एरर होने पर कैसे मशीनों को ठीक किया जायेगा, इसे अच्छे से जानें
ईवीएम-वीवीपैट, सीयू के कार्यप्रणाली के बारे में अच्छे से हैंड ऑन ट्रेनिंग लें सेक्टर पदाधिकारी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी एरर होने पर कैसे मशीनों को ठीक किया जायेगा, इसे अच्छे से जानें प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय है। चुनाव के समय जिला निर्वाचन पदाधिकारी बन जाते हैं। यह सभी 38 जिलों के जिलाधिकारियों पर लागू होता है। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर आज दूसरे दिन समाहरणालय सभाकक्ष में सेक्टर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिले के 292 सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 जनवरी से प्रारंभ हुआ है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन दिन 10, 11 एवं 12 जनवरी को दो बैचों में संचालित किया जायेगा। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने कहा कि मतदान के पूर्व एवं मतदान के दिन सेक्टर पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशिक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा अन्य प्रशिक्षकों द्वारा बतायी गयी बातों को ध्यान...