संदेश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

चित्र
  एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालिका प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ तथा गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र सेमरी-डुमरी को कराएं शीघ्र फंक्शनल : जिलाधिकारी एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालक प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रखने का निर्देश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक सम्पन्न बेतिया। एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालिका प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ तथा गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र सेमरी-डुमरी को शीघ्र फंक्शनल कराने के उदेश्य से आज जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक पश्चिम चंपारण जिले के  जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। इस बैठक में एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालक प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रहें, इस के लिए भी विचार-विमर्श हुआ।        जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालक प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन बेहतर तरीके से किया जाय। छात्रावास में रहने वाले बच्चों की देखरेख, चिकित्सा, खान-पान सहित सामान क्रय आदि सभी कार्य विभागीय दिशा-न...

प्रदेश के एक लाख से ज्यादा मतदान केन्द्रों, 534 प्रखंडों और 40 जिलों समेत राजधानी पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस का झंडा फहराया गया

चित्र
दासता से मुक्ति की अभिव्यक्ति है कांग्रेस : डॉ. अखिलेश  पटना। आज पूरे प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। बूथ स्तर से लेकर प्रखंड और जिला स्तर के साथ पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के एक लाख से ज्यादा मतदान केन्द्रों, 534 प्रखंडों और 40 जिलों समेत राजधानी पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस का झंडा फहराया गया। झंडारोहन कार्यक्रम में सैंकड़ों नेता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार ने कांग्रेस का ध्वज फहराया। मालूम हो कि प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित ‘‘हैं तैयार हम’’ महारैली में नागपुर गए हुए हैं।                नागपुर से भेजे अपने संदेश में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है। कांग्रेस पार्टी की स्थापना 1885 में अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति पाने के लिए की गयी थी। यह...

पंचायत उप निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदान कार्य का जायजा लिया

चित्र
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न बूथों का लिया गया जायजा बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री अमरकेश डी, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार द्वारा पंचायत उप निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदान कार्य का जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री अमरकेश डी, एसडीएम, बेतिया सदर, श्री विनोद कुमार द्वारा बैरिया प्रखंड अंतर्गत बगही बघम्बरपुर पंचायत के बूथ संख्या 94, 95, 101, 104, 105 सहित अन्य बूथों पर मतदान कार्य का जायजा लिया गया।      इसी तरह पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री किरण कुमार गोरख जाधव, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, एसडीएम, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह द्वारा बगहा प्रखंड अंतर्गत नया गांव रामपुर पंचायत, बैराटी बरिअरवा पंचायत अवस्थित विभिन्न बूथों पर मतदान कार्य का जायजा लिया गया। साथ ही निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।      स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संचालित हो रहे निर्वाचन प्रक्रिया पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी...
चित्र
 एमएमएस सिस्टर आपोलोनिया का निधन वह हाजीपुर में सेवारत थी हाजीपुर. मेडिकल मिशन सिस्टर्स सोसाइटी की सिस्टर आपोलोनिया है.यहां पर पिछले आठ वर्षों से रहकर गरीब, दीन-दुखियों और दलित समाज के बीच कार्यशील थी.समाज के हाशिए पर रहने वालों को सम्मान, अधिकार और सर्वांगीण उत्थान के लिए निछावर रहीं.खुद का जीवन की परवाह नहीं करती थी,केवल निःस्वार्थ सेवा कर रही थी.क्रिसमस पर्व मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर गयी थी.वह स्कुटी पर बैठी थी.तब 11 दिसंबर को सिस्टर को चक्कर आने से नीचे गिड़ गयी.सिस्टर के सिर पर गहरे घाव का शिकार हो गई. सर्जरी और इलाज के बाद भी वह कोमा से बाहर नही निकली. वह 25 दिसंबर को सुबह आठ बजे अंतिम सांस ली.इससे कई वर्ष पहले सिस्टर आपोलोनिया की तरह ही 25 दिसंबर क्रिसमस के आसपास सिस्टर लुसिया ई.का भी निधन हो गया था. फिलवक्त मेडिकल मिशन सिस्टर सोसाइटी (एमएमएसएस) की सिस्टर आपोलोनिया देवराजपथ हाजीपुर में स्वाभिमान लोकसेवा संस्थान से जुड़ी थी.सिस्टर ने एक समाजसेवी के रूप में अपना संपूर्ण योगदान दिया.सूत्रो के अनुसार छुट्टी मनाने अपने घर गयी सिस्टर 11 दिसंबर को चक्कर आने से स्कुटी से गिड़कर सिर प...

