्मप्रांत स्थापित हुआ.युद्ध के कारण, लखनऊ के पहले बिशप को 12 दिसंबर, 1946 को नियुक्त किया गया और 16 फरवरी, 1947 को धर्मप्रांत पर कब्ज़ा कर लिया गया.इस धर्मप्रांत के निर्माण के समय, बीपी एंजेलो पोली, ऑफ कैप, इलाहाबाद के बिशप को नए धर्मप्रांत  का प्रशासक नियुक्त किया गया था.वर्तमान में लखनऊ धर्मप्रांत में उत्तर प्रदेश के आठ नागरिक जिले शामिल हैं, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, गोंडा, बहराईच, सीतापुर, हरदोई और खीरी है. इस समय लखनऊ धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष गेराल्ड जॉन मैथियास है.इनके ही नेतृत्व में ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया गया.लखनऊ से शैलेंद्र शाह लिखते है कि यहां पर कैथेड्रल से शाम 4 बजे जुलूस निकला. आलोक कुमार