अलोकतांत्रिक फैसलों से शिक्षक समुदाय खासकर महिला व दिव्यांग शिक्षक भारी परेशानी

चित्र
 चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाने का निर्णय स्वागतयोग्य महिला व दिव्यांग शिक्षकों को ऐच्छिक स्थानातंरण का अधिकार मिले पटना.भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने बिहार के तकरीबन 4 लाख नियोजित शिक्षकों को बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली के तहत राज्यकर्मी बनाने के बिहार सरकार के फैसले का स्वागत किया है. कहा कि भाकपा-माले शुरूआती दिनों से ही नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाने की मांग के साथ खड़ी रही है और हमारी पार्टी के विधायक संदीप सौरभ के नेतृत्व में हुए शिक्षक आंदोलन का ही नतीजा है कि आज उनकी यह चिरलंबित मांग पूरी हो रही है. उन्होंने कहा कि इस मसले पर भाकपा-माले ने वामदलों, राजद, जदयू व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों से कई बार मुलाकात की, मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल मिला और तब जाकर विगत 5 अगस्त को नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाए जाने पर सहमति बनी थी. अब यह साकार हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक बहाली के मसले पर सरकार बेहतर काम कर रही है. बीपीएससी ने पहले चरण के बाद दूसरे चरण में महज 15 दिनों के भीतर रिजल्ट का प्रकाशन कर दिया है और इस प्रकार अब र...

बक्सर धर्मप्रांत के फादर और सिस्टरों के लिए क्रिसमस मिलन समारोह

चित्र
बक्‍सर.आज बॉक्सिंग  है.क्रिसमस 25 दिसंबर के बाद 26 दिसंबर को बॉक्सिंग  डे मनाया जाता है.बॉक्सिंग डे उन लोगों को समर्पित किया जाता जो जो क्रिसमस के दिन छुट्टी न लेकर ड्यूटी में लगे रहते हैं.उसी तर्ज पर बक्सर धर्मप्रांत के फादर और सिस्टरों के लिए क्रिसमस मिलन समारोह आयोजित किया गया.इस क्रिसमस मिलन समारोह में करीब 86 फादर और सिस्टरों ने भाग लिया.            इसका आयोजन बक्सर धर्मप्रांत के बिशप डॉ.जेम्स शेखर ने किया था.इसके लिए बाजाप्ता आयोजन समिति बनायी गयी.इस समिति में धर्मप्रांत के विकार जनरल सह पीरो पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर चार्ल्स और शाहपुर पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर भास्कर बोज्जा थे.दोनों पुरोहितों के योगदान से क्रिसमस मिलन समारोह शानदार ढंग से संपन्न हुआ.   पूर्व सूचना के आधार पर बक्‍सर धर्मप्रांत में कार्यरत सभी फादर और सिस्टर बिशप हाउस,बक्सर में 26 दिसंबर को आ गये.एक दिवसीय क्रिसमस मिलन समारोह सुबह 9 बजे से शुरू हुआ.फादर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में क्रिसमस कैरोल गान से विधिवत शुरुआत की गयी.मौके पर बक्सर धर्मप्रांत के विकार जनरल सह प...

क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

चित्र
क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री को दी बधाई पूरब दिशा में रहने वालों में आर्चबिशप थे तो पश्चिम दिशा में रहने वालों  के साथ पैरिश प्रीस्ट रहे पटना. आज ख्रीस्त जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में एक साथ पूरब और पश्चिम दिशा में रहने वाले ईसाई समुदाय के लोग मिले.पूरब दिशा में रहने वालों में आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा थे, तो पश्चिम दिशा में रहने वालों  के साथ कुर्जी पैरिश के पैरिश प्रीस्ट फादर सेल्विन जेवियर थे. दोनों दिशाओं के लोगों के द्वारा सीएम को पुष्प गुच्छ ,अंगवस्त्र,केक आदि भेंट की गयी. इंटरनेशनल  ह्यूमन राइट्स काउंसिल  के महासचिव  एस.के.लॉरेन्स  ख्रीस्त जयंती के अवसर पर  इंटरनेशनल  ह्यूमन राइट्स काउंसिल  के महासचिव एस.के.लॉरेन्स के साथ पश्चिम दिशा में रहने वालों  के साथ कुर्जी पैरिश के पैरिश प्रीस्ट फादर सेल्विन जेवियर,पैरिश काउंसिल के सचिव कुंदन शाह,डेरिक लॉरेन्स तथा प्रशांत बेंजामिन ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर ख्रीस्त जयंती की शुभकामनाएं दी. इंटरनेश...